U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मुलायम का पीएम बनने का सपना पूरा नहीं होगाः मायावती
Tags:  UP News, Mayawati, Bhadohi
Publised on : 27 April 2014  Time 21:35
 

Bhadohi / भदोही। पूर्वाचंल में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि जो लोग उत्तर प्रदेश संभाल नहीं पा रहे हैं। वह सपना देख रहे हैं देश का प्रधानमंत्री बनने का। मायावती ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है।

मायावती ने कहा कि इस बार बसपा के प्रत्याशियों को अधिक से अधिक संख्या में जिताकर दलित की बेटी को प्रधानमंत्री बनाएं, जिसने चार बार उत्तर प्रदेश की सत्ता संभाली है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी बार-बार खुद को पिछड़ा बता रहे हैं किन्तु उनके पूछने पर वह अपनी जाति नहीं बताते।उन्होंने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना जरूरी है क्योंकि यदि मोदी प्रधानमंत्री बने तो पूरे देश में गोधरा जैसे हालात हो जाएंगे। बसपा नेता ने कहा कि भाजपा की सरकार को बनने से रोकना भी जरूरी है। यह सरकार में आने पर संविधान समीक्षा की आड में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के बनाये संविधान को भी बदल देगी और दलितों पिछड़ों को मिले आरक्षण को समाप्त कर देगी।

पूर्वांचल में मायावती ने प्रदेश विभाजन करके पूर्वांचल राज्य बनाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि हमने अपनी सरकार में राज्य विभाजन का प्रस्ताव पारित करके केन्द्र सरकार को भेजा था किन्तु केन्द्र ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

रोड शो में राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत, उमड़ी भीड़  
" जलील " विचार भाजपा की पहचानः सोनिया गांधी अब माँ-बेटे की जाएगी सरकार: Narendra Modi
तीसरे मोर्चे को समर्थन दे सकती है कांग्रेसः खुर्शीद Threat: I love you नहीं कहा, तो acid से जला दूंग
देश को आर्थिक संकट से भाजपा उबारेगीः सिन्हा हम देंगे Muslims को resevation: Mulayam Singh Yadav
Honeymoon विवाद पर घिरे बाबा रामदेव, FIR मायावती की चेतावनीः रामदेव को भेजो जेल,वरना आन्दोलन
दलित बस्ती में honeymoon मनाने जाते हैं राहुलःरामदेव मुस्लिम आरक्षण साम्प्रदायिक राजनीति की भ्रष्टतम स्वरूप

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET