U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  देश को आर्थिक संकट से भाजपा उबारेगीः सिन्हा
Tags:  UP News, Yaswant Sinha, Ex Minister
Publised on : 26 April 2014  Time 21:29
 

Lucknow / लखनऊ। पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवन्त सिन्हा ने कहा है कि भाजपा देश को विषम आर्थिक परिस्थितियों से उबारेगी। हमने देश को पहले भी आर्थिक परिस्थितियों से उबारा है और फिर उबारेंगे। श्री सिन्हा शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि देश गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसका समाधान भी एक या दो दिन में नहीं निकलेगा। हम समाधान निकाल लेंगे। क्योंकि पहले भी हमने ऐसा किया है। प्रधानमंत्री ने 24 अप्रैल को मतदान के बाद कहा कि देश में मोदी की कहीं लहर नहीं है। लेकिन वह अपने भाई को लहर में बहने से नहीं रोक पाये। उन्होंने कहा कि प्रियंका बाड्रा का पूरा परिवार राजनीति में है। इसलिए उनके परिवार पर टिप्पड़ी होना कोई विशेष बात नहीं है। उन्होंने कहा कि राबर्ट बाड्रा का मामला कोई नया नहीं है। इसे मैंने छह महीने पहले संसद में उठाया था। सिन्हा ने कहा कि देश में सभी विरोधी दल अकेले नरेन्द्र मोदी पर हमले कर रहे हैं। सभी को रोकने के प्रयास कर रहे हैं किन्तु देश की जनता नरेन्द्र मोदी में देश का भविष्य देख रही है।

Honeymoon विवाद पर घिरे बाबा रामदेव, FIR मायावती की चेतावनीः रामदेव को भेजो जेल,वरना आन्दोलन
दलित बस्ती में honeymoon मनाने जाते हैं राहुलःरामदेव मुस्लिम आरक्षण साम्प्रदायिक राजनीति की भ्रष्टतम स्वरूप

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET