U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

यूपी प्रशासन में भारी फेरबदल 116 अधिकारियों के तबादले
बीस आईएएस, 96 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये गए, संजय अग्रवाल को अतिरिक्त कार्यभार, महेश गुप्ता को मिली तैनाती
 उ. प्र. समाचार सेवा
Publised on : 16 May 2016,  Last updated Time 21:59
लखनऊ। प्रदेश शासन में सोमवार को भारी फेरबदल किया गया है। आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की लम्बी सूची जारी की गई है। आज 20 आईएएस और 96 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में संजय अग्रवाल को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उन्हें प्रमुख सचिव अवस्थापना और औग्योगिक प्रशासन विभाग का दायित्व भी सौंपा गया है। प्रबंध निदेशक पिकप और सीईओ लीडा का कार्यभार भी सौंपा गया है।

इसके अलावा प्रतीक्षारत महेश गुप्ता को प्रमुख सचिव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खाली चल रहे मण्डलायुक्त लखनऊ के पद पर प्रमुख सचिव सिंचाई और जल प्रबंधन टी वेंकटेश को तैनात किया गया है। इसके अलावा नियंत्रक वाट माप विभाग सुधीर कुमार दीक्षित को मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा बनाया गया है। जबकि सचिव गृह और सामान्य प्रशासन विभाग मणि प्रसाद मिश्र को मण्डलायुक्त आजमगढ़ बनाया गया है। सचिव संस्कृति अनीता सी मेश्राम को प्रतीक्षारत कर दिया गया हैा। शासन ने वाराणसी, अलीगढ और शाहजहांपुर के जिलाधिकारियों के भी तबादले किये हैं। अलीगढ के जिलाधिकारी बलकार सिंह को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। उनकी जगह  वाराणसी के जिलाधिकारी राजमणि यादव को तैनात किया गया है। शाहजहांपुर के जिलाधिकारी विजय किरन आनन्द को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया है। विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण पुष्पा सिंह को शाहजहापुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

आईएएस तबादला सूची-1,

आईएएस तबादला सूची-2,

पीसीएस तबादला सूची-1,

पीसीएस तबादला सूची-2,

एसडीएम तबादला सूची-1,

एसडीएम तबादला सूची-2

 

राजभवन के सामने 20 लाख रुपये की लूट सात घण्टे के भीतर दो हत्याओ से थर्राया प्रतापगढ़
विश्वविद्यालयों में दखलंदाजी बंद करे केन्द्र सरकारः मायावती कौंच में हाईस्कूल छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या
खेत में मिला शौंच के लिए गई युवती का शव, दुराचार... जल स्तर खिसकने से बंूद-बूंद पानी को तरसने लगे ग्रामीण
राजनीति की बजाय बुन्देलखण्ड में पानी पहुंचाए सरकारः भाजपा अल इमाम वेलफेयर एसोसिएशन ने किया मौलाना तौकीर का सम्मान
प्रतापगढः अवैध खनन की शिकायत करने पर एसओ ने पीटा यूपी, उत्तराखण्ड में चुनावी गठबंधन से बसपा का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने घोषित किया रिजल्टःफ्लोर टेस्ट में हरीश रावत पास देव भूमि में मोदी की साख को पलीता लगाते भाजपा के नेता !
प्रतापगढ : पीने का पानी लेने गए दो सगे भाई तालाब में डूबे सौभाग्य के साथ गृहस्थी चलाने का सहारा भी बनेगा सिन्दूर
सुप्रीम कोर्ट - हरीश रावत अब 10 मई को विश्वास मत हासिल करें पत्रकारों पर अविलंब फैसला ले प्रदेश सरकार

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET