U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

सुप्रीम कोर्ट ने घोषित किया रिजल्टःफ्लोर टेस्ट में हरीश रावत पास
केन्द्र सरकार हटाएगी उत्तराखण्ड से राष्ट्रपति शासन, फिर हो जाएंगे हरीश रावत राज्य के मुख्यमंत्री
भूपत सिंह बिष्ट
Publised on : 11 May 2016,  Last updated Time 12:46
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार दोपहर उत्तराखण्ड में हुए फ्लोर टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया। फ्लोर टेस्ट में हरीश रावत पास हो गए हैं। उन्होंने बहुमत साबित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने सील बंद लिफाफे को खोलकर बताया कि हरीश रावत के पक्ष में 33 और विपक्ष में 28 मत पड़े।

ज्ञाव्य है कि गत 06 मई को सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तराखण्ड विधान सभा में बहुमत साबित करने का आदेश दिया था। इसके लिए दो घण्टे के लिए राष्ट्रपति शासन हटाने का भी आदेश दिया गया। इसी के बाद मंगलवार को फ्लोर टेस्ट हुआ। फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस और भाजपा के एक एक सदस्य ने बगावत करके क्रास वोटिंग की।

सर्वोच्च न्यायालय के परिणाम घोषित करने के बाद अब केन्द्र सरकार को राज्य में लगा राष्ट्रपति शासन हटाना पड़ेगा। इसके बाद हरीश रावत एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप मे आसीन हो जाएगें। फ्लोर टेस्ट में विजय को कांग्रेस एक बड़ी उपलब्धि मान कर चल रही है। 

    भाजपा को कांग्रेस में दूसरी बगावत की आशा !
सुप्रीम कोर्ट - हरीश रावत अब 10 मई को विश्वास मत हासिल करें सुप्रीम कोर्ट ने 27 अप्रैल तक हाईकोर्ट का फैसला स्थगित किया ।
उत्तराखण्ड: यर्थाथ से दूर  भाजपा हाईकमान, रणनीति पर प्रश्नचिन्ह उत्तराखंड में फिर राष्ट्रपति राज !

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET