U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

शादी का झांसा देकर तीन माह तक दुराचार
 उ. प्र. समाचार सेवा
Publised on : 14 May 2016,  Last updated Time 22:16
सीतापुर(यूपीएसएस)। बिसवां कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक युवक ने गांव की ही एक किशोरी को शादी का झांसा देकर तीन माह तक दुराचार किया। किशेारी के गर्भवती हो जाने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली में दी गयी तहरीर के माध्यम से टिकरा गांव की निवासी पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि पास में ही रहने वाला सर्वेश पुत्र रामपाल शादी का झांसा देकर तीन माह तक दुराचार करता रहा। लड़की के गर्भवती हो जाने पर जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। पीडि़ता के परिजनों के अनुसार किशोरी नाबालिग है और उसकी उम्र 16 वर्ष है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 151/16 धारा 376 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आखिर किसके आदेश से गिराया गया स्पर्श होटल: रामपाल यादव
सीतापुर(यूपीएसएस)। विनियमित क्षेत्र कार्यालय द्वारा जारी आदेश का अनुपालन सिर्फ मेरे पर क्यों ? यह बात बिसवां विधायक रामपाल यादव ने मुख्यमंत्री को भेजे गये प्रार्थना पत्र में निहित करते जिलाधिकारी से पंद्रह दिन के अन्दर जवाब देने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि नगर मजिस्ट्रेट विनियमित क्षेत्र के अन्तर्गत 889 को धारा 10 के अन्तर्गत अवैध निर्माण किये जाने के कारण नोटिस जारी की थी। यह नोटिस विनियमित क्षेत्र के 53 अवैध भवन स्वामियों के खिलाफ थी। लेकिन जिला प्रशासन सिर्फ मेरे ऊपर कार्यवाही सुनिश्चित कर क्या स्पष्ट करने की कोशिश की है। और अपने ऊपर हुई कार्यवाही का हवाला देते हुए उन्होंने सरकार की निन्दा भी की। उन्होंने यह भी बताया कि 53 अवैध भवन स्वामियों में धारा 10 के अन्तर्गत 10 जनवरी 2010 को डा0 सुनील कुमार वैश्य, राजेन्द्र अग्रवाल, महेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, प्रगति नर्सिंग होम, वीमार्ट व स्टेट बैंक के सामने बनायी गयी अवैध मल्टी काम्पलेक्स इन पर अभी तक कार्यवाही क्यों नहीं की गयी और इनका ध्वस्तीकरण कब होगा। यह बात उन्होंने सीएम, मुख्य सचिव तथा डीएम सीतापुर से अनुरोध कर उक्त बिन्दुओं की जानकारी चाही है।

किशोर की पिटाई घायल, भर्ती
सीतापुर(यूपीएसएस)। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मामूली विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक किशोर की पिटाई कर दी। जिसके चलते वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहंा उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महसुनिया निवासी 12 वर्षीय दीपक पुत्र शत्रोहन पर नाराज हुए गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके चलते वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो एसआई के स्थानान्तरण, दो स्थानान्तरण निरस्त
सीतापुर(यूपीएसएस)। पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह ने चार उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार उपनिरीक्षक जगदीश यादव को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली सिधौली, उपनिरीक्षक राज बहादुर सरोज को महमूदाबाद कोतवाली से संदना थाने की गोदलामऊ चौकी प्रभारी बनाया गया है। जबकि उपनिरीक्षक गणेश बहादुर का शारीरिक अस्वस्थता के चलते अटरिया थाने से हरगांव किया गया स्थानान्तरण निरस्त कर दिया गया है। वहीं उपनिरीक्षक मोहन लाल को बिसवां कोतवाली से थाना थानगांव किया गया तबादला निरस्त कर किया गया है।

मनाया गया श्री श्री रविशंकर का जन्मदिन
सीतापुर(यूपीएसएस)। सत्संग भवन मे शुक्रवार की रात्रि श्री श्री रविशंकर का जन्मदिन सीतापुर के गणमान्य व्यक्तियों व महिलाओ ने खूब धूमधाम से मनाया। हिमांशु, अनुराग ने बहुत सुन्दर गुरूजी के भजन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का आयोजन पीयूष, राजीव, राजेश, दीपक, अवधेश, दासजी आदि महिलाओ में सीमा, अल्का, रीना आदि ने अपना भरपूर सहयोग दिया। कार्यकम की प्रस्तुति आर्ट आफ लिविंग के टीचर अमित द्वारा की गई आपने मैडिटेशन का कार्यक्रम करवाया जिसका भरपूर आनंद सभी ने लिया। कार्यकम में महेश, हरीश शाह, प्रियदर्शन, डा0 प्रवीण गुप्ता व अन्य ने अपनी सहभगिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
राजभवन के सामने 20 लाख रुपये की लूट सात घण्टे के भीतर दो हत्याओ से थर्राया प्रतापगढ़
विश्वविद्यालयों में दखलंदाजी बंद करे केन्द्र सरकारः मायावती कौंच में हाईस्कूल छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या
खेत में मिला शौंच के लिए गई युवती का शव, दुराचार... जल स्तर खिसकने से बंूद-बूंद पानी को तरसने लगे ग्रामीण
राजनीति की बजाय बुन्देलखण्ड में पानी पहुंचाए सरकारः भाजपा अल इमाम वेलफेयर एसोसिएशन ने किया मौलाना तौकीर का सम्मान
प्रतापगढः अवैध खनन की शिकायत करने पर एसओ ने पीटा यूपी, उत्तराखण्ड में चुनावी गठबंधन से बसपा का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने घोषित किया रिजल्टःफ्लोर टेस्ट में हरीश रावत पास देव भूमि में मोदी की साख को पलीता लगाते भाजपा के नेता !
प्रतापगढ : पीने का पानी लेने गए दो सगे भाई तालाब में डूबे सौभाग्य के साथ गृहस्थी चलाने का सहारा भी बनेगा सिन्दूर
सुप्रीम कोर्ट - हरीश रावत अब 10 मई को विश्वास मत हासिल करें पत्रकारों पर अविलंब फैसला ले प्रदेश सरकार

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET