U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

अखिलेश राज में 2965 बलात्कार, 6085 लूट और डकैतीः भाजपा
अपराध रोकने में विफल मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करे - डा0 चन्द्रमोहन
 उ. प्र. समाचार सेवा
Publised on : 13 May 2016,  Last updated Time 22:19
लखनऊ।  भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि राजभवन के सामने दिन दहाड़े लूट, अशियाना की घटना, असिस्टेंट हाउसिंग कमिश्नर पर हमला, प्रदेश में अपराधी समर्थक सरकार का सबसे बड़ा सबूत है।पार्टी ने कहा है कि अखिलेश राज में 2965 बलात्कार, 6085 लूट और डकैती की घटनाएं हुई हैं।
पार्टी प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पार्टी प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में चुनाव के निकट आते ही लूट, डकैती और आर्थिक अपराधों का बोलबाला हो गया है। सपा सरकार में आखिर आर्थिक अपराधों का खुलाशा पुलिस क्यों नहीं करती है। क्या आर्थिक अपराध सपा प्रायोजित तो नहीं है ?
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गृह विभाग खुद अपने पास रखा हुआ है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शपथ ग्रहण के साथ ही बड़बोले बयान देते रहे लेकिन मुख्यमंत्री बताये कि आखिर सुपर सीट डीजीपी की उपलब्धि क्या है ? आखिर मुख्यमंत्री अधिकारियों पर कार्यवाही क्यों नहीं करते ? मुख्यमंत्री से प्रदेश की जनता जबाब चाहती है आखिर वो कौन से कारण है कि कानून व्यवस्था बनाने में विफल अधिकारियों को ही महत्वपूर्ण स्थानों पर काबिज किया गया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री ख्याली खुशफहमी में मग्न है प्रदेश की राजधानी से लेकर कोई भी जगह आज सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में मार्च 2012 से लेकर 11 मई 2016 तक प्रदेश में 12335 हत्याये, 2965 बलात्कार, 6085 लूट-डकैती-चोरी, 7845 गुण्डागर्दी, 1245 अपहरण की घटनाये हो चुकी है। प्रदेश की पहचान आज भय और दहसत की हो गयी है।

 
राजभवन के सामने 20 लाख रुपये की लूट  
विश्वविद्यालयों में दखलंदाजी बंद करे केन्द्र सरकारः मायावती कौंच में हाईस्कूल छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या
खेत में मिला शौंच के लिए गई युवती का शव, दुराचार... जल स्तर खिसकने से बंूद-बूंद पानी को तरसने लगे ग्रामीण
राजनीति की बजाय बुन्देलखण्ड में पानी पहुंचाए सरकारः भाजपा अल इमाम वेलफेयर एसोसिएशन ने किया मौलाना तौकीर का सम्मान
प्रतापगढः अवैध खनन की शिकायत करने पर एसओ ने पीटा यूपी, उत्तराखण्ड में चुनावी गठबंधन से बसपा का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने घोषित किया रिजल्टःफ्लोर टेस्ट में हरीश रावत पास देव भूमि में मोदी की साख को पलीता लगाते भाजपा के नेता !
प्रतापगढ : पीने का पानी लेने गए दो सगे भाई तालाब में डूबे सौभाग्य के साथ गृहस्थी चलाने का सहारा भी बनेगा सिन्दूर
सुप्रीम कोर्ट - हरीश रावत अब 10 मई को विश्वास मत हासिल करें पत्रकारों पर अविलंब फैसला ले प्रदेश सरकार

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET