U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  जनता को गुमराह कर रही है भाजपाः मुलायम सिंह यादव
Web Titele : Mulayam Singh hit  BJP in Azamgarh public meeting
Tags: Uttar Pradesh News, Azamgarh News,  Ex CM Mulayam Singh Yadav, Sathiyav Sugar Mill
Publised on : 22 March 2016, Tuesday  Time 19:12
 

azamgarhAzamgarh आजमगढ़। सपा मुखिया एवं आजमगढ़ सदर संसदीय क्षेत्र के सांसद मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को नवनिर्मित सठियाँव चीनी मिल का उदघाटन करने के बाद आयोजित विशाल सभा में केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि झूठ के सहारे चलने वाली भाजपा सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान का मुद्दा छोड़कर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है चुनाव के समय जो वादा किया था वो आज तक पूरा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री का वाराणसी संसदीय क्षेत्र है लेकिन वहां भी आज तक कोई कार्य नहीं कराया गया। श्री यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देने एवं 15-15 लाख रूपये प्रत्येक खाताधारकों को खाता में भेजने की बात कही थी लेकिन आज तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इससे बड़ा झूठ क्या हो सकता है समाजवादी पार्टी ने विधान सभा चुनाव के दौरान जो भी वादा किया था उसे 4 साल के अन्दर ही पूरा कर दिया था इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने करीब साढे तीन लाख बेरोजगारों को नौकरी भी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में उनकी संख्या कम होने के कारण दिक्कत तो आती है लेकिन वह डँटकर मुकाबला करते हैं। अगर पर्याप्त संख्या होती तो उत्तर प्रदेश की तस्वीर कुछ और होती। श्री यादव ने मीडिया की चर्चा करते हुए कहाकि कुछ लोग अर्नगल प्रचार में लगे हैं। उत्तर प्रदेश में बीएसपी की की सरकार नहीं बन सकती है  उन्होंने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि सैफई, मैनपुरी, इटावा,कन्नौज से •ाी ज्यादा आजमगढ़ का विकास हुआ है। अब यहां क्या चाहिए उसे जनता बताये।

यश भारतीः46 विभूतियों का सम्मान घोषणा ही पीएम की आदतः अखिलेश यादव
उर्दू की परवरिश लखनऊ ने की Uttar Pradesh: सत्ता के संरक्षण में अवैध खनन
बीमार बेटे को गोली मारकर खुदकुशी की Yash Bharati विज्ञापन में मुलायम सिंह के फोटो पर आपत्ति
ट्रेन यात्रियों में चाकूबाजी, एक की मौत भारत की जीत के बाद AMU में Firing छात्र घायल
मेरठः मार्ग दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हमारा लक्ष्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना होना चाहिएःटी.एस.ठाकुर
आईएएस वीकःकुछ मांगे पूरी, कुछ अधूरी, मिला आश्वासन आध्यात्म से विश्व को एक परिवार बनाएं – श्रीश्री रविशंकर

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET