U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मेरठः मार्ग दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
Web Titele : Five dead in road accident
Tags: Uttar Pradesh News, Meerut News
Publised on : 20 March 2016 , Sunday Time 20:50
 

Meerut, मेरठ जिले के थाना पहसुमा अन्तर्गत ग्राम झुनझुनी बाईपास रोड नहर पटरी के पास ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर में पांच लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों में एक महिला समेत तीन लोग बिजनौर जनपद के निवासी हैं।

जानकारी के अनुसार प्रातः 08.45 बजे थाना पहसुमा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम झुनझुनी बाईपास रोड नहर पटरी के पास ट्रक नं0 एनएल-02-एन-5855 व हापुड़ डिपो की रोडवेज बस नं0 यूपी-14डीवाई-0347 में टक्कर हो गयी। जिससे बस में सवार पाॅच व्यक्तियों 1-श्रीमती नफीसा उम्र 40 वर्ष पत्नी इस्लाम निवासी बरौकी थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर, 2- अहमद हसन उम्र 45 वर्ष पुत्र इश्तियाक निवासी रमपुरा थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर, 3- अरविन्द उम्र 30 वर्ष पुत्र बलजीत निवासी नजली झोइया थाना हेमपुरदीपा जनपद बिजनौर, 4- रंजीत उम्र 40 वर्ष पुत्र हरचरन निवासी कस्बा व थाना कागारोल जनपद आगरा व 5-एक व्यक्ति अज्ञात की मृत्यु हो गयी तथा एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया । इस संबंध में थाना पहसुमा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  

   

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET