U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News>
हटाये गए माया सरकार के वफादार अफसर, 23 तबादले
मुख्यमंत्री सचिवालय में वापस लौटीं अनीता सिंह
शंभू सिंह यादव, पंधारी यादव और जुहेरबिन सगीर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव
पूर्व मुख्यमंत्री के सभी प्रमुख सचिव और सचिव प्रतीक्षारत किये गए
Uttar Pradesh Samachar
Publised on : 15 March 2012, Time: 23:22

लखनऊ, 15 मार्च। (उ.प्र.समाचार सेवा)। Lucknow, 15 March 2012, (U.P.Samachar Sewa).  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रदेश की सत्ता की कमान संभालते ही वरिष्ठ पदों पर तैनात नौकरशाही में भारी फेरबदल किया है। इस फेरबदल में माया सरकार के वफादार रहे सभी अफसरों को हटा दिया गया है। इनकी जगह सपा सरकार ने नये अफसरों की तैनाती की है। हटाये गए अफसरों में कुंवर फतेहबहादुर सिंह, नवनीत सहगल, दुर्गाशंकर मिश्रा, नेतराम, आरपी सिंह, रवीन्द्र सिंह प्रमुख हैं। जबकि मुख्यमंत्री ने अपने सचिवालय में सचिव के रूप में अनीता सिंह. आलोक कुमार को सचिव मुख्यमंत्री एवं पंधारी यादव तथा जुबेरबिन सगीर को विशेष सचिव मुख्यमंत्री के रूप में तैनात कर लिया है। राज्य सम्पत्ति अधिकारी को भी हटा दिया गया है।
आज शाम मुख्यमंत्री द्वारा किये गए फेरबदल में कुंवर फतेहबहादुर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, कार्मिक, सतर्कता नियुक्ति एवं काार्मिक को प्रतीक्षारत, राजीव कुमार द्वितीय आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद्, निदेशक भूमि अध्याप्ति तथा आयुक्त चकबंदी को प्रमुख सचिव नियुक्ति, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। विशेश सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को प्रतीक्षारत, रवीन्द्र सिंह, अतिरिक्त मंत्रिमण्डलीय सचिव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री,लोकनिर्माण आवास एवं शहरी नियोजन, मान्यवर कांशीराम समग्र विकास,अध्यक्ष एवं कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को प्रतीक्षारत, नेतराम प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन को प्रतीक्षारत, राजप्रताप सिंह प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं विकलांग कल्याण तथा आयुक्त विकलांगजन, तथा सचिव राज्य सलाहकार परिषद् को प्रतीक्षारत, दुर्गाशंकर मिश्रा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, नागरिक उड्डयन एवं नगर विकास विभाग, महानिदेशक नागरिक उड्डयन प्रतीक्षारत, नवनीत कुमार सहगल सचिव मुख्यमंत्री, शहरी समग्र विकास, सूडा, नगर विकास राज्य सम्पत्ति एवं ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा, अपर स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक यूपी पावर कार्पोरेशन, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक यूपीएसआईडीसी को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।
इसके अलावा अनिल संत सचिव मुख्यमंत्री, अपर स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली एवं सचिव बेसिक शिक्षा विभाग को प्रतीक्षारत. शशिप्रकाश गोयल परियोजना निदेशक राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी, सचिव गोपन विभाग, प्रमुख स्टाफ अफसर मंत्रिमण्डलीय सचिव को प्रतीक्षारत, चन्द्रभानु सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त वाणिज्य कर को प्रतीक्षारत, राकेश गर्ग अभीतक प्रतीक्षारत को प्रमुख सचिव वाणिज्यकर विभाग एव मनोरंजन कर विभाग, आर एम श्रीवास्तव प्रमुख सचिव राज्य पुनर्गठन को प्रमुख सचिव गृह गोपन, सतर्कता और बीजा एवं पासपोर्ट विभाग, श्रीमती अनीता सिंह सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग को सचिव मुख्यमंत्री, प्रशासनिक सुधार विभाग, नागारिक उड्डयन एवं राज्य सम्पत्ति विभाग, आलोक कुमार द्वितीय महानिदेशक स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेश को सचिव मुख्यमंत्री, पंधारी यादव विशेष सचिव श्रम को विशेश सचिव मुख्यमंत्री, जुहेर बिन सगीर जिलाधिकारी सहारनपुर से विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा आज पांच पीसीएस अफसरों के भी तबादले किये गए हैं। इनमें हीरालाल गुप्ता प्रबंध निदेशक समाज कल्याण निर्माण निगम को विशेष सचिव नियुक्त विभाग, विशेष सचिव कार्मिक विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राजकिशोर यादव विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को विशेष सचिव एवं राज्य सम्पत्ति अधिकारी, जयप्रकाश सिंह प्रथम विशेष सचिव राज्य सम्पत्ति विभाग एवं राज्य सम्पत्ति अधिकारी से विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शंभूसिंह यादव को संपादक जिला गजेटियर से विशेष सचिव मुख्यमंत्री, तथा शंकर सिंह विशेष सचिव एवं स्टाफ अफसर मुख्य सचिव को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।
 

Some other news stories

U.P.Election 2012 Results
अखिलेश यादव ने 33 वें मुख्यमंत्री की शपथ ली  
वादे पूरे करने को धन की कमी नहीं होगी: अखलेश यादव भ्रष्ट नौकरशाहों के खिलाफ होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री
बेरोजगारों को भत्ता, छात्र-छात्राओं को लैपटाप देने का निर्णय कैबिनेट की पहली बैठक में सपा सरकार ने पूरे किये तीन वाद
मुस्लिम बालिकाओं को 30,000 रुपये का अनुदान यूनिवर्सिटी और कालेजों में स्टूडेंट यूनियन बहाल
अखिलेश के शपथ ग्रहण में भारी अव्यवस्था सपाइयों के हुड़दंग को रोक न सके पार्टी नेता और पुलिस
MLA  की दीवानगी में ली जाहिदा ने शेहला की जान  Zahida wrote in diary: ध्रुव के लिए जान दे दूंग
कानपुर के शूटर ने की थी भोपाल में शेहला मसूद की हत्या क्या वाकई dirty character  की थी Shehla Masood ?

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET