U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News>
  अखिलेश यादव ने 33 वें मुख्यमंत्री की शपथ ली
  Akhilesh sworn in U.Pchief minister

 
Uttar Pradesh Samachar
Publised on : 15 March 2012, Time: 15:54

लखनऊ, 15 मार्च। (उप्रससे)। Lucknow, 15 March 2012, (UPSS). प्रदेश के सबसे क म उम्र के मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव ने आज पूर्वान्ह शपथ ली। वे राज्य के 33 वें मुख्यमंत्री हैं। श्री यादव के साथ वरिष्ठ नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। ला मार्टिनीयर कालेज मैदान पर आयोजित शपथ ग्रहण स्थल पर कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा था।
मुख्यमंत्री के रूप में श्री यादव को राज्यपाल बी.एल,जोशी ने निर्धारित समय 11 बजकर 30 मिनट पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में समय से पहले पहुंचे अखिलेश यादव ने सबसे पहले जनता का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने हाथ जोडक़र सभी को नमस्कार भी किया। शपथ ग्रहण समारोह में तमान विशिष्ट अतिथि, पूर्व प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
शपथ ग्रहण समारोह में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश करात, माकपा सांसद सीतारमा येचुरी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, सहारा के प्रमुख सुब्रत राय, भाजपा नेता कलराज मिश्र, बहुजन समाज पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और नसीमुद्दीन सिद्दीकी मौजूद थे। शपध ग्रहण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी आना था किन्तु उनका कार्यक्रम अंतिम समय निरस्त हो गया।

उन्नीस कैबिनटे अटठाइस राज्यमंत्रियों ने भी शपथ ली
इस अवसर पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की मंत्रणा से नियुक्त किये गये 19 कैबिनेट तथा 28 राज्यमंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। कैबिनेट मंत्री के रूप में जिन मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी, उनमें मो0 आजम खां, शिवपाल सिंह यादव, अहमद हसन, डाॅ0 वकार अहमद शाह, राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, आनंद सिंह, अम्बिका चैधरी, रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’, बलराम यादव, अवधेश प्रसाद,  ओम प्रकाश सिंह,  पारस नाथ यादव,  राम गोविन्द चैधरी,  दुर्गा प्रसाद यादव,  ब्रहमा शंकर त्रिपाठी, कामेश्वर उपाध्याय,  राजाराम पाण्डेय, राजकिशोर सिंह तथा शिवकुमार बेरिया शामिल हैं। 
इसी प्रकार राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में  इकबाल महमूद,  महबूब अली, शाहिद मंजूर,  रियाज अहमद,  फरीद महफूज किदवई,  वसीम अहमद,  नरेन्द्र सिंह यादव,  शिव प्रताप यादव,  राजेन्द्र सिंह राणा,  मूलचन्द्र चैहान,  अरविन्द कुमार सिंह गोप,  राजीव कुमार सिंह, अभिषेक मिश्रा, विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह, भगवत शरण गंगवार,  नरेन्द्र वर्मा,  राममूर्ति वर्मा, सुरेन्द्र सिंह पटेल, चितरंजन स्वरूप,  मानपाल सिंह वर्मा,  कमाल अख्तर,  शंखलाल माझी,  कैलाश चैरसिया, रामपाल राजवंशी,  मनोज पारस, रामकरन आर्य, श्रीमती अरूणा कुमारी कोरी तथा जगदीश सोनकर सम्मिलित हैं।

Some other news stories

U.P.Election 2012 Results
वादे पूरे करने को धन की कमी नहीं होगी: अखलेश यादव भ्रष्ट नौकरशाहों के खिलाफ होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री
बेरोजगारों को भत्ता, छात्र-छात्राओं को लैपटाप देने का निर्णय कैबिनेट की पहली बैठक में सपा सरकार ने पूरे किये तीन वाद
मुस्लिम बालिकाओं को 30,000 रुपये का अनुदान यूनिवर्सिटी और कालेजों में स्टूडेंट यूनियन बहाल
हटाये गए माया सरकार के वफादार अफसर, 23 तबादले मुख्यमंत्री सचिवालय में वापस लौटीं अनीता सिंह
अखिलेश के शपथ ग्रहण में भारी अव्यवस्था सपाइयों के हुड़दंग को रोक न सके पार्टी नेता और पुलिस
MLA  की दीवानगी में ली जाहिदा ने शेहला की जान  Zahida wrote in diary: ध्रुव के लिए जान दे दूंग
कानपुर के शूटर ने की थी भोपाल में शेहला मसूद की हत्या क्या वाकई dirty character  की थी Shehla Masood ?
   

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET