फतेहपुर।
प्रापर्टी के विवाद में एक महिला
और उसकी बेटी की सगे भतीजे ने गोली
मारकर हत्या कर दी। जबकि मृतका की
दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो
गई।
जिले के थाना मलवा अन्तर्गत ग्राम
सहेली निवासी इन्द्रनारायण की
पत्नी विमला (45) और उसकी दो
बेटियों कु. कुमुद (20) व कु. इला
(18) को इनके सगे भतीजे आदित्य
द्विवेदी ने गोली मारकर गंभीर रूप
से घायल कर दिया। गोली लगने से
विमला और कुमुद की मोके पर ही मौत
हो गई जबकि इला गंभीर रूप से घायल
हो गई। उसे हैलेट चिकित्सालय में
भर्ती कराया गया है।