U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

राजधानी पहुंचने पर केशव मौर्य का भव्य स्वागत
Tags: Keshav Prasad Maurya, BJP President
Publised on : 11 April 2016,  Last updated Time 16:11

BJPलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के राजधानी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चारबाग रेलवे स्टेशन से विधान सभा मार्ग स्थित कार्यालय तक उनका जगह जगह भव्य स्वागत किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इस मौके पर मौर्य ने कहा कि अगामी विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करके उत्तर प्रदेश को सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाना है। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में विकास हमारा मुद्दा होगा। सपा सरकार पर हमला बोलते हुए मौर्य ने कहा कि राज्य में गुण्डागर्दी और अपराधियों का बोलबाला है। इस सरकार ने अपराधीकरण को बढ़ावा दिया है। उन्होंने बसपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेस में हो रही  दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर बसपा मौन है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा दिनेश शर्मा समेत भारी संख्या में पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

बरेली में रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या बिलारी के दो घरों में डकैती, बदमाशों की गोली से एक की मौत
रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारी गोली पुत्तिंगल में सेना के साथ जुटे हैं आरएसएस के स्वयंसेवक
मंदिर में भीषण आग, 102 की मौत, 200 गंभीर घायल प्रतापगढ़ में सर्राफ से लाखों की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET