U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारी गोली
Tags: Hapur News, Property dealer
Publised on : 10 April 2016,  Last updated Time 16:45

हापुड । जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अली निवासी प्रॉपर्टी डीलर द्वारा रंगदारी नहीं देने पर के बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए परिजनों ने स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। हालत चिन्ताजनक देख चिकित्सकों ने घायल को मेरठ रेफर कर दिया। घायल के पिता ने मोहल्ला निवासी चार नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
मिली जानकारी के अनुसार बुलन्दशहर रोड स्थित मोहल्ला करीमपुरा में हाजी सईद का परिवार रहता है। वह प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते है। हाजी सईद ने बताया कि उसका पुत्र हाजी नईम शनिवार की देर शाम अली नगर निवासी हाजी हामिद के घर गया था। वहां से लौटते समय उसका दोस्त चांद मिल गया,वहां दोनों बातें कर रहे थे। देर रात्रि तक नईम के घर नहीं लौटने पर
उन्हें चिन्ता होने लगी। तो उन्होंने अपने दूसरे पुत्र आसिफ को नईम के पास भेजा। बताया गया कि आसिफ अपने भाई नईम को बाइक से लेकर घर लौट रहा था,तभी रास्ते में घात लगाये खड़े मोहल्ला निवासी हारुन पुत्र वजीर,फरकान व रिजवान पुत्र युनूस,अली पुत्र समयदीन सहित छह लोगों ने दोनों पर कई राउंड फायरिंग की। जिसमें नईम गोली लगने से घायल होकर सडक़ पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गये। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। और नईम को उपचार के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। पीडि़त के पिता ने उक्त चार लोगों को नामजद कराते हुए छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
  घायल के पिता हाजी सईद ने बताया कि उक्त लोगों ने पूर्व में भी उनसे रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। परिवार की सुरक्षा के लिए उन्होंने लाखों की रंंगदारी भी दी थी। अब पुन:रंगदारी मांगने पर उनके द्वारा उक्त लोगों के खिलाफ कोतवाली में गत एक अप्रैल को फुरकान व मौ.अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

नव सम्बत्सर पर संघ ने निकाला रूट मार्च  
वंदेमातरम् पर विवाद पीड़ा देता हैः राम नाईक Orai: सूने घर में किशोरी के साथ दुष्कर्म
प्रतापगढ में दबंगों ने दलित छात्रा से किया गैंगरेप भारतीय नववर्षः 7 अप्रैल से नव सम्वतसर 2073 एवं युगाव्द 5118 आरम्भ
जनरल वीके सिंह के खिलाफ कार्रवाई करे भाजपाः सुश्री मायावती मैनपुरी में कैनरा बैंक से दिन दहाड़े 20 लाख की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET