U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

प्रतापगढ़ में सर्राफ से लाखों की लूट
Tags:  Pratapgarh News
Publised on : 09 April 2016,  Last updated Time 18:29

प्रतापगढ़। (उ.प्र.समाचार सेवा)। दुकान से घर जाते समय सर्राफा व्यवसायी को लुटेरों ने ओवरटेक कर रोका और तमंचे की नोक पर लाखों कीमत के जेवरात वह हजारों की नकदी लूटकर फरार हो गये। व्यवसायी ने घटना की तहरीर थाने में दी। कन्धई थाना क्षेत्र के ताला गंाव निवासी राम नारायण सोनी सर्राफा व्यवसायी है। शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर उसे रोका और तमंचे की नोक पर थैले में रखी चार किलो चांदी व पांच हजार रूपये लूटकर फरार हो गये।

लुटेरों को दबोचकर पुलिस ने ट्रक किया बरामद

प्रतापगढ़। किसी गम्भीर वारदात को अंजाम देने जा रहे युवकों को पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उनके पास से अवैध असलहे बरामद हुए। पुलिस ने उन्हें कर्रा किया तो लुटेरों ने फरवरी माह में सोरांव इलाके से लूटी गयी ट्रक के बारे में जानकारी दी। पुलिस लुटेरेां की निशानदेही पर ट्रक बरामद कर लिया है।

बताते है कि 18 फरवरी को चालक ट्रक को सोरांव बाजार के समीप खड़ी कर ढाबे पर खाना खाने चला गया। इसी दौरान लुटेरों ने उसकी ट्रक गायब कर दी। इस मामले की रिपोर्ट सोरांव थाने में दर्ज करायी गयी थी। श्ुाक्रवार को मान्धाता थाने की पुलिस गजेहड़ा जंगल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइक पर सवार होकर नगर कोेतवाली क्षेत्र के पूर्वी सहोदरपुर निवासी सूरज, अजीत नगर निवासी मोनू, पूरे दुजई का पुरवा सुखपाल नगर निवासी शीबू, अजीत नगर निवासी अनीस तथा मान्धाता थाना क्षेत्र के तौकलपुर निवासी इबरार उधर से गुजरे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे। पीछा कर रही पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया। उनके पास से तीन असलहे व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उन्हें कर्रा किया तो सराय इन्द्रकुंवरि कटरा से पुलिस ने ट्रक बरामद किया। मान्धाता पुलिस की सूचना पर सोरांव कोतवाली के एसआई अनूप पाण्डेय मान्धाता थाने पहंुचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया तथा पकड़े गये लुटेरों को पुलिस ने सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया।

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत

प्रतापगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की गंभीर रूप से आग में झुलस जाने से मौत हो गयी। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के चंदापुर गांव में छात्रा हिमांषी उर्फ मानसी पढ़ रहीं थी कि अचानक ढिबरी असंतुलित हो जाने से बिस्तर पर आग फैल गयी और वह गंभीर रूप से आग की लपेट में आ गयी। छात्रा की चीख पुकार पर जब तक परिजन उसे सुरक्षित आग की चपेट से निकाल पाते उसकी सांसे थम गयी। शनिवार की सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी गई, किन्तु पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। प्रधान की मौजूदगी में ग्रामीणों ने मृतका छात्रा के शव का पंचनामा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक छात्रा की मां इधर कई वर्षों से उसे लेकर यहां गांव में माइके में रह रही है। उसकी एक बड़ी बहन का विवाह हो चुका है और वह अपनी ससुराल में मौजूद बताई जाती हैं। जबकि दूसरी बड़ी बहन बाहर रहा करती है।

शार्ट सर्किट से मैजिक जलकर खाक, पचासों हजार का गेहूं नष्ट

प्रतापगढ़। मैजिक में अचानक आग लगने से उस पर लदा गेहूं का सैकड़ों बोझ जलकर राख हो गया। कोतवाली लालगंज के कटरा पूरे सेवकराय गांव निवासी षिवपूजन गुप्ता की मैजिक डाला पर कोतवाली लालगंज स्थित ग्राम सभा बीजूमउ से शनिवार को दिन में गेहूं का बोझ लदकर मड़ाई के लिए गांव के मजरा पूरे भट्टाचार्य को जा रहा था। रास्ते में पूरे भट्टाचार्य गांव समीप अचानक अचानक मैजिक के इंजन में आग लग गई। चालक नवीन कुमार सिंह ने जैसे ही मैजिक के इंजन में आग की लपटें देखीं वह हड़बड़ा उठा तथा मैजिक से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचा सका। देखते ही देखते मैजिक धू धू कर जलकर राख हो गई। मैजिक में आगजनी से उस पर लदा सैकड़ों बोझ गेहूं भी जलकर खाक हो गया। जिससे पचासों हजार की फसल को भी नुकसान पहुंचा। आगजनी को लेकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। बताया जाता है कि आगजनी की घटना अचानक तार की शार्ट सर्किट से हुई है।

नव सम्बत्सर पर संघ ने निकाला रूट मार्च  
वंदेमातरम् पर विवाद पीड़ा देता हैः राम नाईक Orai: सूने घर में किशोरी के साथ दुष्कर्म
प्रतापगढ में दबंगों ने दलित छात्रा से किया गैंगरेप भारतीय नववर्षः 7 अप्रैल से नव सम्वतसर 2073 एवं युगाव्द 5118 आरम्भ
जनरल वीके सिंह के खिलाफ कार्रवाई करे भाजपाः सुश्री मायावती मैनपुरी में कैनरा बैंक से दिन दहाड़े 20 लाख की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET