U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

मंदिर में भीषण आग, 102 की मौत,200 घायल
Web Title: Fire in Puttingal temple Kollam, 75 dead, 200 serious burned
Tags:   Kerala, Temple Puttingal
Publised on : 10 April 2016,  Last updated Time 08:50

नई दिल्ली। (एजेंसी)। केरल प्रांत के कोल्लम अन्तर्गत पुत्तिंगल मन्दिर में बीती देर रात आग लगने से करीब सौ श्रद्धालुओं की जलकर मौत हो गई है और 200 से अधिक लोग झुलसकर गंभीर रुप से घायल हुए हैं। मंदिर में आग लगने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

कोल्लम के पारावूर इलाके में बने इस मंदिर में मध्य रात्रि के बाद भीषण आग लगी। आग लगने के कारणों के बारे में बताया जा रहा है कि मंदिर में उत्सव के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। इसके कारण आग लग गई। भीषण आग को देखते हुए शासन ने भारतीय वायु सेना की मदद ली। वायु सेना ने एमई 17 हैलीकाप्टर से दुर्घटना में राहत और बचाव कार्यों में मदद की। सहायता पहुंचाने के लिए भारत सरकार ने नेवी को भी लगाया है। आईएनस काबरा के माध्यम से घायलों तक दवाएं और अन्य सहायात पहुंचाई जा रही है। केरल के मुख्यमंत्री के अनुसार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है अब घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का अभियान चलाया जा रहा है। ताकि गंभीर घायलों की जान बचायी जा सके। केरल के पुलिस अधीक्षक ने 102 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

उधर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज केरल के अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिये हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख तथा घायलों के लिए 50-50 हजार की सहायता की घोषणा की है। कोल्लम में घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निकटवर्ती राज्य कर्नाटक ने अपनी डाक्टरों की टीम भेजी है। इसमें 10 डाक्टर शामिल हैं। उन्हें निर्देश दिये गए हैं कि आवश्यकता के अनुसार स्थानीय स्तर दवाओं की खरीद करके घायलों की मदद करें। साथ अन्य राज्यों से भी बर्न विशेषज्ञों डाक्टरों की टीम कोल्लम पहुंचायी जा रही है। दूसरी ओर केरल के मुख्यमंत्री ओमान चाण्डी ने साढ़े तीन बजे कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलायी है।

घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है, उन्होंने ट्वीट किया-Fire at temple in Kollam is heart-rending & shocking beyond words. My thoughts are with families of the deceased & prayers with the injured.

नव सम्बत्सर पर संघ ने निकाला रूट मार्च  
वंदेमातरम् पर विवाद पीड़ा देता हैः राम नाईक Orai: सूने घर में किशोरी के साथ दुष्कर्म
प्रतापगढ में दबंगों ने दलित छात्रा से किया गैंगरेप भारतीय नववर्षः 7 अप्रैल से नव सम्वतसर 2073 एवं युगाव्द 5118 आरम्भ
जनरल वीके सिंह के खिलाफ कार्रवाई करे भाजपाः सुश्री मायावती मैनपुरी में कैनरा बैंक से दिन दहाड़े 20 लाख की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET