U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  यूपी की ग्यारह सीटों पर मतदान गुरुवार को, तैयारियां पूरीं
Tags: Uttar Pradesh, UP News, Election, 2nd Phase
Publised on : 16 April 2014  Time 21:26
 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के लिए 17 अप्रैल, गुरुवार को मतदान होगा। इनमें से कई सीटों पर मुस्लिम वोटों का बंटवारा होने की दशा में ही भाजपा फतह हासिल कर सकती है। यूपी की 11 लोकसभा सीटों के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई।

17 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। इन सीटों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, संातेष गंगवार, धर्मेंद्र यादव, सलीम शेरवानी, बेगम नूरबानो आदि शामिल है। बिजनौर जनपद की नगीना लोकसभा सीट से भाजपा ने पूर्व मंत्री डाॅ. यशवंत सिंह, सपा ने मौजूदा सांसद यशवीर धोबी और बसपा ने गिरीश जाटव को टिकट दिया है। इसी तरह से पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन के सीट छोड़ने के बाद कांग्रेस ने यहां से रामपुर की पूर्व सांसद नूरबानो को टिकट दिया है। इसी तरह भाजपा ने ठाकुरद्वारा से विधायक कुंवर सर्वेश पर दांव लगाया है। सपा ने एसटी हसन, बसपा ने पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को मैदान में उतारा है। यहां पर भाजपा की आस मुस्लिम मतों के धु्रवीकरण पर टिकी है। अमरोहा लोकसभा सीट पर भाजपा ने कंवर सिंह तंवर, सपा ने राज्यमंत्री कमाल अख्तर की पत्नी हुमेरा अख्तर, बसपा ने हाजी शब्बन, रालोद ने भाकियू नेता राकेश टिकैत को टिकट दिया है। मुरादाबाद मंडल की संभल लोकसभा सीट से भाजपा ने सत्यपाल सैनी, कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम, राष्ट्रीय परिवर्तन दल ने डीपी यादव, सपा ने शफीकुर्रहमान बर्क तो बसपा ने अकीलुर्रहमान खां को टिकट दिया है। आजम खान का क्षेत्र होने के कारण रामपुर लोकसभा सीट पर सभी की निगाह लगी हुई है। सपा ने आजम की मर्जी से नसीर अहमद खां को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने नवेद मियां, बसपा ने हाजी अकबर अली और भाजपा ने एमएलसी नैपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इन सभी सीटों पर भाजपा को मुस्लिम मतों के बंटवारे में जीत की उम्मीद लग रही है। इसी तरह से आंवला में सपा ने कुंवर सर्वराज सिंह, भाजपा ने धर्मेंद्र कश्यप, कांग्रेस ने सलीम इकबाल शेरवानी, बसपा ने सुनीता शाक्य को टिकट दिया है। पीलीभीत से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भाजपा के टिकट से मैदान में है। बसपा ने पूर्व मंत्री फूल बाबू, कांग्रेस ने संजय कपूर और सपा ने बुद्धसेन वर्मा को टिकट दिया है। बदायूं में मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव को सपा ने, बसपा ने अकमल खां, भाजपा ने वागीश पाठक और महान दल ने स्वामी पगलानंद को टिकट दिया है। इसी तरह से बरेली में भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, कांग्रेस ने प्रवीण ऐरन, बसपा ने उमेश गौतम, सपा ने आयशा इस्लाम को मैदान में उतारा है। लखीमपुर खीरी से कांग्रेस ने जफर अली नकवी, भाजपा ने अजय मिश्र टेनी, सपा ने रविप्रकाश वर्मा और बसपा ने अरविंद गिरि को टिकट दिया है। शाहजहांपुर लोकसभा सीट से सपा ने मिथलेश कुमार, भाजपा ने कृष्णाराज, बसपा ने उम्मेद सिंह और कांग्रेस ने चेतराम को चुनाव लड़ने का मौका दिया है।

कंपनी के खजांची को गोली मारकर 11.50  लाख लूटे संवाद के अभाव में होते हैं हिन्दू मुस्लिम के बीच दंगेः इन्द्रेश
दलितों के देवता के साथ कांग्रेस ने जुर्म किया- नरेन्द्र मोदी सरकार बनने पर पेंशन नीति की करेंगे समीक्षाः राजनाथ सिंह
किसके वोट के लिए किया मुलायम सिंह ने  rapist का.. साम्प्रदायिक मुद्दों पर चुनाव लड रही है भाजपाःमनमोहन सिंह
जुलूस विवाद के पीछे राजनीति की संभावना: Roshan Jacab मुजफ्फरनगर में दलित नेता की हत्या, भीड़ ने पुलिस चौकी..
उप्र के दस सीटों पर 65 प्रतिशत मतदान, बागपत में एक्स पुलिस कमिश्नर सत्यपाल पर हमला
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
Etawah:दुराचार के बाद किशोरी की हत्या, शव को जलाया दो मीडियाकर्मी छह माह के लिए जिलाबदर
रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में मचती भगदड़

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET