U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मुजफ्फरनगर में दलित नेता की हत्या, आक्रोशित भीड़

ने पुलिस चौकी घेरी, जाम

Tags: Dalit leader shoot dead in Muzaffarnagar, Shahpur, BSP
Publised on : 11 April 2014  Time 21:32
 

मुजफ्फरनगर के दलित नेता की हत्या के विरोध में शाहपुर कस्बे में धरना देते ग्रामीणMuzaffarnagar मुजफ्फरनगर, 11 अप्रैल। जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में बीती रात बसपा के दलित नेता राजकुमार की दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे घर के बाहर नेता को गोली मारकर फरार हो गए। हत्या के विरोध में बसपा समर्थकों ने शाहपुर कस्बे की पुलिस चौकी का घेराव कर लिया। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित भीड़ ने मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग को जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात ग्राम सोरम निवासी दलित और बसपा नेता राजकुमार अपने घर पर पोते का जन्मदिन समारोह मना रहे थे। उसी दौरान दो लोग वहां पहुंचे तथा राजकुमार को घर से बाहर बुलाया। जब घर के बाहर गली में पहुंचे तो उनके सिर में गोली मार दी गई। गोली लगने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ रिफर किया गया। किन्तु रास्ते में ही राजकुमार की मौत हो गई। हत्या के बाद उनके समर्थक उत्तेजित हो गए। नेता की मौत की खबर आने पर शुक्रवार की सुबह पुलिस चौकी का घेराव कर लिया गया। लोग सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए।  सूचना मिलने पर बसपा सांसद कादिर राणा और भाजपा प्रत्याशी डा संजीव बालियान मौके पर पहुंचे। उधर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ को समझा बुझाकर रास्ता खुलवा दियागया।

जुलूस विवाद के पीछे राजनीति की संभावना: Roshan Jacab  
उप्र के दस सीटों पर 65 प्रतिशत मतदान, बागपत में एक्स पुलिस कमिश्नर सत्यपाल पर हमला
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, Kalve Javvad की गिरफ्तारी पर कानपुर के मौलाना नाराज
भाजपा को झटका, अशोक प्रधान सपा में शामिल रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम
भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों-मजदूरों का जिक्र नही दो मीडियाकर्मी छह माह के लिए जिलाबदर
Etawah:दुराचार के बाद किशोरी की हत्या, शव को जलाया आप को एक भी सीट नहीं मिलेगीः कल्याण सिंह
रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में मचती भगदड़
कोबरा पोस्ट से देश में माहौल खऱाब होगाः भाजपा पंद्रह प्रतिशत मुस्लिम वोटों पर घमासान
VHP: कोबरा पोस्ट स्टिंग दुर्भावनाग्रस्तः चम्पतराय घोर सम्प्रदायवाद पर उतरी कांग्रेसः Narendra Modi

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET