U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा
Tags: ARVIND KEJRIWAL, Delhi road show
Publised on : 04 April 2014  Time 20:57

नई दिल्ली, 04 अप्रैल। आम आदमी पार्टी(आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया। दिल्ली के दक्षिण पुरी क्षेत्र में रोड शो के दौरान केजरीवाल पर यह हमला हुआ। गौर हो कि इससे पहले भिवानी में भी केजरीवाल पर हमला किया गया था।

हमलावर शख्स ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा और दो घूंसे भी जड़े जो उनकी गर्दन पर लगे। इस घटना के बाद केजरीवाल पर हमला करने वाले शख्स को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।हमलावर शख़्स की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हांलांकि पुलिस के मुताबिक आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET