U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  साम्प्रदायिक मुद्दों पर चुनाव लड रही है भाजपाः मनमोहन सिंह
Web Titele 1: BJP'S election agenda is basis on communal issues
Web Titele 2: Ideology of The Bhartiya Janata Party is opossite of Indian composite culture, says Manmohan Singh

Web Intro : Puranpur, Leader of Indian National Congress Mr Manmohan Singh here made a attack on oposite party BJP on Saturday, and said that " this party has always divided th Country.

Tags: Manmohan Singh, Prime Minister Of India, Election Rally in Pilibhit M.P.Consituency
Publised on : 12 April 2014  Time 17:45
 

Pilibhit  पीलीभीत, 12 अप्रैल। प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी साम्प्रदायिक मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। यह पार्टी चुनाव को साम्प्रदायिकता के मुद्दों को ओर मोड़ना चाहती है। इसके एक नेता कहा कि हम बदला लेंगे। क्या ऐसी पार्टी को देश में सरकार बनाने देना चाहिए। जोकि उत्तर प्रदेश और देश की तहजीब के खिलाफ हो। यह डा. सिंह ने जिले के पूरनपुर कस्बे  में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आजोत जन सभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा देश को बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की मिली जुली संस्कृति है। किन्तु इस पार्टी के विचार आपकी गंगा जमुनी तहजीब के बिल्कुल खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनाव प्रचार एक आदमी पर केन्द्रित है। वह ऐसे वादे कर रहे हैं जो कभी पूरे नहीं कर पाएंगे। दुनिया के मुद्दे बदल गए किन्तु इस पार्टी के घोषणा पत्र में अभी भी वही धारा 370 और मंदिर मस्जिद के मुद्दे छाये हुए हैं। उन्होंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार में पिछले दस साल में तेजी से विकास हुआ है। भारत जितनी तरक्की इस दशक में की उतनी किसी और दशक में नहीं की। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि वर्ष 2004 और 2011 के बीच गरीबी पहले की तुलना में काफी तेजी से घटी है। उसमें करीब 14 प्रतिशत की कमी हुई है। सरकार ने किसानों के फायदे के लिये नयी योजनाएं चलायी हैं।

किसके वोट के लिए किया मुलायम सिंह ने  rapist का..  
जुलूस विवाद के पीछे राजनीति की संभावना: Roshan Jacab मुजफ्फरनगर में दलित नेता की हत्या, भीड़ ने पुलिस चौकी..
उप्र के दस सीटों पर 65 प्रतिशत मतदान, बागपत में एक्स पुलिस कमिश्नर सत्यपाल पर हमला
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
Etawah:दुराचार के बाद किशोरी की हत्या, शव को जलाया दो मीडियाकर्मी छह माह के लिए जिलाबदर
रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में मचती भगदड़
कोबरा पोस्ट से देश में माहौल खऱाब होगाः भाजपा पंद्रह प्रतिशत मुस्लिम वोटों पर घमासान

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET