U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

   उप्र में भाजपा को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान सपा में शामिल
Tags: AShok Pradhan, SP, Mulayam Singh Yadav
Publised on : 08 April 2014  Time 17:16
 

लखनऊ, 08 अप्रैल । उत्तर प्रदेश में मंगलवार को भाजपा को बड़ा झटका लगा। पार्टी में 46 साल से सक्रिय कार्यकर्ता रहे चार बार के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उन्हें तत्काल पार्टी का महामंत्री भी नियुक्त कर दिया।

अशोक प्रधान गौतमबुद्ध नगर सीट से 1996, 1998, 1999 व 2004 के लोकसभा चुनाव में लगातार विजयी रहे हैं। प्रधान ने ही इस सीट से भाजपा का पहली बार जीत का परचम लहराया था। इससे पहले भाजपा इस सीट पर कभी विजय हासिल नहीं कर पाई थी। वह अटल बिहारी की सरकार केंद्रीय मंत्री भी रहे।भाजपा ने इस बार के चुनाव में श्री प्रधान को टिकट नहीं दिया, इसलिए वह पार्टी नेतृत्व से इन दिनों नाराज चल रहे थे। भाजपा से अशोक का अलग होना, भाजपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

सपा में शामिल होते ही प्रधान ने आरोप लगाया कि भाजपा अब वह पार्टी नहीं रही जिसे अटल और आडवाणी ने मेहनत करके खड़ा किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा अब पार्टी नहीं बल्कि एक झुंड हो गया है जहां आज के नेता जोड़ तोड़ की राजनीति में लगे हैं और पार्टी पर कब्जा करने की होड़ मची है।प्रधान ने दावा किया कि भाजपा में इस समय कई कर्मठ नेता घुटन महसूस कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी में कभी भी भगदड़ मच सकती है। उन्होंने सपा मुखिया मुलायम की नीतियों और रीतियों की जमकर सराहना की।

भाजपा में पार्टी पर कब्जा करने की होड़-मुलायम

राजधानी स्थित सपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मुलायम ने अशोक प्रधान का जबर्दस्त ढंग से स्वागत किया और कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी। मुलायम ने पत्रकार वार्ता के समय ही प्रधान को सपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाने की घोषणा कर दी।
मुलायम ने इस दौरान कहा कि अटल के बाद अब भाजपा में अलग तरह की राजनीति शुरू हो गई है। वहां अब आडवाणी जैसे वरिष्ठ नेताओं की भी कोई इज्जत नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा में पार्टी पर कब्जा करने की होड़ मची हुई है।

उस अवसर पर मुलायम ने डुबरियागंज विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे ओम प्रकाश तिवारी उर्फ जिप्पी तिवारी को भी सपा में शामिल कराया। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों और भी लोग सपा में शामिल हो सकते हैं।पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चैधरी समेत कई नेता मौजूद रहे।
 

चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम
भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों-मजदूरों का जिक्र नही दो मीडियाकर्मी छह माह के लिए जिलाबदर
Etawah:दुराचार के बाद किशोरी की हत्या, शव को जलाया आप को एक भी सीट नहीं मिलेगीः कल्याण सिंह
रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में मचती भगदड़
कोबरा पोस्ट से देश में माहौल खऱाब होगाः भाजपा पंद्रह प्रतिशत मुस्लिम वोटों पर घमासान
VHP: कोबरा पोस्ट स्टिंग दुर्भावनाग्रस्तः चम्पतराय घोर सम्प्रदायवाद पर उतरी कांग्रेसः Narendra Modi

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET