U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 
  प्रधानपति को गोली मारी हालत गंभीर क्षेत्र में तनाव
Tags: Pratapgarh,
Publised on : 10 May 2014  Time 20:11
 

प्रतापगढ़।नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव में शनिवार की सुबह चाय की दुकान पर बैठे प्रधान पति को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। घायल प्रधान पति को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव करते हुए चक्काजाम कर दिया। हवाई फायरिंग भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके ग्रामीणों को तितर-बितर किया। मुके पर पीएससी तैनाद कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के चांदपुर गांव की प्रधान सैफुलनिशा के पति साबिर उर्फ नन्हकू (40) छोटे भाई इश्तियाक, भांजे कारे के साथ शनिवार की सुबह करीब दस बजे रामसुमेर यादव के चाय की दुकान पर बैठे थे। चाय पीने के बाद वह वहां मौजूद अन्य लोगों से बातचीत करने लगे। इसी बीच इलाहाबाद की ओर से पल्सर सवार तीन नकाबपोश युवक पहुंचे। परिजन घायल साबिर को लेकर जिला अस्पताल भागे, यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।इधर, घटना से आक्रोशित महिलाओं समेत काफी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और घटनास्थल के सामने व रंगौली मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान उधर से गुजर रहे राहगीरों व वाहनों पर पथराव और हवाई फायरिंग भी की गई। रतीपुर गांव के पास एक गुमटी में तोड़फोड़ करने के बाद छप्पर फूंक दिया। एसपी दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदार रामसुमेर यादव, उसके बेटे संदीप से पूछताछ की। बसपा नेता आसिफ सिद्दीकी ने भी मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।


मासूम का शव तालाब में मिला परिजनों में हडकंप

प्रतापगढ़। जनपद में पट्टी के ढकवा मोड़ चैराहे के निकट चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आए 11 वर्षीय मासूम का शव घर के पीछे तालाब में मिला। सुबह जब विदाई का समय आया और मासूम के मौत की खबर परिजनों को मिली तो जैसे उनके ऊपर आफत का पहाड़ टूट पड़ा हो। किसी तरह लड़की की विदाई की गई।
प्राप्त जानकारी के पट्टी निवासी छेदीलाल गुप्ता की पुत्री का विवाह शुक्रवार को था। शादी में शामिल होने के लिए छेदीलाल के अन्य भाई परिवार समेत नागपुर से आए हुए थे। बरात आई, आगवानी हुई, रात में विवाह हुआ। सुबह लोग लड़की की विदाई में व्यस्त थे। इसी दौरान छेदी के भाई बिहारी के 11 वर्षीय पुत्र अमन के गायब होने की जानकारी मिली। परिवार के लोग उसकी खोज में निकल पड़े। इसके पूर्व भोर में तीन बजे भी अमन जब दिखाई नहीं पड़ा तो उसे खोजा गया था। लोगों ने सोचा कि कहीं वह सो गया होगा। सुबह जब धूप हुई और अमन नहीं दिखा तो परिजन उसकी खोज खबर में निकल पड़े। काफी खोजबीन के बाद अमन का शव घर के पीछे स्थित तालाब में मिला तो परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक तरफ लड़की की विदाई और दूसरी तरफ मौत की खबर ने जैसे पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया। आनन-फानन में लड़की की विदाई यहां से हुई और बराती चले गए। पूरे दिन परिवार में कोहराम मचा रहा। घटना से मुहल्ले के लोग भी स्तब्ध हैं। हर कोई दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाता नजर आया।

कृपालुजी महाराज के समाधि स्थल पर बनेगा स्मारक

प्रतापगढ़। जनपद के कुंडा स्थित भक्तिधाम मनगढ़ में जगद्गुरु कृपालुजी महाराज की समाधि स्थल पर एक भव्य स्मारक बनेगा। इसके लिए शनिवार को हजारों अनुयायियों के बीच भव्य स्मारक की आधारशिला ट्रस्ट की अध्यक्ष विशाखा त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रखी।
इस दौरान विशाखा ने कहा कि यह भव्य स्मारक जगद्गुरु कृपालुजी महाराज की याद में बनवाया जा रहा है, जो सदैव हम लोगों के बीच मौजूद हैं। यह स्मारक भक्तिधाम मनगढ़ आने वाले भक्तों के लिए प्रेरणा का प्रतीक होगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश व देश के कोने-कोने से भक्त आए हुए थे। इस मौके पर ट्रस्ट की अध्यक्ष के साथ ही श्यामा त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी, राम भाई, शिवानी कुमार आदि मौजूद रहे।

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी
लखनऊ के वाटर पार्क में छात्रा से छेड़छाड़, हमला यूपी में बूथ कैप्चरिंग रोकने में आयोग नाकामः मोदी
Leaders की love story एण्ड social media का आइना ओएसडी ने छोड़ा साथ live-in-relationship में आय तिवारी
रुद्रप्रयागः आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट रामदेव योग से अब शादी, हनीमून और मैरीज बयूरो का....
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET