|
|
गंगा निर्मल न हुई
तो प्राण त्याग दूंगीः उमा भारती |
|
|
Lucknow
,
लखनऊ।
केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा है कि यदि
' मैं गंगा को निर्मल और अवरिल नहीं कर सकीं तो अपने
प्राण त्याग दूंगीं"। सुश्री भारती बुधबार को यहां भाजपा
के प्रदेश में मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही
थीं।
Read More |
|
|
U.P.
Election तीसरे चरण में
61.16 प्रतिशत मतदान |
|
|
Lucknow,
लखनऊ। विधान सभा
चुनाव के तीसरे चरण में
पांच बजे तक 61.16 प्रतिशत मतदान
हुआ है। कानपुर नगर में सबसे कम तथा सीतापुर में सबसे
ज्यादा मतदान की गति रही। सपा के गढ़ माने जाने वाले
इटावा में भी मतदान की गति धीमी रही है। सीतापुर
की सिधौंली विधान सभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदान 69.78
प्रतिशत तथा सबसे कम कानपुर कैण्ट में 50.43 प्रतिशत
मतदान हुआ है।
Read More |
|
|
बसपा से है भाजपा का मुकाबलाः ओमप्रकाश माथुर
|
|
|
Lucknow,
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी
के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर ने कहा है कि
हमारा मुकाबला उत्तर प्रदेश में बसपा से है। उन्होंने कहा
कि सपा और कांग्रेस हताशा की स्थिति में हैं। इसीलिए ये
दोनों दल प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर
आरोप लगा रहे हैं।
Read More |
|
|
दूसरे चरण से पहले क्यों बदली भाजपा ने
अपनी रणनीति |
|
|
मुरादाबाद
(Moradabad, West UP)। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव का
पहला चरण पूर्ण होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने दूसरे
चरण के लिए अपनी रणनीति बदल दी है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी
है जो भाजपा को पहले चरण के बाद रणनीति बदलनी पड़ी है?
Read More |
|
|
अपराधियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे: श्रीकांत
शर्मा |
|
|
हम अपराधियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे। उत्तर
प्रदेश में अपराधियों के संगठित नेटवर्क को ध्वस्त करेंगे।
अपराध और भ्रष्टाचार प्रदेश के विकास में बाधा हैं।
गुण्डे-माफियाओं के खिलाफ कडी कार्रवाई करके विकास की इस
बाधा को दूर करेंगे। |
|
|
मोदीनगर में हेमामालिनी को देखने को उमड़ा जनसमूह |
|
|
मोदीनगर।(उ.प्र.समाचार सेवा)
। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने आयीं
मथुरा की सांसद हेमामालिनी को देखने के लिए जनसमूह उमड़
पड़ा। उनकी एक झलक देखने के लिए लोग सुबह 11 बजे से ही
सभा स्थल पर जम गए। किन्तु वह चार बजे पहुंचीं। इसके
बावजूद सभा स्थल पर भारी भीड़ मौजूद थी।
|
|
|
भाजपा ने किया किसानों से ऋण माफी और राम मन्दिर निरमाण
का वादा |
|
|
लखनऊ। (उ.प्र.समाचार सेवा)
। भारतीय जनता पारटी ने उत्तर प्रदेश में सरकार
बनने पर किसानो का फसली ऋण माफ करने की घोषणा की है। इसके
साथ ही पारटी ने एक बार फिर राम मन्दिर निरमाण की
प्रतिबद्धता दोहरायी है। भाजपा अध्यक अमित शाह ने राजधानी
के गोमतीनगर स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में पारटी
के लोक कल्याण संकल्प पत्र को जारी करते हुए ये घोषणाएं
कीं।
|
|
|
यूपी में सुशासन आएगाः राजनाथ सिंह |
|
|
लखनऊ 23 दिसम्बर
2016,
भारतीय
जनता पार्टी की सभी चारो परिवर्तन
यात्राओं का शनिवार को राजधानी में समापन हो गया। इस मौके
पर राजधानी की सड़कों पर परिवर्तन यात्रा निकाली गई। इसका
नेतृत्व केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया। यात्रा
में प्रदेश अध्यश्र केशव प्रसाद मौर्य, केन्द्रीय मंत्री
कलराज मिश्र, उमा भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा
समेत चारों यात्राओं का नेतृत्व करने वाले नेता मौजूद
थे। |
|
|
परिवर्तन यात्राओं में दो करोड़ लोगों से
हुआ सीधा संवादः डा महेन्द्र सिंह |
|
|
लखनऊ 23 दिसम्बर 2016,
भारतीय जनता पार्टी
की सभी चारो परिवर्तन यात्राएं कल 24
दिसम्बर को राजधानी पहुंच रही है।
राष्ट्रीय मंत्री व यात्रा संयोजक डा0
महेन्द्र सिंह ने बताया कि परिवर्तन का
संदेश देने के लिए 5 नवम्बर को सहारनपुर,
6 नवम्बर को झांसी, 8 नवम्बर को सोनभद्र
तथा 9 नवम्बर को बलिया से समारोह पूर्वक
प्रारम्भ हुई सभी परिवर्तन यात्राएं
प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं से होकर
लगभग 17 हजार 162 किमी. से अधिक की दूरी
तय कर तथा लगभग 2 करोड़ लोगों से सीधा
संवाद किया है।
|
|
|
परिवर्तन यात्राओं का समारोप कल 24 दिसम्बर को |
|
|
लखनऊ 23 दिसम्बर 2016,
भारतीय जनता पार्टी की चारों परिवर्तन यात्राएं 24 दिसम्बर
को प्रातः 10 बजे लखनऊ महानगर की सीमा में अलग-अलग मांर्गो
से प्रदेश करेंगी। पहली यात्रा सहारनपुर से लखनऊ सीतापुर
रोड से लखनऊ में प्रवेश करेगी जिसका नेतृत्व नेता विधान
मण्डल दल सुरेश खन्ना जी करेंगे, द्वितीय यात्रा झांसी से
लखनऊ हरदोई रोड से प्रवेश करेगी नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष
सांसद केशव प्रसाद मौर्य जी करेंगे।
|
|
|
भाजपा का लक्ष्य 265 प्लसः केशव मौर्य |
|
|
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव
प्रसाद मौर्य ने कहा है कि हमारा 265 से अधिक सीटें जीतना
है। श्री मौर्य मंगलवार को दोपहर पार्टी कार्यालय में
पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
read
more |
|
|
राजधानी पहुंचने पर केशव मौर्य का भव्य स्वागत |
|
|
मेरठ।
भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त
प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के राजधानी पहुंचने पर
भव्य स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चारबाग रेलवे
स्टेशन से विधान सभा मार्ग स्थित कार्यालय तक उनका जगह जगह
भव्य स्वागत किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय में स्वागत
समारोह आयोजित किया गया।
read
more |
|
|
आखिर, संघ के पूर्व प्रचारक को सौंप दी भाजपा ने यूपी की
कमान |
|
|
लखनऊ।
(उ.प्र.समाचार सेवा)।
अंततः भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने नए
प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया. उत्तर प्रदेश के नए
प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केशव प्रसाद मौर्या के नाम की
घोषणा की गयी. केशव प्रसाद मौर्या इस समय फूलपुर से सांसद
हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में इन्होने मोदी लहर में
फूलपुर से चुनाव जीता. मौर्या मूलतः पार्टी के संगठन के
लिए एक लम्बे समय से काम करते रहे हैं.READ MORE |
|
|
टीम को साथ लेकर जीतेंगे विधानसभा चुनाव:
बंसल |
|
|
Publised
on : 17 June 2014 Time 19:43 |
|
|
लखनऊ। भारतीय जनता
पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिली अभूतपूर्व विजय का
श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि टीम भावना
से कार्य कर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करके
पार्टी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में भी
ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सत्ता में आएगी।
READ MORE |
|
|
सुनील बंसल बने यूपी भाजपा के महामंत्री संगठन |
|
|
Publised
on : 13 June 2014 Time 20:14 |
|
|
लखनऊ, 13 जून(हिस)। लोकसभा चुनाव में
प्रदेश प्रभारी अमित शाह के सहयोगी रहे सुनील बंसल को
पार्टी ने उपहार देते हुए उन्हंे उत्तर प्रदेश का प्रदेश
संगठन महामंत्री बनाया है। जबकि पूर्व प्रदेश संगठन
महामंत्री रहे राकेश जैन को केन्द्र में योजना बनाये जाने
की खबर है।read more |
|
|
राजधानी पहुंचे राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत |
|
|
Publised
on : 07 June 2014 Time 16:17 |
|
|
लखनऊ। केन्द्रीय
गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
राजनाथ सिंह का राजधानी आगमन पर बैंड बाजों के साथ भव्य
स्वागत किया गया। श्री सिह केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद
पहली बार लखनऊ आए हैं शनिवार की पूर्वान्ह 11 बजे वह यहां
चौधरी चरण सिंह हवाई अडडे पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने
उनका स्वागत किया।
read more |
|
|
सपा कार्यकर्ता ही बने हैं कानून व्यवस्था के लिए चुनौतीः
भाजपा |
|
|
Publised
on : 05 June 2014 Time 23:30 |
|
|
लखनऊ। उत्तर
प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए सत्तारूढ़ दल के नेता और
कार्यकर्ता ही चुनौती बने हुए हैं। सूबे में प्रशासन का
मनोबल टूट चुका है और पूरा प्रदेश अराजकता की भेंट चढ़ गया
है।
read more |
|
|
गोपीनाथ मुण्डे के निधन पर यूपी में शोक |
|
|
Publised
on : 03 June 2014 Time 18:32 |
|
|
लखनऊ,
03 जून।
केन्द्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गोपीनाथ
मुण्डे के निधन का समाचार मिलने पर उत्तर प्रदेश में भी
शोक की लहर दौड़ गई। मुण्डे के निधन पर उत्तर प्रदेश के
राज्यपाल बीएल जोशी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और भारतीय
जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने
शोक व्यक्त किया है।
read more |
|
|
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ
मुंडे की सड़क दुर्घटना में मौत |
|
|
दिल्ली, 03 जून। केंद्रीय ग्रामीण विकास
मंत्री गोपीनाथ मुंडे की आज सुबह एक सड़क
दुर्घटना में मौत हो गई है। वे 64 वर्ष के
थे। हादसे के बाद मुंडे को इलाज के दौरान
हार्ट अटैक भी आया था। मुंडे इस बार लोकसभा
चुनाव में बीड सीट से चुने गए थे।
read more |
|
|
|
|
|
यूपी में होंगे मध्यावधि चुनावः
लक्ष्मीकांत वाजपेयी |
|
|
मेरठ। भाजपा के
प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने
उम्मीद जताई है कि प्रदेश की भाजपा सरकार
समय से पहले ही गिर जाएगी। उन्होंने कहा
कि प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होंगे।
वाजपेयी उक्त बात अपने आवास पर एजेंसी से
बातचीत मे कही।
read more |
|
|
|
|
|
दिसंबर तक गिर जाएगी सपा सरकार:
लक्ष्मीकांत |
|
|
लखनऊ। भरतीय जनता
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत
वाजपेयी ने दावा किया है कि दिसम्बर तक
यूपी की सपा सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा
कि पार्टी अपने अन्तर्विरोधों के कारण
गिरेगी। वाजपेयी ने यह दावा सोमवार को
पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत
में किया।
read more |
|
|
|
|
|
यूपी भाजपाः और तय हो गया 350 विधायकों का
लक्ष्य |
|
|
लखनऊ।
लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में
भारी सफलता मिलने से उत्साहित भाजपा ने
अगले विधान सभा चुनाव का लक्ष्य तय करने
में देरी नहीं की। पार्टी ने विधान सभा के
2017 के चुनाव के लिए भी लक्ष्य निर्धारित
कर दिया है। पार्टी ने अब विधान सभा में
350 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है।
इसकी घोषणा सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर
आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष
लक्ष्मींकांत वाजपेयी ने की।
read more |
|
|
|
|
|
भाजपा ने 80 लोकसभा क्षेत्रों में मतगणना
पर्यवेक्षक नियुक्त किये |
|
|
लखनऊ । भारतीय जनता
पार्टी ने लोकसभा चुनाव की होने वाली
मतगणना में संगठनात्मक दृष्टि से प्रत्येक
संसदीय क्षेत्र में पर्यवेक्षकों की
नियुक्ति की है। पार्टी प्रवक्ता विजय
बहादुर पाठक ने बताया कि पार्टी के प्रदेश
अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने मतगणना
पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करते हुए अपेक्षा
की है कि यह पर्यवेक्षक मतगणना के दिन किसी
भी प्रकार की समस्या होने पर सम्बंधित
अधिकारियों के साथ-साथ संगठन के साथ
समन्वय का काम करेंगे।
read more |
|
|
|
|
|
कृषि सिंचाई योजना से जुड़ेगें
गांवःनरेन्द्र मोदी |
|
|
कुशीनगर 10 मई ।
देश में किसानों के लिए खुशहाली के दिने
आने वाले है। उनके खेत अब सिंचाई के लिए
नही तरसेगें, क्योकि सरकार आते ही
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से गांवों
को जोड़ दिया जायेगा और पूरे देश में
सिंचाई व्यवस्था का जाल बिछा दी जायेगी।
read more |
|
|
|
|
|
मोदी शनिवार को पांच रैलियों को करेंगे
सम्बोधित |
|
|
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण के
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को सभी
प्रमुख राजनीतिक दलों ने भारी शक्ति
प्रदर्शन की तैयारी की है। भाजपा के
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी
जहां अंतिम दिन सूबे में ताबड़तोड़ पांच
चुनावी रैलियां सम्बोधित करेंगे वहीं
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा
के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव वाराणसी में रोड-शो के माध्यम से
मतदाताओं को रिझाने की कोशिश करेंगे।
read more |
|
|
|
|
|
अन्तिम चरण में हो सकती है गड़बड़ीः
कल्याण सिंह |
|
|
लखनऊ, 9 मई । भारतीय जनता पार्टी के
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उप्र के पूर्व
मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने प्रदेश के
अंतिम चरण के चुनाव में गड़बड़ी की अंशका
जाहिर की है। उन्होनें चुनाव आयोग से
पूर्वांचल के जिलों आजमगढ़, घोषी, लालगंज,
गाजीपुर, भदोही जैसे क्षेत्रों में अर्ध
सैनिक बल लगाने की मांग की है।
read more |
|
|
|
|
|
‘‘लंका से सिगरा‘‘ तक फिजां में घुलती रही
नमो की गूंज |
|
|
वाराणसी,08मई।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री
पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के समर्थक
नमो-नमो का नारा लगाते रहे। आलम ऐसा था कि
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित लंका से
सिगरा स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय
के बीच उमड़े समर्थक व कार्यकर्ताओं की
नारेबाजी की गूंज फिजाओं में रात देर रात
तक गूंजती रही।
read more |
|
|
|
|
|
देश की आन बान के लिए दें भाजपा को वोटः
सुषमा स्वराज्य |
|
|
बूढ़नपुर, कप्तानगंज/लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी की विशाल सभा लालगंज
संसदीय क्षेत्र के अतरौलिया बाजार स्थित
पटेल मेमोरियल इण्टर कालेज के मैदान में
सम्पन्न हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एवं
लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता श्रीमती
सुषमा स्वराज उपस्थित रही। उन्होने लालगंज
प्रत्याशी श्रीमती नीलम सोनकर के पक्ष में
जनता से वोट मांगा और आने वाली 12 तारीख
को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट कर
भाजपा के प्रत्याशी को जिताये जिससे श्री
नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। read
more |
|
|
|
|
|
देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी |
|
|
लखनऊ/ महाराजगंज।(उत्तर
प्रदेश)।
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के
उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने भाजपा
प्रत्याशी पंकज चौधरी महराजगंज लोकसभा की
जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मां-
बेटे की सरकार ने देश को बर्वाद कर दिया
है, पिता-पुत्र की सरकार ने प्रदेश कां
बर्बाद किया है, तथा देश की बर्वादी के
लिए उतनी ही जिम्मेदार है जितनी काग्रेस।
चांदी के चम्मच से खाने वाला गरीबी क्या
जानेगा? गरीबों का मजाक उडाया है देश की
जनता ने मन बना लिया है , मां-बेटे की
सरकार को हटाने का है। read
more |
|
|
|
|
|
राम राज्य जैसी हो देश में व्यवस्थाः मोदी |
|
|
लखनऊ।(उत्तर प्रदेश
समाचार सेवा)। भारतीय जनता पार्टी के
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र
मोदी ने प्रदेश में पांचवे चरण के लिए होने
वाले मतदान के लिए लोकसभा क्षेत्रों का
सघन दौरा किया। उन्होंने आधा दर्जन चुनावी
जनसभाओं को सम्बोधित किया। इन सभाओं में
उन्होंने केन्द्र सरकार के साथ साथ प्रदेश
की सपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होने
कहा कि केन्द् की मां बेटे की सरकार ने
देश का विकास नहीं किया। जबकि राज्य की
बाप बेटे की सरकार ने कानून व्यवस्था की
स्थिति बिगाड़ दी है। फैजाबाद में सभा को
सम्बोधित करते हुए मोदी ने राम राज्य को
भी याद किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने
भी कहा था कि राज्य ऐसा हो जैसा राम के
राज्य में था।
read more |
|
|
|
|
|
यूपी में बूथ कैप्चरिंग रोकने में आयोग
नाकामः मोदी |
|
|
भदोही (संत
रविदास नगर)। भारतीय जनता पार्टी के
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र
मोदी ने भारत निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया
है कि वह उत्तर प्रदेश में चुनावी गड़बडियां
रोकने में नाकाम रहा है। उन्होंने कहा कि
आयोग बूथ कैप्चरिंग रोकने में पूरी तरह से
विफल रहा है।
read more |
|
|
|
|
|
मां-बेटे की सरकार ने नौजवानों के साथ
किया धोखाःनरेंद्र मोदी |
|
|
संतकबीरनगर। भारतीय
जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के
उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और
उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला किया।
मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षों के शासन
के दौरान मां-बेटे की सरकार ने देश के
नौजवानों के साथ धोखा किया है।एक चुनावी
जनसभा को सम्बोधित करते हुए मोदी ने यह
बातें कही। उन्होंने कहा, ‘‘माॅ -बेटे की
सरकार ने देश के लाखों युवाओं के साथ छल
किया है। पिछले 10 वर्ष में एक करोड़ युवाओं
को भी इस सरकार ने रोजगार नहीं दिया।‘‘
read more |
|
|
|
|
|
मुलायम सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीः
एलके वाजपेयी |
|
|
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के
अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा
है कि मुलायम सिंह यादव का मानसिक संतुलन
बिगड़ गया है। उन्होंने मुरादाबाद में
बलात्कारियों के बचाव के बाद अब फैजाबाद
में सुश्री मायावती पर ओछी टिप्पड़ी कर
दी। जोकि भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।
उक्त बातें वाजपेयी ने गुरुवार को पार्टी
मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते
हुए कहीं।
read more |
|
|
|
|
|
कश्मीर समस्या के लिए अब्दुल्ला परिवार
दोषीः हुसैन |
|
|
लखनऊ। भाजपा ने कहा
है कि केन्द्र में एनडीए सरकार बनने के
बाद काश्मीरी पंडितों को फिर से काश्मीर
में बसाया जाएगा। पार्टी ने काश्मीरी
पंडितों के बिगडे हालात के लिए फारूख
अब्दुल्ला पूरी परिवार को पूरी तरह से दोषी
बताते हुए कहा कि इस परिवार ने पूरी तरह
से काश्मीर को साम्प्रदायिक आधार पर बांटने
का काम किया जिसके परिणामस्वरूप आज
काश्मीरी पंडित अपने ही देश में शरणार्थी
बने हुए है।
read more |
|
|
|
|
|
रोड शो में राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत,
उमड़ी भीड़
|
|
|
Lucknow
/
लखनऊ। भाजपा अध्यक्ष और लखनऊ संसदीय सीट
से प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने रविवार को यहां
रोड शो करके जनता से वोट मांगे। उनके रोड
शो में हजारों समर्थक और कार्यकर्ता शामिल
हुए। राजनाथ सिंह का लखनऊ की सड़कों पर
भव्य स्वागत हुआ। उनके काफिले पर रास्ते
भर पुष्पवर्षा की गई।
read more |
|
|
|
|
|
अब माँ-बेटे की जाएगी सरकार:
Narendra Modi |
|
|
Jhansi
/
झांसी। जिस देश के
प्रधानमंत्री को देश की महंगाई, भूखमरी,
किसानों की पीड़ा नहीं दिखती उसे मोदी लहर
कैसे दिखाई देगी।
कांगे्रस के शहजादे के झूठे बयान पर
पलटवार करते हुए कहा कि गुजरात में
लोकायुक्त है और उसी लोकायुक्त की जाँच
रिपोर्ट विधान सभा में रखी गयी थी, जिसमें
कांग्रेस सरकार के मंत्री के पिता शिवान
अवस्थी को दोषी ठहराया गया है।
read more |
|
|
|
|
|
देश को आर्थिक संकट से भाजपा उबारेगीः
सिन्हा |
|
|
Lucknow
/ लखनऊ।
पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री और भाजपा के
वरिष्ठ नेता यशवन्त सिन्हा ने कहा है कि
भाजपा देश को विषम आर्थिक परिस्थितियों से
उबारेगी। हमने देश को पहले भी आर्थिक
परिस्थितियों से उबारा है और फिर उबारेंगे।
श्री सिन्हा शनिवार को यहां पार्टी
मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे
थे।
read more |
|
|
|
|
|
कोयले की कालिख में डूबी कांग्रेसः अमित
शाह |
|
|
Lucknow
/ लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय
महामं़़त्री अमित शाह ने शुक्रवार को
कौशांबी और बांदा में अलग-अलग जनसभा को
संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस, सपा और
बसपा पर जमकर प्रहार किया। कांग्रेस को
कोयले की कालिख में डूबा हुआ बताया। बसपा
और सपा पर भी करारा प्रहार किया।
read more |
|
|
|
|
|
महंगाई के लिए कांग्रेस के साथ सपा-बसपा
भी दोषीः राजनाथ सिंह |
|
|
Lucknow
/ लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष व लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ
सिंह ने कहा कि जनता पर जो मंहगाई की
मार पड़ रही है। दो जून की रोटी जुटना भी
कठीन हो रहा हैं उसके लिए केन्द्र की
कांग्रेस सरकार तथा उसकों समर्थन दे रही
सपा और बसपा भी मंहगाई बढ़ने के लिए
बराबर की जिम्मेदार है।
read more |
|
|
|
|
|
भाजपा ने की फिरोजाबाद में पुनर्मतदान की
मांग |
|
|
Lucknow
/ लखनऊ।
भारतीय जनता
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र
मोहन ने बताया कि फिरोजाबाद संसदीय
क्षेत्र में कल सम्पन्न हुए मतदान में
208 बूथों पर कब्जा एवं अनियमित्ता की
जांच करके चुनाव निरस्त करने की मांग
को लेकर प्रदेश अध्यक्ष डा0
लक्ष्मीकांत बाजपेयी के नेतृत्व में
प्रतिनिधि मण्डल मुख्य चुनाव आयुक्त
उमेश सिन्हा से मिले।
read more
|
|
|
|
|
|
मुस्लिम आरक्षण साम्प्रदायिक राजनीति की
भ्रष्टतम स्वरूपः भाजपा
|
|
|
Lucknow
/ लखनऊ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में
विपक्ष के उपनेता रविशंकर प्रसाद ने कहा
कि प्रियंका गाध्ंाी वढेरा की राजनीति में
सक्रियता के पीछे उनके मजबूरी है और वह
राहुल गांधी को राजनीति में स्थापित करना
चाहती है। हसके पहले सोनिया गांधी भी
राहुल गाध्ंाी के लिए काफी मेहनत कर चुकी
है लेकिन राहुल को अब तक कोई सफलता नहीं
मिल सकी है।
read more |
|
|
|
|
|
नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में किया
नामांकन |
|
|

वाराणसी। भारतीय
जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के
प्रत्याशी ने गुरुवार की दोपहर अपना
नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनके नामांकन
का प्रस्ताव पं मदनमोहन मालवीय के पौत्र
सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय,
प्रख्यात पं छन्नूलाल मिश्र, नाविक भद्रा
प्रसाद निषाद और बुनकर अशोक कुमार ने किया।
इसके पहले नरेन्द्र मोदी ने करीब ढाई किमी
लम्बा रोड शो किया। वे दो घण्टे में कचेहरी
पहुंचे। इसके पहले उन्होंने काशी हिन्दू
विश्वविद्यालय जाकर पं मदन मोहन मालवीय की
प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
read more |
|
|
|
|
|
आधे घंटे इंतजार के बाद मोदी ने किया
नामांकन- |
|
|
कहा, काशी में मां गंगा ने बुलाया है |
|
|
रोड-शो में उमड़ पड़ा सैलाब |
|
|
|
|
|
Varanasi:
में Modi के स्वागत को उमड़ा पूर्वांचल,
दो लाख लोग पहुंचे |
|
|
वाराणसी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के
उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी वाराणसी संसदीय
सीट से नामांकन करने के लिए यहां पहुंच
चुके हैं। उनके स्वागत के लिए पूरा
पूर्वांचल उमड़ पड़ा है। करीब दो लाख लोग
मोदी के स्वागत के लिए जुट चुके हैं।
वरिष्ठ पत्रकार विनोद बागी के अनुसार मोदी
का स्वागत करने के लिए उत्तर प्रदेश के
पूर्वांचल समेत बिहार के निकटवर्ती जिलों
से भी भारी संख्या में मोदी समर्थक वाराणसी
पहुंचे हैं। बसों में भरकर लोग यहां पहुंच
रहे हैं। अभी मोदी समर्थकों का पहुंचना
जारी है।
उधर
मोदी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर
पहुंच चुके हैं। यहां से वह काशी
विद्यापीठ जाएगे। मोदी की सुरक्षा के लिए
जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किये
है। उनकी सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के
अधिकारी और जवानों के अलावा गुजरात सरकार
के अधिकारी भी पहुंचे हैं। मोदी के रोड शो
मार्ग की विशेष निगरानी की जा रही है।
रास्ते पर बम निरोधक स्क्वायड तैनात किया
गया है। छतों से पुष्प वर्षा करने वालों
पर विशेष नजर रखी जाएगी।
|
|
|
|
|
|
BJP की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनेगी:
Rajnath Singh |
|
|

लखनऊ।, भारतीय जनता
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लखनऊ
लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी श्री
राजनाथ सिंह ने कहा कि इस चुनाव में
भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है।
एनडीए को तीन सौ से अधिक सीटे मिलेंगी।
देश की ही नही विदेशों की सारी सर्वे
एजेंसी ऐसा मानने लगी है कि केन्द्र में
भाजपा की सरकार बनेगी तथा नरेन्द्र भाई
मोदी प्रधानमंत्री बनेगे। देश परिवर्तन
चाहता है। 58 वर्षो की कांग्रेस की
हकुमत ने देश को बर्बाद किया है। पूरी
दुनिया में घोटालों के कारण देश को
शर्मशार किया है।
read more |
|
|
|
|
|
Varanasi: बाबतपुर हवाई अड्डे से होगा
Narendra Modi का रोड शो |
|
|
वाराणसी।
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार
नरेंद्र मोदी अपने नामांकन पत्र को भरने
की प्रक्रिया वाराणसी के बाबतपुर हवाईअड्डे
से ही गुरूवार को सुबह साढ़े आठ बजे शुरू
करेंगे। इसके लिए नोटरी सहित एक टीम वहां
पहले ही पहुंच जाएगी।
read more |
|
|
|
|
|
देश में चल रही महापरिर्वतन की लहरः
राजनाथ सिंह |
|
|
Lucknow
/ लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
व लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने
मंगलवार को राजाजीपुरम में जनसभा को
सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में
भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त माहौल है। पूरे
देश का दौरा करने के बाद मै आपसे दावे के
साथ कह सकता हूं कि केन्द्र में भाजपा की
सरकार बनने जा रही है। किसान, नौजवान,
व्यापारी, कर्मचारी गांव-शहर में रहने वाला
चाहे कोई भी भाई बहन हो सब मंहगाई की मार
से पीड़ित है।
read more |
|
|
|
|
|
गुण्डों को जेल में डालेंगेः नरेन्द्र
मोदी |
|
|
Mathura
/ Hardoi
/ Firozabad मथुरा/ हरदोई/फिरोजाबाद।
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के
उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सत्ता में आने
के बाद अपराधियों को जेल में भेजा जाएगा।
इसके साथ ही संसद को अपराधियों से मुक्त
किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए जीते हुए
सांसदों के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच के
लिए समिति का गठन किया जाएगा। मोदी ने
उक्त बातें हरदोई में आयोजित जनसभा में कहीं।
read more |
|
|
|
|
|
सरकार बनने पर पेंशन नीति की करेंगे
समीक्षाः राजनाथ सिंह |
|
|
Lucknow,
लखनऊ 14 अप्रैल।
केन्द्र में भाजपा
सरकार बनने पर सरकारी पेंशन नीति की
समीक्षा की जाएगी। यह भरोसा सोमवार को
भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ संसदीय
क्षेत्र से प्रत्याशी और पार्टी अध्यक्ष
राजनाथ सिंह ने कर्मचारियों को दिलाया।
उनसे यहां पत्रकरों ने नई पेंशन स्कीम के
बारे में पूछा था।
read more |
|
|
कांग्रेस को सीबीआई भी नहीं बचा
पाएगी-नरेंद्र मोदी |
|
|
धामपुर, 06 अप्रैल। भाजपा के पीएम
प्रत्याषी नरेंद्र मोदी ने कहा कि
कांग्रेसी अब खुद प्रधानमंत्री मनमोहन
सिंह को अपना नेता नहीं मानते। कांग्रेसियों
में नरेंद्र मोदी की लहर से खौफ पैदा हो
गया है। अब देष को सीबीआइ भी नहीं बचा
पाएगी।
read more |
|
|
लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में
मचती भगदड़ |
|
|
भोपाल/नई
दिल्ली, 4 अप्रैल (हि.स.)। देश में इन दिनों
राजनैतिक माहौल गरमाया हुआ है राजनैतिक दल
गढ बचाने और भेदने की रणनीति पर कार्य कर
रहे हैं। जिनके पास सत्ता है वह इसको खोना
नहीं चाहते तथा लम्बे समय से विपक्ष बैठे
दल इसको प्राप्त करना चाहते हैं दोनो की
अपने-अपने प्रयास हैं तथा इनके रणनीतिकारों
की योजनायें जिन पर कार्य लगातार जारी देखा
जा सकता है।
READ MORE |
|
|
कोबरा पोस्ट से देश में माहौल खऱाब होगाः
भाजपा |
|
|
नई
दिल्ली, 04 अप्रैल। बाबरी विध्वंस से जुड़े
कोबरा पोस्ट के हाल ही में जारी स्टिंग पर
भाजपा ने कड़ा ऐतराज व्यक्त किया है। साथ
ही भाजपा ने चुनाव आयोग से इसके प्रसारण
पर रोक लगाए जाने की मांग भी की है। |
|
|
घोर सम्प्रदायवाद पर उतरी कांग्रेसः
Narendra Modi |
|
|
गाजियाबाद 03 अप्रैल। भाजपा के पीएम
उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को
कांग्रेस और सोनिया गांधी पर जमकर हमला
बोला। मोदी ने कहा कि सैक्यूलरिज्म से काम
न चलता देख कांग्रेस घोर संप्रदायवाद पर
उतर आई है। बुधवार को सोनिया गांधी की जामा
मस्जिद के इमाम अहमद बुखारी के साथ हुई
मुलाकात के संदर्भ में कहा कि मैडम सोनिया
ने देश को बांटने का पाप किया। धर्म के
नाम पर वोट मांगने के मामले में निर्वाचन
आयोग को कार्रेह्लाई करनी चाहिए। मोदी ने
कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भाई-भाई को लड़ाने
का काम किया है जबकि हमारी परंपरा है जोड़ों
और विकास करो।
विस्तृत समाचार |
|
|
नोएडा से कांग्रेस प्रत्याशी तोमर भाजपा
में शामिल |
|
|
गाजियाबाद 03 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी
के टिकट पर गाजियाबाद से लगातार चार बार
सांसद चुने गए डा. रमेश चंद तोमर कांग्रेस
छोडकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुरूवार
को गाजियाबाद में नरेंद्र मोदी की रैली
में रमेष चंद तोमर ने पार्टी की सदस्यता
हासिल की। तोमर की भाजपा में वापसी एक तरह
अपने घर में फिर से लौटना है। वह 2009 के
चुनाव से पहले भाजपा में ही थे।
विस्तृत समाचार |
|
|
अपनी नाकामियों से घबराई हुई है यूपी की
सपा सरकारः मोदी |
|
|
बरेली
01 अप्रैल 2014, भारतीय जनता पार्टी के
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार गुजरात के
मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज बरेली
में भारत विकास रैली को सम्बोधित करते हुए
कहा कि सपा सरकार अपनी नाकामियों से घबराई
हुई है। उन्होने कांगे्रस पर निशाना साधते
हुए कहा कि बरेली की जनता स्वयं यह देख ले
कि रायबरेली और बरेली में क्या अंतर हैं?
दिल्ली की सरकार रायबरेली को तो याद रखती
है परन्तु बरेली को भूल जाती है। |
|
|
अजित ने सुख के लिए छोड़ी चरण सिंह की
नीतियां |
|
|
बागपत, 29 मार्च। आम चुनाव के सियासी समर
में उतरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी
ने शनिवार
को चौ. अजित सिंह को जमकर खरी
खोटी सुनाई। मोदी ने अजित सिंह पर आरोप
लगाते हुए कहा कि सत्ता सुख के लिए अपने
पिता की नीतियों को छोड़कर वह कांग्रेस की
गोंद में जाकर बैठ गये।
read more
|
|
|
मेरठ में नगमा से दुर्व्यवहार पर भाजपा
दुखी |
|
|
लखनऊ, 28 मार्च । मेरठ
संसदीय सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार और
फिल्म अभिनेत्री नगमा के साथ स्थानीय
कांग्रेसियों द्वारा किये जा रहे
दुव्र्यवहार से कांग्रेस का “ाीर्श
नेतृत्व भले ही चिंतित न हो, परन्तु
भारतीय जनता पार्टी काफी दुःखी हो।
read more |
|
|
दो पूर्व आईपीएस तथा दो पूर्व विधायक भाजपा
में शामिल |
|
|
लखनऊ, 28 मार्च। भारतीय जनता पार्टी
में शामिल होने वालों का सिलसिला जारी है।
पार्टी के प्रदेष मुख्यालय में प्रदेष
अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त वाजपेयी की उपस्थिति
में दो आईपीएस अधिकारी, दो पूर्व विधायक
“ाुक्रवार को भाजपा में “ाामिल हुए।
read more |
|
|
सरकार बनाने के लिए नहीं, देश और समाज
बनाने के लिए करते हैं राजनीति- राजनाथ |
|
|
लखनऊ, 27 मार्च
भारतीय जनता पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष
राजनाथ सिंह ने गुरूवार को कहा कि हम
सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते
बल्कि देश और समाज बनाने के लिए राजनीति
करते हैं। उन्होंने कहा कि देश आंतरिक और
बाहृय दोनों रूप से खोखला हो गया है।
पाकिस्तान हमारे देश के सैनिकों का सिर
काट रहा है तो चीन लगातार हमारी सीमा में
घुसता चला आ रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव
में 100 दिन में मंहगाई कम करने का वादा
करने वाली कांग्रेस आज तक मंहगाई कम नहीं
कर पाई। भाजपा अध्यक्ष आज राजधानी में
माधव सभागार निरालानगर में आयोजित
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। |
|
|
|
|
|
Tags:
Bharatiya Janata Party |
|
|
Publised on : 08 March 2014 Time: 19:35 |
|
|
UP News, New Delhi March 08,The
Central Election Committee of the
Bharatiya Janata Party met today under
the Presidentship of Shri Rajnath Singh.Meeting was attended by Shri L.K. Advani,
Chairman, BJP Parliamentary Party, Smt.
Sushma Swaraj, Leader of Opposition (Lok
Sabha), Shri Arun Jaitley, Leader of
Opposition (Rajya Sabha) and all the
members of the Central Election
Committee of the BJP.The
Committee has decided the following
names for the ensuing Lok Sabha
Elections 2014 of different
States.
READ MORE |
|
|
BJP: कल्याण सिंह
Vice President बने |
|
|
Tags: Lucknow UP News, Bartaiya Janata
Party, Kalyan Singh |
|
|
Publised on : 03 March 2014 Time: 19:32 |
|
|
लखनऊ
03 मार्च।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भारतीय
जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया
गया है। उनके मनोनय की घोषणा की नई दिल्ली
में सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने की। सिंह ने 02
मार्च को नरेन्द्र मोदी की सभा में भारतीय
जनता पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की
थी।
ज्ञातव्य है कि पार्टी के
एक समय प्रमुख नेता रहे हिन्दूवादी छवि के
कल्याण सिंह आयोध्या मामले को लेकर हीरो
के रूप में उभरे थे। बाद में मुख्यमंत्री
रहते हुए और इस पद से हटने के बाद
तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
की आलोचना के चलते उन्हें पार्टी से बाहर
होना पड़ा था। |
|
|
लखनऊ सीट से चुनाव लड़ेंगे राजनाथ सिंह ? |
|
|
लखनऊ से नाता जोड़ा राजनाथ सिंह ने
|
|
|
Tags: Lucknow, Ramabai Ambedkar Maidan,
Vijay Sankhnad Rally, Rajnath
Singh |
|
|
Publised on : 02 March 2014 Time: 16:35 |
|
|
लखनऊ,
02 मार्च।
राजधानी की विजय शंखनाद रैली में भाजपा के
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने फिर
लखनऊ से नाता जोड़ा है। अपने उद्बोधन की
शुरुआत में ही उन्होंने कहा कि उन्होंने
राजनीति के क्षेत्र में लखनऊ में रहकर
विभिन्न पदों पर कार्य किया। विधायक का
चुनाव यहां से लड़ा। उसके बाद शिक्षा
मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के
रूप में भी यहां काम किया। राजनाथ सिंह के
लखनऊ से इस तरह नाता जोड़ने और बड़ी रैली
में चर्चा करने से इन अटकलों को बल मिल गया
है कि वह यहां से लोकसभा का चुनाव लड़ेगें।
सरकार से बड़ी हो गई भैंस
रैली को सम्बोधित करते हुए
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंहने
कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था
बेहद खराब है। स्थिति यह है कि यहां एक
मंत्री की भैंस खो जाए तो पूरी पुलिस
तंत्र उसे खोजने में लग जाता है। एक कहावत
भी है कि अक्ल बड़ी या भैंस तो यह भी कहा
जा सकता है कि सरकार बड़ी या भैंस । यहां
तो भैस भी सरकार से बड़ी हो गई है।
|
|
|
पिछड़ी
जाति के चाय बेचने वाले को बनाया पीएम का
उम्मीदवारः नरेन्द्र मोदी |
|
|
Publised on : 02 March 2014 Time: 21:10 |
|
|
लखनऊ,
02 मार्च।
विजय शंखनाद रैली में उमड़ी लाखों की भीड़
को देख कर गदगद् भाजपा नेता और
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र
मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी में
लोकतंत्र है। इस पार्टी ने गरीब घर में
पैदा हुए पिछड़ी जाति के एक ऐसे व्यक्ति
को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बना दिया
जो चाय बेचकर अपनी पढाई करता था।
उन्होंने कहा कि आने वाला
दशक गरीबों, पिछड़ों, वंचितों का है। मैं
प्रधानमंत्री की कुर्सी पर एक चौकीदार के
रूप में बैठूंगा। मैं वचन देता हूं कि
दिल्ली की तिजौरी पर किसी पंजे को नहीं
पड़ने दूंगा चाहे वह पंजा हाथी पर बैठकर
आये या साइकिल से आये। कोई वहां तक नहीं
पहुंच पाएगा।
India first: Narendra
Modi
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि
हमारा नारा इंडिया फर्स्ट है। हम सर्वधर्म
समभाव की बात करते हैं। हम विकास की बात
करते हैं। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अब
सेकुलरिज्म की बूटी काम नहीं आएगी।उन्होंने
कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के पास एक
बूटी है जोकि सेकुलरिज्म की है। ये हर
चुनाव में उसका प्रयोग करते हैं। जब कोई
विकास की बात करता है तो यह कहते हैं कि
सेकुलरिज्म खतरे में कोई कहे खेत को पानी
चाहिए तो कहते हैंसेकुलरिज्म, कोई एडमिशन
की बातकरे तो यह कहते हैं सेकुलरिज्म।
लेकिन अब जनता यह समझ गई है।
यूपी के मुसलमान आर्थिक
रूप से पिछड़े
राजधानी में नरेन्द्र मोदी
ने मुसलमानों की संख्या को देखते हुए उनके
बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि यूपी
के मुसलमान आर्थिक रूप से गुजरात के
मुकाबले पिछड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि
हमारे यहां हज यात्रा का कोटा मात्र 4800
का है जबकि आवेदन आते हैं 38000, यूपी में
हज यात्रा का कोटा 32000 है और आवेदन आते
हैं मात्र 35 हजार। इससे यह प्रमाणित होता
है कि इतना अधिक आबादी होने के बावजूद
आवेदन यूपी में कम आते हैं। इसका कारण उनका
आर्थिक रूप से कमजोर होना है। गुजरात में
कम कोटा होने के भी आवेदन ज्यादा आते हैं
क्योंकि वहां का मुसलमान सम्पन्न है।
हमने दिये अमूल और बबर शेर
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि
यूपी सरकार ने हमसे बबर शेर मांगे थे। हमने
उन्हें दे दिये। इसके बाद हमने इन्हें
अमूल दिया। अमूल नेयहां प्लांट लगाने के
लिए शिलान्यास कर दिया है। अमूल के किसानों
से दूध खरीदने के बाद यहां के दूध उत्पादकों
की आर्थिक स्थिति में सुधार हो गया है।
पहले यहां के दुग्ध उत्पादक को मात्र 18
रूपये प्रति लीटर दाम मिलता था। अब उसे 35
रूपये लीटर मिल रहा है।
प्रतिव्यक्ति आय दोगुनी
नरेन्द्र मोदी ने बताया कि
गुजरात की प्रति व्यक्ति आय उत्तर प्रदेश
से दुगनी है। गुजरात में प्रतिव्यक्ति आय
प्रतिवर्ष 75 हजार रूपये है जबकि उत्तर
प्रदेश में प्रतिव्यक्ति प्रतिवर्ष आय
मात्र 36 हजार रूपये है। जबकि उत्तर
प्रदेश गुजरात से दस गुना बड़ा है। यहां
गांवों को बिजली नहीं मिलती। हमारे यहां
शतप्रतिशत गांवों को चौबीस घंटे बिजी मिलती
है।
खोया युवक नहीं मिलता,
भैंस ढूंढ लेती है यूपी पुलिस
उत्तर प्रदेश के हालात की
चर्चा करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यहां खोया हुआ
युवक नहीं मिलता है। लेकिन प्रदेश की
पुलिस इतना सक्रिय है कि एक मंत्री की
भैंस खो गई तो उसे पुलिस ने तत्काल खोज
लिया।
|
|
|
यूपी में
काम का हिसाब दें नेताजीः नरेन्द्र मोदी |
|
|
Tags: Lucknow, Ramabai Ambedkar Maidan,
Vijay Sankhnad Rally, Narendra Modi |
|
|
Publised on : 02 March 2014 Time: 21:10 |
|
|
लखनऊ,
02 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के
उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी
पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव से
उत्तर प्रदेश में काम का हिसाब मागा है।
उन्होंने कहा कि नेता जी गुजरात के बारे
में झूठ न फैलायें। वह यूपी के बारे
में बात करें।
रमाबाई अम्बेडकर मैदान में
विजय शंखनाद रैली को सम्बोधित करते हुए
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नेता जी आप उत्तर
प्रदेश को कहां ले गए। उन्होंने कहा कि
गुजरात में तो 24 घंटे बिजली मिलती है। यहां
बिजली नहीं आती। आपने तो यूपी में बिजली
में भी आरक्षण कर रखा है। आपके अपने
क्षेत्र में ज्यादा बिजली आती है। बाकी
उत्तर प्रदेश मे नहीं मिलती।
यूपी में एक साल में
150 दंगेः मोदी
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि
यूपी में एक साल मे 150 दंगे हुए हैं।
गुजरात में 10 साल में एक भी दंगा नहीं
हुआ। एक भी स्थान पर कर्फ्यू नहीं लगा है।
आपकी राजनीति गुण्डागर्दी पर आधारित है।
यहां 45 प्रतिशत अपराध आपकी नाक के नीचे
होते हैं। एक साल में अपराधों में 240
प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आपके लोगों ने
कानपुर में क्या किया। आपके नेता जी के
कारनामे के कारण वहां छात्रों को पीटा गया।
सुखवादी पार्टी हो गई,
समाजवादी पार्टी
भाजपा नरेन्द्र मोदी ने कहा
कि समाजवादी पार्टी दो खेमों में बंट गई
है। एक समाज विरोधी पार्टी और दूसरी
सुखवादी पार्टी हो गई है। उन्होंने कहा कि
समाजवादी पार्टी को अब डा राममनोहर लोहिया
का नाम लेना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि
इनके कारनामों से राममनोहर लोहिया की आत्मा
दुखी हो रही होगी। क्योंकि यहां एक तरफ
राहत शिविरों में बच्चों की मौत होती है
तो दूसरी ओर सरकार नाच गाने देखने में
व्यस्त रहती है।
|
|
|
मोदी की
विजय शंखनाद रैली आज, तैयारियां पूरीं |
|
|
Tags: Lucknow, Ramabai Ambedkar Maidan,
Vijay Sankhnad Rally, Narendra Modi |
|
|
Publised on : 01 March 2014 Time: 21:05 |
|
|
लखनऊ,
01 मार्च। भारतीय जनता पार्टी की विजय
शंखनाद रैली रविवार को राजधानी के रमाबाई
अम्बेडकर मैदान में होगी। रैली को भाजपा
के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी,
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह,
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मुरली मनोहर
जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह
सम्बोधित करेंगे। रैली के लिए पार्टी और
प्रसासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
रैली राजधानी में पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री
मायावती द्वारा बनबाये गए रमाबाई अम्बेडकर
मैदान में आयोजित होगी। इस विशाल मैदान को
भीड़ से भरना अपने आप में एक चुनौतीपूर्ण
कार्य है। हालांकि भाजपा ने घोषणा की है
कि वह इस मैदान को भरेगी बल्कि मायावती की
रैलियों का भी रिकोर्ड तोड़ेगी। पार्टी ने
रैली में 10 लाख लोगों के भाग लेने की
घोषणा की है।
रैली के लिए राजधानी के
अलावा समूचे अवध क्षेत्र से लोगों को
बुलाया गया है। इसके साथ ही पूर्वान्चल,
पश्चिम उत्तर प्रदेश और ब्रज से भी पार्टी
समर्थकों के रैली में भाग लेने की संभावना
है। पार्टी ने समर्थकों को लाने के लिये
जहां बसों की व्यवस्था की है वहीं मायावती
की तर्ज पर इस बार स्पेशल ट्रेनें बुक की
गई हैं। पार्टी ने विभिन्न स्थानों से लोगों
को लाने के लिए 29 विशेष ट्रेनें बुक हैं
जिनमें पार्टी के लोग रैली में भाग लेने
के लिए आएंगे। रैली के चलते रविवार को
राजधानी में भारी गहमा गहमी और भीड़ रहने
की संभावना है। विशेषरूप से कानपुर रोड,
रायबरेली रोड पर भारी यातायात रहेगा।
हालांकि प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस
बल तैनात किया है। रैली की तैयारियों का
जायजा लेने के लिए आज रैली स्थल पर भाजपा
के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी
अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकात
वाजपेयी समेत कई प्रमुख नेता पहुंचे।
|
|
|
बंगारू
लक्ष्मण के निधन पर भाजपा में शोक |
|
|
Tags: BJP Ex President Bangaru Laxman |
|
|
Publised on : 01 March 2014 Time: 21:00 |
|
|
लखनऊ, 01 मार्च। भारतीय
जनता पार्टी
की उत्तर प्रदेश इकाई ने पार्टी के पूर्व
राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व0 बंगारू लक्ष्मण के
असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में
पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश
प्रभारी श्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष
डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, प्रदेश सहप्रभारी
श्री सत्येन्द्र कुशवाहा एवं श्री
रामेश्वर चैरसिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
श्री कलराज मिश्र एवं डा0 रमापतिराम
त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र,
श्री विजय बहादुर पाठक एवं डा0 चन्द्र
मोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला,
सहप्रभारी अनीता अग्रवाल तथा मनीष दीक्षित
थे। ज्ञातव्य है कि बंगारू लक्ष्मण का आज
निधन हो गया।
|
|
|
सपा-बसपा कांग्रेस
के खिलाफ आक्रोशः Amit Shah |
|
|
Tags: Amit Shah, |
|
|
Publised on : 01 March 2014 Time: 20:58 |
|
|
लखनऊ,
01 मार्च ।
भारतीय
जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं
प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने कहा कि विजय
शंखनाद महारैली को लेकर प्रदेश की जनता
में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है। राज्य
के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई पार्टी की
रैलियों की सफलता के बाद कल राजधानी लखनऊ
में भी होने वाली रैली अभूतपूर्व होगी
उन्होने कहा सपा सरकार के मुस्लिम
तुष्टीकरण की नीति बिगड़ती कानून व्यवस्था
आतंकियों को छुड़ाने की कोशिशो और सपा-बसपा
कांगे्रस के भ्रष्टचार से त्रस्त जनता में
इन तीनों दलों के प्रति आक्रोश का माहौल
है। श्री शाह ने कहा जनता यूपीए सरकार को
बदलना चाहती है। यूपीए सरकार को समर्थन
देकर चलवाने वाले समाजवादी पार्टी और बसपा
जैसे स्थानीय दलों को लोकसभा चुनाव में
नुकसान होना तय है। श्री शाह आज रैली स्थल
पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर
रहे थे।
|
|
|
फिर भाजपा में आ रहा है छह दिसम्बर का हीरो |
|
|
Tags: Kalyan Singh ex chief Minister,
Hero 6th December 1992 |
|
|
Publised on : 01 March 2014
Time: 20:55 |
|
|
लखनऊ,
01 मार्च । अयोध्या में छह दिसम्बर 1992
को विवादित ढांचा ढहाये जाने के बाद जो
व्यक्ति हिन्दू समाज में हीरो के रूप में
उभरा उसकी फिर से भाजपा में वापसी हो रही
है। ढांचा विध्वंस के लिए अपनी सरकार
न्यौछावर करके हीरो बने कल्याण सिंह
रविवार को विधिवत भारतीय जनता पार्टी में
शामिल हो जाएंगे। वे रमाबाई अम्बेडकर
मैदान में रविवार को आहूत नरेन्द्र मोदी
की विजय शंखनाद रैली में विधिवत भाजपा की
सदस्यता ग्रहण करेंगे। हालांकि उनके पुत्र
ने पहले ही भाजपा ज्वाइ कर ली है। किन्तु
कल्याण सिंह ने एटा से लोकसभा में
निर्दलीय सदस्य होने के कारण भाजपा सदस्यता
नहीं ली थी। अब उन्होंने एटा सीट से
त्यागपत्र देकर पार्टी में जाने का फैसला
किया है।
एटा लोकसभा सीट से दिया
त्यागपत्र
एटा संसदीय क्षेत्र से
निर्दलीय सांसद कल्याण सिंह ने 25 फरवरी
को त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपना
त्यागपत्र लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को
भेज दिया है। वह इस क्षेत्र से 2009 का
चुनाव निर्दलीय जीते थे। इसके पहले 2004
का चुनाव कल्याण सिंह भाजपा के टिकट पर
बुलन्दशहर सीट से जीते थे। अपने त्यागपत्र
देने तथा रविवार को भाजपा में शामिल होने
की घोषणा कल्याण सिंह ने आज अपने माल
एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर की। उन्होंने
पत्रकारों को बताया कि उन्होंने तकनीकी
कारणों से भाजपा ज्वाइन नहीं की थी।
क्योंकि वह लोकसभा में निर्दलीय सदस्य थे।
अब त्यागपत्र देकर पार्टी में शामिल हो रहे
हैं।
फिर एटा से भाग्य आजमाना
चाहते हैं कल्याण सिंह
भाजपा के कद्दावर नेता रहे
कल्याण सिंह ने एक बार फिर एटा संसदीय
क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा
व्यक्त की है। उन्होंने पत्रकारों को बताया
कि वह इसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं
किन्तु अन्तिम फैसला पार्टी नेतृत्व को
करना है। पार्टी जो फैसला करेगी उसे माना
जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी आदेश देगी
तो वह इस सीट पर फिर से चुनाव लडेंगे। जबकि
उनके पुत्र भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष के
पद पर हैं।
भाजपा छोड बनायी थी
राष्ट्रीय
जनक्रांति पार्टी
कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री
पद से हटने के कुछ समय बाद भारतीय जनता
पार्टी छोड़ दी थी
और नई पार्टी राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी
बनायी थी। उन्होंने पार्टी छोड़ने
के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और तत्कालीन
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और
लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ काफी बयानबाजी
की थी। उन्होंने पिछला चुनीव एटा से
निर्दलीय जीता था। कल्याण सिंह ने भाजपा
से अलग होकर मुलायम सिंह यादव से भी दोस्ती
कर ली थी। किन्तु मुलायम सिंह ने
फिरोजाबाद लोकसभी सीट पर हुए उप चुनाव में
अपनी पुत्रवधु की पराजय के बाद कल्याण
सिंह से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद से
ही कल्याण सिंह भाजपा के निकट आ गए थे।
|
|
|
Vijay Sankhnad
Rally:महिला
मोर्चा को सौंपी गईं जिम्मेदारियां
|
|
|
Tags: UP BJP Mahila Morcha, Harduar
Duve,Anupama Jaiswal, Madhu Mishra,
Kamlavati Singh, Sushma Kharagwal,
Madhuri Shukla, Alka Mishra, Manju Singh |
|
|
Publised on : 26 February 2014
Time: 21:09 |
|
|
लखनऊ,
26 फरवरी।
भारतीय जनता पार्टी
के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा
उ0प्र0 के प्रदेश प्रभारी हरिद्वार दूबे
ने आज प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक
कर विजय शंखनाद रैली की तैयारियांे पर
चर्चा की। उनके साथ प्रदेश मंत्री अनुपमा
जायसवाल मधु मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष
कमलावती सिंह, सुषमा खरगवाल माधुरी
शुक्ला, अलका मिश्रा, मंजू सिह, बैठक
में उपस्थिति थी।
|
|
|
Narendra Modi: एक
सौ एक लैपटाप से होगा रैली का सीधा
प्रसारण |
|
|
Tags: Rally Narendra Modi, |
|
|
Publised on : 24 February 2014
Time: 17:05 |
|
|
लखनऊ, 24 फरवरी। भारतीय
जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के
उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की यूपी में होने
वाली 02 मार्च को आठवीं व आखिरी रैली को
लेकर भाजपाईयों ने कमर कस लिया है। आईटी
प्रकोश्ठ द्वारा इस रैली को एक सौ एक
लैपटापों से दुनिया के 72 देषों में सीधा
प्रसारण किया जायेगा।
|
|
|
|
|
|
|