U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

स्वास्थ्य सेवाओं को जनता तक पहुंचने में डॉक्टर्स सेतु का काम कर रहे हैं- अपर्णा
Web Title: Important role of Dooctors for health services
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News,  Lucknow News
Publised on : 22 May 2016,  Last updated Time 20:22

लखनऊ। (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। राजधानी के तेलीबाग स्थित जावित्री हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम में डॉक्टर्स मीट का आयोजन किया गया, जिसमें कैंट विधान सभा क्षेत्र से सपा की उम्मीदवार, समाजसेविका श्रीमती अपर्णा यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने शहर के जाने- माने डॉक्टर्स मौजूद थे जिन्होंने अपनी समस्याओं के बाबत लंबी चर्चा की। श्रीमती यदसव ने डॉक्टर्स की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए उनको उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से हर संभव दूर करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर श्रीमती यादव ने कहा कि समस्याएं हर जगह हैं लेकिन समस्याओं से लड़कर जो मुकाम हासिल करता है वही असली योद्धा है। आप सब डॉक्टर्स हैं, जब आप किसी गम्भीर बीमारी का इलाज करके मरीज को नया जीवन देते हैं, उस समय अपने आप को गौरमान्वित महसूस करते होगे। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूँ की आप सब मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। इन स्वास्थ्य सेवाओं को जनता तक पहुंचने में डॉक्टर्स सेतु का काम कर रहे हैं इसमें कोई दो राय नहीं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारे यहाँ डॉक्टर्स और टीचर्स का कार्य बहुत सम्मानित कार्य है। इसलिए आप ऐसा कोई कार्य न करें जिससे कि आपके सम्मान पर आंच आये। श्रीमती यादव ने डॉक्टरों से अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि आप अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करिये, मैं आपकी समस्याओं के निराकरण हेतु हर सम्भव प्रयास करुँगी और आपके साथ मिलकर खड़ी रहूंगी। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से डाँ श्रीमती मधु गुप्ता ( एम एल सी), डाँ राजुल त्यागी, डाँ ए के भसीन, डाँ देवेश, डाँ पी के गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में डॉक्टर्स उपस्थित थे।

असम की जीत पर यूपी भाजपा में खुशी महाराजगंज में विस्फोट में दो की मृत्यु, तीन घायल
पत्रकार केडी शुक्ला और एन.यादव के परिजनों ने सीएम ने दी सहायता यूपी उप चुनाव में सपा की जीत
मैनपुरी में धू-धूकर जली लग्जरी गाड़ियां उत्तर प्रदेश भाजपा में क्षेत्रीय अध्यक्ष क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोनीत
अश्लील हरकत का विरोध किया तो प्रेमी युगल ने महिला को पीटा इंडिया टीवी संवाद में छाए टीएमयू मॉसकॉम के छात्र
भारत का हरेक धरती पुत्र इंनोवेटिव पांच हजार में कराया प्रधान ने दलित महिला की इज्जत का सौदा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET