U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

अश्लील हरकत का विरोध किया तो प्रेमी युगल ने महिला को पीटा
Muradnagar News,
 उ. प्र. समाचार सेवा
Publised on : 17 May 2016,  Last updated Time 19:20

मुरादनगर। अश्लील हरकत का विरोध करने पर दो महिलाओं ने एक महिला को ईट व धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक बिहार के पटना निवासी एक युवक अपनी पत्नी के साथ एक गांव मे किराये के मकान पर रहता है। वह राज मिस्त्री का कार्य करता है। मंगलवार सुबह वह काम पर चला गया। आरोप है कि पडोस में रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी को बुला लिया और बरामदे में ही अश्लील हरकतें करनी शुरु कर दी। जब पडोसी महिला ने इसका विरोध किया तो युवती ने फोन करके अपनी भाभी बुला ली। इसके बाद युवती ने अपनी भाभी के साथ मिलकर महिला पर ईटों से प्रहार करना शुरु कर दिया। महिला को इतना मारा गया कि वह बेहोश हो गई। आसपास के लोगों को आता देखकर हमलावर महिला फरार हो गई।

 

प्लाट के नम पर ठगी करने वाला नटरवाल गिरफ्तार

 

मुरादनगर। प्लॉट व कृषि भूमि दिलाने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले नटवरलाल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले एक वर्ष से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
बता दे कि गांव खुर्मपुर निवासी दयाचंद दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। आरोप है कि दयाचंद ने एक वर्ष पूर्व गांव खुर्मपुर निवासी एडवोकेट अजय त्यागी ,हिंमाशु त्यागी ,गांव सरना निवासी किसान मुन्नी त्यागी,राकेश कुमार सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को सस्ते दर पर प्लॉटस व कृषि भूमि दिलाने के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी की थी। इस मामले में तीन लोगों ने उस पर मुरादनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी को गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने दो टीमों का गठन किया था,लेकिन कामयाबी हासिल नही हुई। एसओ सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि ठगी का आरोपी दयाचंद गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कोर्ट व अन्स स्थानों पर पुलिस की टीम सादी वर्दी में तैनात कर दी। दोपहर करीब एक बजे के आसपास पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। थानाप्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजभवन के सामने 20 लाख रुपये की लूट सात घण्टे के भीतर दो हत्याओ से थर्राया प्रतापगढ़
विश्वविद्यालयों में दखलंदाजी बंद करे केन्द्र सरकारः मायावती कौंच में हाईस्कूल छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या
खेत में मिला शौंच के लिए गई युवती का शव, दुराचार... जल स्तर खिसकने से बंूद-बूंद पानी को तरसने लगे ग्रामीण
राजनीति की बजाय बुन्देलखण्ड में पानी पहुंचाए सरकारः भाजपा अल इमाम वेलफेयर एसोसिएशन ने किया मौलाना तौकीर का सम्मान
प्रतापगढः अवैध खनन की शिकायत करने पर एसओ ने पीटा यूपी, उत्तराखण्ड में चुनावी गठबंधन से बसपा का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने घोषित किया रिजल्टःफ्लोर टेस्ट में हरीश रावत पास देव भूमि में मोदी की साख को पलीता लगाते भाजपा के नेता !
प्रतापगढ : पीने का पानी लेने गए दो सगे भाई तालाब में डूबे सौभाग्य के साथ गृहस्थी चलाने का सहारा भी बनेगा सिन्दूर
सुप्रीम कोर्ट - हरीश रावत अब 10 मई को विश्वास मत हासिल करें पत्रकारों पर अविलंब फैसला ले प्रदेश सरकार

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET