U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

असम की जीत पर यूपी भाजपा में खुशी
कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा देशः केशव प्रसाद मौर्य
Web Title: Celebration in U.P. BJP over over victory of Assam
 Lucknow BJP News, Keshav Prasad Maurya, U.P.Samachar Sewa
Publised on : 19 May 2016,  Last updated Time 18:09

लखनऊ उ. प्र. समाचार सेवा । भारतीय जनता पार्टी को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम को ‘‘सकारात्मक राजनीति की जीत बताते हुए कहा कि बीजेपी को कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप’’ तक सफलता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सरकार के काम-काज की जीत है। आसाम में मिली भारी सफलता पर प्रदेश प्रभारी श्री ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रशन्नता व्यक्त की है तथा केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई प्रेषित की है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आसाम सहित पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह जी के नेतृत्व की जीत बताया। उन्होंने कहा ये नतीजे कांग्रेस मुक्त भारत के नारे की ओर दो कदम और बढ़ना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की आसाम की जीत में प्रदेश के वरिष्ठ नेता डा0 महेन्द्र सिंह एवं अन्य कार्यकर्ताओं का भी अभूतपूर्व योग्यदान और गौरवान्वित करने वाला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व की सकारात्मक राजनीति का परिणाम आने लगा आसाम में मिले 49 प्रतिशत वोट है, जो केरल में भाजपा को मिले लगभग 15 प्रतिशत वोट तथा पश्चिम बंगाल में मिल लगभग 12 प्रतिशत वोट से स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि अब एक दम साफ है कि 2017 में उ0प्र0 में भी भाजपा 265 के अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

 

सभी राज्यों में वोट प्रतिशत बढ़ना उपलब्धिः ओण माथुर
 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि आसाम की जीत हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है तमिलनाड्डु हो, या केरल, पुडेच्चेरी हो या बंगाल हर जगह हमारा, यानी बीजेपी को वोट प्रतिशत बढ़ा है। यह बढ़ी कामयाबी है। उ0प्र0 उपचुनाव में दोनों सीटों पर भी पार्टी प्रत्याशियों के वोट प्रतिशत में लगभग 4 गुना बढ़ना भी हमारी कामयाबी है। उन्होंने कहा कि आज देश सबका साथ-साथ विकास में विश्वास व्यक्त कर रहा है।
प्रदेश पार्टी वरिष्ठ नेताओं ने आसाम सहित सभी राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनायें व्यक्त की। शुभकामनाये व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, हरद्वार दुबे, अशोक कटारिया, श्रीमती कृष्णा पासवान विधायक, आशुतोष टण्डन ‘गोपाल’ विधायक, श्रीमती सरिता भदौरिया, करण सिंह पटेल, श्रीराम चौहान, आनन्द रत्न मौर्या, डॉ0 सत्यपाल सिंह सांसद, श्री प्रकाश शर्मा, विनोद सोनकर, सांसद, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, अमित सिंह ’पंकज’, रमापति शास्त्री, धर्मपाल सिंह, विधायक, श्रीमती अनुपमा जायसवाल, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, दया शंकर सिंह, डॉ0 समीर कुमार सिंह, श्रीमती कान्ता कर्दम, राम प्रताप सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, जसवन्त सैनी, जय प्रकाश निषाद, श्रीमती नीलिमा कटियार, श्रीमती बेबीरानी मौर्य, श्रीमती मधु मिश्रा, श्रीमती गीता शाक्य, श्रीमती आशा रानी कबीर, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन, विजय बहादुर पाठक, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, आई0पी0 सिंह, डा0 मनोज मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, सह मीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल, मनीष दीक्षित, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चौ0 लक्ष्मण सिंह, सुशील त्रिपाठी, हीरो बाजपेयी, निर्मला द्विवेदी, शशिबाल घूसिया, नन्दिनी यादव, अनीता सिंह, उषा सिंह, सन्तोष सेवतिया, सीमा र्स्वणकार, सुमन शुक्ला, मधुवाला त्रिपाठी, मधु मिश्रा, संयुक्ता भाटिया, संजय अवस्थी ने मिठाई खिलाकर और ढोल-नगाडे़ बजाकर भाजपा की जीत की खुशिया मनाई।

मैनपुरी में धू-धूकर जली लग्जरी गाड़ियां  
अश्लील हरकत का विरोध किया तो प्रेमी युगल ने महिला को पीटा इंडिया टीवी संवाद में छाए टीएमयू मॉसकॉम के छात्र
भारत का हरेक धरती पुत्र इंनोवेटिव पांच हजार में कराया प्रधान ने दलित महिला की इज्जत का सौदा
पांच आई जी समेत दस जिलों के एसएसपी बदले, 62 आईपीएस... यूपी प्रशासन में भारी फेरबदल 116 अधिकारियों के तबादले
जीआरपी सिपाहियों पर हमला कर रायफलें लूटीं, एक सिपाही की मौत हर्बल खेती से लहलहाएगा सूखा बुंदेलखंड
अखिलेश राज में 2965 बलात्कार, 6085 लूट और डकैतीः भाजपा शादी का झांसा देकर तीन माह तक दुराचार
राजभवन के सामने 20 लाख रुपये की लूट सात घण्टे के भीतर दो हत्याओ से थर्राया प्रतापगढ़

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET