U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Home>News 
भाजपा विधायक के डाक्टर बेटे की गोली मारकर हत्या
Tags: BJP MLA's son Dr. Gaurab shoot dead in Gonda
News source: U.P.Samachar Sewa
Publised on : 08 May 2012, Time: 21:44

गोण्डा, 08 मई। (उ.प्र.समाचार सेवा)। निजी अस्पताल में गाड़ी पार्क करने को लेकर गार्ड से हुए विवाद के बाद भाजपा विधायक के डाक्टर बेटे डा.गौरव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि डाक्टर के सहयोगी द्वारा चलाई गई गोली से सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल गार्ड को लखनऊ के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जबकि निजी अस्पताल को खाली कराकर सील कर दिया गया है। विधायक के बेटे की हत्या से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।
घटनाक्रम के मुताबिक कटरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक बावन सिंह का डाक्टर बेटा गौरव सिंह आज दोपहर शहर के आरएन पाण्डे नर्सिंग होम में गया था। वहां उसके मित्र का बेटा भर्ती था। इसी दौरान स्कार्पियो कार को पार्क करने को लेकर उनकी एक सुरक्षा गार्ड से कहासुनी हो गई। इसी बीच डाक्टर गौरव के निजी अंगरक्षक ने सुरक्षा गार्ड की पिटाई कर दी। इस पर अन्य गार्ड तथा अस्पताल के लोग आ गए और उन्होंने मारपीट शुरु कर दी। बाद में अस्पताल के भीतर से कुछ लोगों ने गोलियां चलाईं। फायरिंग में एक गोली डाक्टर गौरव के सीने में लगी वे गंभीर रूप से घायल हो गए। डाक्टर को गोली लगने पर उनके अंगरक्षक ने भी फायरिंग शुरु कर दी। इससे सुरक्षा गार्ड सुरेश पाण्डे को भी गोली लगी। दोनों को तत्काल गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया।जहां डाक्टर गौरव की मौत हो गई जबकि सुरक्षा गार्ड की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। जिला प्रशासन ने तत्काल नर्सिग होम को खाली करा दिया। सभी मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल को सील कर दिया गया है। उधर भाजपा विधायक के बेटे की हत्या से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

Some other news stories

 
मेरठ जेल में संघर्ष. आगजनी, डिप्टी जेलर समेत छह घायल Marriage registration का विरोध करेंगे Indian Muslim
कुशीनगरःछात्राओं का यौन उत्पीड़न, दो हिरासत में हुकुम सिंह भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए
गरीबों के घरों पर बुलडोजर, सपाईयों के मकान महफूज लखनऊ में सीएम के निर्देश पर trafic control
युवक ने उजाड़ दी girl friend  की दुनिया Darul Uloom  देवबंद के Kashmiri student की हत्या का मामला
स्वर्ण शताब्दी में साफ्टवेयर इंजीनियर युवती से छेड़छाड़ मोदीनगर के आरोपी व्यापारी नशे में थे चूर. गाजियाबाद में गिरफ्तार
जनता दर्शन की पुरानी व्यवस्था बहाल Cancer  की चपेट में Indian youth
Highway से किडनैप, होटल में Gang rape & MMS  त्रकार काजमी की गिरतारी के विरोध में उग्र प्रदर्शन
March 30: पूनम सेलिब्रेट Cleavage day प्रमुख सचिव मुख्यमंत्रीसंजय अग्रवाल की तैनाती निरस्त
तीस PCS अधिकारियों के तबादले बादल चटर्जी APC Branch  भेजे गए,
मृत्युंजय कुमार मेरठ के कमिश्नर आगरा और गोरखपुर में नए आईजी तैनात

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET