U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  यूपी में काम का हिसाब दें नेताजीः नरेन्द्र मोदी
Tags: Lucknow, Ramabai Ambedkar Maidan, Vijay Sankhnad Rally, Narendra Modi
Publised on : 02 March 2014 Time: 15:50

Narendra Modi adress vijai shankhnad rally in Lucknowलखनऊ, 02 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव से उत्तर प्रदेश में काम का हिसाब मागा है। उन्होंने कहा कि नेता जी गुजरात के बारे में झूठ न  फैलायें। वह यूपी के बारे में बात करें।

रमाबाई अम्बेडकर मैदान में विजय शंखनाद रैली को सम्बोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नेता जी आप उत्तर प्रदेश को कहां ले गए। उन्होंने कहा कि गुजरात में तो 24 घंटे बिजली मिलती है। यहां बिजली नहीं आती। आपने तो यूपी में बिजली में भी आरक्षण कर रखा है। आपके अपने क्षेत्र में ज्यादा बिजली आती है। बाकी उत्तर प्रदेश मे नहीं मिलती।

यूपी में एक साल में 150 दंगेः मोदी

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यूपी में एक साल मे 150 दंगे हुए हैं। गुजरात में 10 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। एक भी स्थान पर कर्फ्यू नहीं लगा है। आपकी राजनीति गुण्डागर्दी पर आधारित है। यहां 45 प्रतिशत अपराध आपकी नाक के नीचे होते हैं। एक साल में अपराधों में 240 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आपके लोगों ने कानपुर में क्या किया। आपके नेता जी के कारनामे के कारण वहां छात्रों को पीटा गया।

सुखवादी पार्टी हो गई, समाजवादी पार्टी

भाजपा नरेन्द्र मोदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी दो खेमों में बंट गई है। एक समाज विरोधी पार्टी और दूसरी सुखवादी पार्टी हो गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को अब डा राममनोहर लोहिया का नाम लेना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि इनके कारनामों से राममनोहर लोहिया की आत्मा दुखी हो रही होगी। क्योंकि यहां एक तरफ राहत शिविरों में बच्चों की मौत होती है तो दूसरी ओर सरकार नाच गाने देखने में व्यस्त रहती है।

फिर भाजपा में आ रहा है छह दिसम्बर का हीरो क्या कहा प्रवीण तोगड़िया ने मुसलमानों से माफी पर

 Rampur: भाजपा बाबरी मस्जिद बनाने का वादा करेः आजम

UP Police: एएल बनर्जी नये पुलिस महानिदेशक बने
UP:सुब्रत राय गिरफ्तार, चार मार्च तक पुलिस custudy में UP: Rahul ने किया Road show
अखिलेश ने की एनडीए के काम की तारीफ डीएम से प्रधान तक डाटा जुटा रही है सीबीआई

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET