U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मोदी की विजय शंखनाद रैली आज, तैयारियां पूरीं
Tags: Lucknow, Ramabai Ambedkar Maidan, Vijay Sankhnad Rally, Narendra Modi
Publised on : 01 March 2014 Time: 21:05

Vijai Sankhnad Rally Lucknowलखनऊ, 01 मार्च। भारतीय जनता पार्टी की विजय शंखनाद रैली रविवार को राजधानी के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में होगी। रैली को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मुरली मनोहर जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सम्बोधित करेंगे। रैली के लिए पार्टी और प्रसासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रैली राजधानी में पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती द्वारा बनबाये गए रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित होगी। इस विशाल मैदान को भीड़ से भरना अपने आप में एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। हालांकि भाजपा ने घोषणा की है कि वह इस मैदान को भरेगी बल्कि मायावती की रैलियों का भी रिकोर्ड तोड़ेगी। पार्टी ने रैली में 10 लाख लोगों के भाग लेने की घोषणा की है।

रैली के लिए राजधानी के अलावा समूचे अवध क्षेत्र से लोगों को बुलाया गया है। इसके साथ ही पूर्वान्चल, पश्चिम उत्तर प्रदेश और ब्रज से भी पार्टी समर्थकों के रैली में भाग लेने की संभावना है। पार्टी ने समर्थकों को लाने के लिये जहां बसों की व्यवस्था की है वहीं मायावती की तर्ज पर इस बार स्पेशल ट्रेनें बुक की गई हैं। पार्टी ने विभिन्न स्थानों से लोगों को लाने के लिए 29 विशेष ट्रेनें बुक हैं जिनमें पार्टी के लोग रैली में भाग लेने के लिए आएंगे। रैली के चलते रविवार को राजधानी में भारी गहमा गहमी और भीड़ रहने की संभावना है। विशेषरूप से कानपुर रोड, रायबरेली रोड पर भारी यातायात रहेगा। हालांकि प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज रैली स्थल पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकात वाजपेयी समेत कई प्रमुख नेता पहुंचे।

फिर भाजपा में आ रहा है छह दिसम्बर का हीरो क्या कहा प्रवीण तोगड़िया ने मुसलमानों से माफी पर

 Rampur: भाजपा बाबरी मस्जिद बनाने का वादा करेः आजम

UP Police: एएल बनर्जी नये पुलिस महानिदेशक बने
UP:सुब्रत राय गिरफ्तार, चार मार्च तक पुलिस custudy में UP: Rahul ने किया Road show
अखिलेश ने की एनडीए के काम की तारीफ डीएम से प्रधान तक डाटा जुटा रही है सीबीआई

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET