U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

शिव सेना ने फूंका आतंक का पुतला
Publised on Tags:  Raibareli, U.P.Samachar Sewa
Publised on : 17 April 2016,  Last updated Time 19:29

रायबरेली। (उप्रससे)। शिवसेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.डी.पुरी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष राज द्विवेदी व जिलाध्यक्ष प्रभू अग्रवाल की अध्यक्षता में शिवसेना युवा मोर्चा, रायबरेली ने आई.एस.द्वारा आतंकी संगठनों के साथ मिलकर भारत से हिन्दुओं का सफाया करने के दिये गये बयान का विरोध करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका। राज द्विवेदी ने कहा कि इस हिन्दुस्तान का हिन्दू कोई भेड बकरी नहीं है तो आतंकी काटकर खा जायेंगे। हिन्दुस्तान का हिन्दू शेर है जिसकी दहाड़ सुनकर ही आई.एस.जैसे सभी आतंकी संगठनों का पतलून गीली हो जायेगी। यह आतंकी जो एक निहत्थे इंसान को हाथ बांधकर गला रेतने का वीडियो बनाकर भेजते है, यह कौन से मर्दांगनी दर्शाती है, हिन्दुस्तान के हिन्दुओं का बच्चा भी आतंकियों के सामने सीना ठोक कर लड़ेगा।
इस मौके पर उनके साथ कृष्णा सोनी, गौरव द्विवेदी, पवन कश्यप, विपिन द्विवेदी, मनीष सोनी, अभिनव गर्ग, महेश सोनकर, अंकित सोनकर, अंकित यादव, आयूष शर्मा, अमित शुक्ला, अभिनव राय, पंकज कुमार आदि बहुत से सदस्य उपस्थित रहे।
अतुल सिंह ने दी अग्नि पीडित को आर्थिक सहायता
रायबरेली, सृष्टि संवाद। ऊँचाहार विधानसभा के कैथवल गांव के निवासी रंजीत कुमार की गेहूं की फसल बिजली के तार गिरने से पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई थी, जिसकी सूचना पाकर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अतुल सिंह ने पीडि़त परिवार को उनके घर पर जाकर आर्थिक सहायता दी। श्री सिंह ने कहा कि पीडि़त रंजीत का परिवार बेहद गरीब है इनके पास मात्र 1 बीघा जमीन है जिसके आग लगने से फसल नष्ट हो गई। श्री सिंह ने पीडि़त परिवार को हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता डी.एन.पाठक, रामशंकर दुबे, राजकुमार तिवारी, राजा सिंह, बब्बू मिश्रा, लल्ला सिंह, शिवशंकर मौर्या, नीरज मौर्या, मनोज चौधरी, बादल सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
 

 

 

 

कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश
प्रापर्टी विवाद में मां-बेटी की हत्या, एक घायल उच्च न्यायालय के अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
सूबे में बनेंगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार-केशव सीएम ने कन्नौज से दिया छह माह में चुनाव का संकेत
आजम खां ने राजभवन पर फिर साधा निशाना भाजपा का लक्ष्य 265 प्लसः केशव मौर्य

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET