U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

सीएम ने कन्नौज से दिया छह माह में चुनाव का संकेत
दो सौ से ढाई सौ दिनों में होंगे चुनावः अखिलेश यादव
कन्नौज से अजय मिश्र, उत्तर प्रदेश समाचार सेवा
Tags: Kannoj, Chief Minister Akhilesh Yadav, MP Dimpal Yadav, Ajay Mishra , U.P.Samachar Sewa
Publised on : 12 April 2016,  Last updated Time 19:37
Akhilesh Yadavकन्नौज। मुख्यमंत्री अखिलेष यादव ने कहा कि चुनाव की तैयारी हो रही है। विपक्षी झगड़ा कराएंगे, खाई पैदा करेंगे। चुनाव जीतने के लिए वह ऐसे रास्ता निकालेंगे। तैयारी के लिए ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 200 से 250 दिनों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

मंगलवार को मुख्यमंत्री षहर के बोर्डिंग ग्राउंड में 11 अरब 64 करोड़ 56 लाख 59 हजार की 256 परियोजनाओं का षिलान्यास और लोकार्पण करने आए थे। इसी दौरान उन्होंने 3,437 लाभार्थियों को ई-रिक्षा, कन्या विद्या धन, लोहिया आवास, समाजवादी पेंषन योजना, सोलर किट और लैपटाॅप समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी सरकार उनके विकास कार्यों का मुकाबला नहीं कर सकती है। भाजपा बताए कि उसने कन्नौज के लिए क्या किया। केंद्र सरकार व सपा सरकार की योजनाओं में फर्क है। सूबे की सरकार सरकारी खजाने से निषुल्क रिक्षा बांट रही है, लेकिन केंद्र लोन पर। उन्होंने कहा कि जिनको तांगे मिले हैं, उनके लिए रास्ता निकाला जाएगा कि घोडे़ भी दिए जाएं। सपा सरकार ने गरीबों तक पहुंचने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कन्नौज से पूर्व में पहले सांसद का लड़ा गया चुनाव याद करते हुए कहा कि यहां से उनका रिष्ता एक दिन का नहीं है। सपा के दिन अच्छे रहे हों या बुरे। विपक्ष में रही हो फिर भी साथ इत्रनगरी के लोगों ने सपा का ही दिया है। किसानों को इंटरनेषनल परफ्यूम पार्क, म्युजियम व दुग्ध डेयरियों से काफी लाभ होगा। उनकी सरकार ने सिंचाई मुफ्त की, इतनी सुविधाएं दी, जितनी किसी सरकार ने नहीं दी।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया, स्मार्ट षहर व बड़ी-बड़ी बाते करने वाले बताएं कि उन्होंने आम जनता के लिए क्या किया। सपा सरकार की योजनाओं से कोई भी सरकार तुलना नहीं कर सकती है। आगरा-लखनउ प्रवेष नियंत्रित ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट एक्सप्रेस-वे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों से तरक्की का रास्ता जाता है। एक्सप्रेस-वे में किसानों की जमीनें गई हैं, लेकिन एक भी किसान ने जमीन देने का विरोध नहीं किया। उन्होंने किसानों से बात की और किसानों ने सहयोग किया। यह देष की सबसे चैड़ी सड़क है। जीटी रोड़ की बदहाली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके जिम्मेदार हम नहीं हैं। क्षेत्र हमारा है इसलिए ठीक कराने के लिए केंद्र सरकार से कहा कि आरोप उन पर लगेंगे क्योंकि यहां से उनकी पत्नी डिम्पल यादव सांसद हैं। आने वाले समय में जीटी रोड भी फोरलेन या सिक्सलेन होगा।

उन्होंने बिल्डरों को जमीन देने के बजाय किसानों के लिए मंडियां बनाने का काम किया है। इससे किसानों को रेट सही मिलेंगे। कन्नौज के लोग बिजली पर षिकायत नहीं कर सकते हैं। यूपी में काफी सुधार हुआ है। कानपुर में तो जनरेटर व इनवर्टर की बिक्री कम हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्नौज में कुछ नहीं बचा जो दिया न हो। यहां के विकास से पूरे सूबे को फायदा होगा। आने वाले समय में इंजीनियरिंग काॅलेज में परफ्यूम की भी पढ़ाई होगी। आने वाले चुनाव मंे जनता बहुमत से अधिक वोट देने में मदद करे।

उरई में पानी को लेकर बवाल, चेल रोड पर लगाया जाम राजधानी पहुंचने पर केशव मौर्य का भव्य स्वागत
मेरठ मण्डल में सपा के चुनावी समीकरण बिगाड़ रही है बसपा समाज में प्रखर राष्ट्रभाव पैदा करना संघ का उद्देश्य - रमेश
बरेली में रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या बिलारी के दो घरों में डकैती, बदमाशों की गोली से एक की मौत
रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारी गोली पुत्तिंगल में सेना के साथ जुटे हैं आरएसएस के स्वयंसेवक
मंदिर में भीषण आग, 102 की मौत, 200 गंभीर घायल प्रतापगढ़ में सर्राफ से लाखों की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET