U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मुजफ्फरनगर में भिड़े सपाई, चली गोलियां, पांच घायल
Tags: Muzaffarnagar, firing, 5 injured
Publised on : 08 April 2014  Time 17:59
 

लखनऊ, 08 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार शाम बैठक के दौरान मंच पर बोलने को लेकर हुए विवाद में सपाई आपस में ही भीड़ गए। इस बवाल में ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव किया गया, जिससे पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण मेरठ के अस्पताल में रैफर कर दिया गया, जहां इलाज किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर की लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह गुर्जर की सोमवार शाम बुढ़ाना के पीर शाहविलायत में बैठक थी। बैठक में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब मंच पर बोलने को लेकर सपाई आपस में ही भीड़ गए। किसी तरह वहां मौजूद पदाधिकारियों ने बवाल को शांत कराया पर सपाई बैठक समाप्त होने का इंतजार करते रहे और बैठक के खत्म होते ही बुढ़ाना की नई बस्ती के पूर्व सभासद और किसान मजदूर संघ के सचिव नौशाद पहलवान अपने साथियों के साथ घर लौट रहे थे कि कुछ लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसके अलावा पथराव भी किया गया। हमले में नौशाद और उसके साथी कासिम सहित तीन और लोग घायल हो गए। नौशाद व कासिम को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन लोगों को वहीं के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की पर उनका पता नहीं चला। बुढ़ाना में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मुख्तार अंसारी के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो गिरफ्तार

लखनऊ, 08 अप्रैल। कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी के नाम पर नामचीन चिकित्सक, आर्किटैक्चर, इंजीनियर व मेडिकल कोचिंग के मालिक से पचास-पचास लाख रूपए की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक, मुख्तार अंसारी के नाम लखनऊ के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से पचास-पचास लाख रूपए की रंगदारी मांगने वाले सीतापुर के आशुतोष वाजपेई और इलाहाबाद के रहने वाले धर्मेन्द्र सिंह को नाका के हरिहरनगर से गिरफ्तार किया गया।पुलिस की मानें तो दोनों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि दोनों प्राॅपर्टी डीलर का काम करते थे। प्राॅपर्टी डीलिंग के काम में नुकसान होने के बाद उन्होंने मुख्तार अंसारी के नाम पर लखनऊ के प्रतिष्ठित लोगों से रंगदारी मांगने की योजना बनाई। रंगदारी मांगने की शिकायत आने पर पुलिस ने सर्विलांस सेल को शामिल करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच पड़ताल शुरू की। उनका पता चलने पर गाजीपुर और सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने दोनों को नाका से गिरफ्तार कर लिया।

इटौंजा में दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की हत्या

लखनऊ, 08 अप्रैल। इटौंजा में सोमवार शाम दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने नवविवाहिता की हत्या कर दी और उसके मायके वालों को उसके द्वारा खुदकुशी करने की खबर दी। मृतका के भाई द्वारा ससुराल वालों के खिलाफ दी गई दहेज हत्या की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, सीतापुर के कमलापुर में रहने वाले सुशील रावत को उसके जीजा रामकुमार उर्फ अर्जुन निवासी इटौंजा ने सोमवार शाम उसे फोन कर उसकी 21 वर्शीय बहन फूलमती द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने की खबर दी। बहन की मौत की खबर सुनते ही घबरा गया। अपने परिवार के लोगों के साथ वह बहन के ससुराल पहुंचा तो उसे मृत अवस्था में देख परिवार के सभी लोगों के होश उड़ गए। दहेज की मांग पूरी न होने से शादी के बाद से फूलमती पर की जा रही प्रताड़ना के आधार पर सुशील ने पुलिस को अर्जुन व उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस को सुशील ने बताया कि पिछले साल के मई महीने में उसने अपनी बहन की शादी अर्जुन से की थी, जिसके बाद से दहेज की मांग को लेकर वे उस पर अत्याचार करते थे। सुशील की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अर्जुन, सास गुड्डा, पुत्तू, कमला देवी और छबीले के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बीबीएयू मे नये सत्र में अपग्रेड विषयों को पढ़ाया जायेगा

लखनऊ, 08 अप्रैल। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में पढने वाले छात्र-छात्राओं को अब नए सत्र 2014-15 से अपग्रेड विषय को पढ़ाया जायेगा। इसके लिए अभी विश्वविद्यालय में तैयारी की जारी है।

बीबीएयू प्रशासन ने सभी विषयों में उद्योग संबधी विषयों को पढ़ने की जरूरत है। सम.सामयिक हुए बदलाव के अनुसार उसे अपग्रेड करने के निर्देश दिए थे। सभी विभागों ने अपने यहां बोर्ड ऑफ स्ट्डीज बीओएस से विषय अपग्रेड करवा लिया है इस बारे में एकेडमिक काउंसिल की बैठक में तय हो जाएगा।इसके अलावा कई विषयों की फीस घटाए जाने और गरीब छात्र-छात्राओं की मदद के लिए बनाए जाने वाले धनराशि पर भी अंतिम मुहर लग जाएगी।बीबीएयू के प्रवक्ता डा. गोविंदजी पांडेय ने बताया कि बीबीएयू में सभी 46 विषयों में जरूरत के अनुसार बदलाव किया गया है। उद्यमीयों व उद्योग की जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है। बीबीएयू प्रशासन की चाहत है कि छात्र अत्याधुनिक तकनीकी व विषय में हो रहे बदलाव से अपडेट रहें और जो कुछ बिल्कुल नये है वही पढ़ें।इसके अलावा बीबीएयू प्रशासन एमबीए कोर्स की फीस घटाकर 40 हजार रुपये करने और अन्य कई विषयों की फीस घटाने के प्रस्ताव पर भी अंतिम वृहद चर्चा हो जायेगी।

भाजपा को झटका, अशोक प्रधान सपा में शामिल  
चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम
भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों-मजदूरों का जिक्र नही दो मीडियाकर्मी छह माह के लिए जिलाबदर
Etawah:दुराचार के बाद किशोरी की हत्या, शव को जलाया आप को एक भी सीट नहीं मिलेगीः कल्याण सिंह
रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में मचती भगदड़
कोबरा पोस्ट से देश में माहौल खऱाब होगाः भाजपा पंद्रह प्रतिशत मुस्लिम वोटों पर घमासान
VHP: कोबरा पोस्ट स्टिंग दुर्भावनाग्रस्तः चम्पतराय घोर सम्प्रदायवाद पर उतरी कांग्रेसः Narendra Modi

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET