Lucknow, 27 April 2012. (U.P.Web News
Service)
लखनऊ, 27 अप्रैल। (उप्रससे)।
पूर्व सरकार द्वारा मान्यवर कांशीराम के
नाम पर शुरु किये गए पुरस्कार का नाम
परिवर्तित कर दिया है। अब इस पुरस्कार से
मान्यवर काशीराम का नाम हटाकर इनके स्थान
पर वीर अब्दुल हमीद का नाम शामिल कर दिया
गया है। अब यह पुरस्कार वीर अब्दुल हमीद
के नाम पर होगा। शेष प्राविधान यथावत रखे
जाएगे।
ज्ञातव्य है कि पूर्ववर्ती मायावती सरकार
ने बसपा के संस्थापक और सांसद रहे मान्यवर
कांशीराम के नाम पर वन, वन्य जीव एवं
पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार योजना शुरु की
थी। इस योजना की समीक्षा आज प्रदेश के
मंत्रिमण्डल ने की। मंत्रिपरिष्द की बैठक
में इस योजना में पुरस्कार से महापुरुष के
नाम में परिवर्तिन कर दिया गया।
|