|
Lucknow,
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश
माथुर ने कहा है कि हमारा मुकाबला उत्तर प्रदेश में बसपा
से है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस हताशा की स्थिति
में हैं। इसीलिए ये दोनों दल प्रधानमंत्री और भाजपा के
राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आरोप लगा रहे हैं।
तीसरे चरण के
मतदान की समाप्ति के बाद पार्टी के राज्य मुख्यालय में
पत्रकारों से बातचीत करते हुए माथुर ने कहा कि अभी तक
भाजपा की प्रदेश में लहर चल रही थी अब वह सुनामी में बदल
चुकी है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति पार्टी की
संगठनात्मक तैयारी और दो साल से बनायी गई रणनीति का
परिणाम है।
माथुर ने कहा कि
प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की
जनकल्याणकारी नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है।
उन्होंने आशा व्यक्त की तीसरे चरण में हम सबसे ज्यादा
सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि राजधानी में सपा और बसपा
को अपनी सीटें तलाशने पर भी नहीं मिलेंगीं।
|