लखनऊ 23 दिसम्बर
2016,
भारतीय
जनता पार्टी की सभी चारो परिवर्तन
यात्राओं का शनिवार को राजधानी में समापन हो गया। इस मौके
पर राजधानी की सड़कों पर परिवर्तन यात्रा निकाली गई। इसका
नेतृत्व केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया। यात्रा
में प्रदेश अध्यश्र केशव प्रसाद मौर्य, केन्द्रीय मंत्री
कलराज मिश्र, उमा भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा
समेत चारों यात्राओं का नेतृत्व करने वाले नेता मौजूद
थे।
चारों
परिर्वतन यात्राएं दोपहर में करीब एक बजे मोती महल लान
में सम्मिलित हुईं तथा वहां से हजरतगंज होते हुए गांधी
प्रतिमा पर पहुंचीं। यहां केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ
सिंह ने कार्यकर्ताओं को उत्ततर प्रदेश में सरकार बदलने
का संकल्प दिलाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि
उत्तर प्रदेश में शीघ्र ही सुशासन आएगा। यात्राएं भाजपा
के प्रदेश कार्यालय पर आकर समाप्त हो गईं।
ज्ञातव्य
है कि परिवर्तन यात्राओं ने गत
5 नवम्बर को सहारनपुर, 6 नवम्बर को
झांसी, 8 नवम्बर को सोनभद्र तथा 9 नवम्बर को बलिया से
समारोह पूर्वक प्रारम्भ हुई सभी परिवर्तन यात्राएं
प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं से होकर लगभग 17 हजार 162
किमी. से अधिक की दूरी तय
की तथा लगभग 2 करोड़ लोगों से
सीधा संवाद किया है।
चारों यात्राओं कुल मिलाकर 192 दिन की यात्रा की है,
परिवर्तन यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। राष्ट्रीय
अध्यक्ष अमित शाह
, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह,
भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश अध्यक्ष सांसद
केशव प्रसाद मौर्य, लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र, जल
संसाधन मंत्री उमा भारती , मनोज सिन्हा संजीव
बालियान, राधा मोहन सिंह, राजवर्धन सिंह राठौर, डा0 महेश
शर्मा, सहित लगभग 175 नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर
परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व किया तथा जनता से सीधा संवाद
किया।