U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

   देश और समाज बनाने के लिए करते हैं राजनीति- राजनाथ
Tags: UP, BJP Rajnath Singh        Publised on : 27 March 2014 Time: 23:14

लखनऊ, 27 मार्च भारतीय जनता पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गुरूवार को कहा कि हम सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते बल्कि देश और समाज बनाने के लिए राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि देश आंतरिक और बाहृय दोनों रूप से खोखला हो गया है। पाकिस्तान हमारे देश के सैनिकों का सिर काट रहा है तो चीन लगातार हमारी सीमा में घुसता चला आ रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में 100 दिन में मंहगाई कम करने का वादा करने वाली कांग्रेस आज तक मंहगाई कम नहीं कर पाई। भाजपा अध्यक्ष आज राजधानी में माधव सभागार निरालानगर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव राजनाथ को नहीं बल्कि लखनऊ के कार्यकर्ता व जनता को लड़ना है। चुनाव में विजय प्रत्याशी नहीं बल्कि बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की होती है। बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता बटन खोलकर जोखिम लेता है, जबकि इससे उसे कुछ भी लेना देना नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि चुनाव के समय जितना समय अपने क्षेत्र में देना चाहिए उतना तो नहीं दे पाऊंगा लेकिन चुनाव के बाद प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ता के घर जाकर उसके गले में जीत की माला अवश्य पहनाऊंगा। चाहे इस कार्य में महीने दो महीने क्यों न लग जाये। उन्होंने कहा कि वैसे मेरी पूरी कोशिश होगी कि दिन में चाहे देश के किसी कोने में रहूँ, शाम तक लखनऊ जरूर आ जाऊॅ।
गुजरात में श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गये विकास की चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि राजीव गांधी फाउन्डेशन ने भी गुजरात सरकार के विकास की बात स्वीकार की है। जिसकी अध्यक्ष स्वयं सोनियां जी हैं। यही नहीं बल्कि श्री मोदी को वीजा न देने की बात कहने वाले अमेरिका की एजेन्सी ने भी गुजरात सरकार के विकास को स्वीकारा है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता के ऊपर देश बचाने की जिम्मेदारी है। पूरे भारत में भाजपा के पक्ष में वातावरण चल रहा है। केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने और भारत विश्वगुरू बनेगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने कहा कि संविधान निर्माण के बाद सबसे भ्रष्ट सरकार सोनियां, मनमोहन के नेतृत्व में चल रही है। भाजपा की रैलियों में उमड़े जनसमूह ने केन्द्र में आपकी सरकारी बनना निश्चित कर दिया है। आप पूरी ऊर्जा से लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में जीत दर्ज कराएं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि आप अपना-अपना बूथ जीतंे सीट अपने आप जीत जायेगी। उन्होने कार्यकर्ताओं को अति उत्साह से बचने की भी हिदायत दी। वरिष्ट नेता व लखनऊ के वर्तमान सांसद लालजी टण्डन ने कार्यकर्ताओं की ओर से राजनाथ सिंह से कहा कि आप लखनऊ छोड़कर पूरे देश में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दौरा करें, यहां की पूरी व्यवस्था मैं स्वयं संभालुंगा। श्री टण्डन के इतना कहते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़हट से गूंज उठा। लखनऊ के महापौर डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में मंगल के लिए मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य लिया गया है। भाजपा मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है तो बाकी दल उन्हें रोकने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पार्षदों से बूथसह हर घर पहुंचने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में डा0 रमापतिराम त्रिपाठी, सांसद कुसुम राय, जयप्रकाश चतुर्वेदी, हरद्वार दुबे, गोपाल टण्डन, पंकज सिंह, डा0 महेन्द्र सिंह, एल0पी0मिश्रा एड0, मनीष शुक्ला, अनीता अग्रवाल, अमित पुरी, अभिजात मिश्रा, सुरेश तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, नानक चन्द्र, दिनेश दुबे, राकेश श्रीवास्तव, अवधेश गुप्ता छोटू, मुकेश श्रीवास्तव, अन्नू मिश्रा और संयुक्ता भाटिया, राजेश कटियार, “शैलेन्द्र शर्मा अटल“, संतोष सिंह, रामप्रताप सिंह आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET