U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

बिधुना में राशन डीलर की शिकायत करने आए ग्रामीणों का एडीएम चेम्बर पर हमला
सुरक्षाकर्मी से मारपीट, रायफल छीनी
Web Tile: Agressive villagers attack on SDM Bishuna chamber, security man injured
 उ. प्र. समाचार सेवा
Publised on : 02 May 2016,  Last updated Time 22:39
बिधूना। तहसील बिधूना में राशनडीलर के खिलाफ शिकायत करने आए प्रधान व समर्थको ने एसडीएम चैम्बर के बाहर खडे सुरक्षा कर्मी गजेन्द्र व सियाराम जिसमें गजेन्द्र सुरक्षा कर्मी की रायफल छीन ली और उसे लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने कुछ प्रधान समर्थको को हिरासत में लिया है। छीनी गई रायफल मौके से ही बरामद हो गई है। और घायल सुरक्षाकर्मी गजेन्द्र सिंह को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया गया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया है कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
प्राप्त जानकारी आज दोपहर लगभग 12 30 बजे ग्राम सुभानपुर लहटोरिया के प्रधान व समर्थक राशन डीलर के खिलाफ उपजिलाधिकारी मदनचन्द्र दुबे से शिकायत करने गाडियों में भरकर लगभग डेढ सैंकडा ग्रामीण तहसील परिसर में पहुंचे।उस समय उपजिलाधिकारी कोर्ट में थे। तभी प्रधान के साथ आये ग्रामीणों ने हंगामा करते हुये उपजिलाधिकारी के चैम्बर में घुसने लगे। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों अधिक संख्या में ग्रामीणों को अन्दर घुसने से मना किया । जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये और उन्होंने सुरक्षाकर्मी की रायफल छीन ली और उसके साथ जमकर मारपीट की। हालांकि बाद में छीनी गई रायफल मौके से बरामद कर ली गई। ग्रामीणों द्वारा की गई मारपीट से होमगार्ड गजेन्द्र सिंह पुत्र कृपाराम निवासी चन्दैया थाना बिधूना गम्भीर रूप घायल हो गया। इस दौरान तहसील परिसर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा । इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस को देखकर मारपीट कर रहे लोगों में भगदड मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे ।
इस दौरान पुलिस ने सुभानपुर लहटोरिया के प्रधान मुकेश पुत्र विजय सिंह,के नेतत्व में आयें रवि पुत्र दर्शन सिंह, रजनीश कुमार पुत्र दर्शन सिंह, ओमप्रकाश पुत्र मुलायम सिंह, संजीव पुत्र सूरज, मुनेश पुत्र बालकिशन, जयकेश पुत्र रामकिशन, ओमप्रकाश पुत्र दर्शनलाल, औसान पुत्र मुलायम सिंह, सत्यवीर पुत्र वनवारीलाल सभी निवासीगण सुभानपुर थाना अछल्दा को अपनी हिरासत में ले लिया है। कुछ लोग मारपीट कर भाग जाने मेे सफल रहें जिनकी पुलिस तलाश कर रही हैं। इस घटना की पर उपजिलाधिकारी मदनचन्द्र दुबे ने बताया है घटना में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
ब्रजघाट में दो हिस्सों में बंटीं पदमावत एक्सप्रेस बरेली में भट्टा मालिक के घर डकैती, गृहस्वामी को घायल किया
वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने ई रिक्शा बांटे बलिया में पीएम ने किया उज्ज्वला योजना का शुभारम
Mahoba: मार्ग दुर्घटना में चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत रामूवालिया और वसीम बरेलवी समेत तीन विधान परिषद् में नामित

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET