U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Hapur:चुनाव आयोग के निर्देशों की अनदेखी न करें:डीएम
Tags: UP News, Hapur, DM Rajesh Kumar Singh
Publised on : 11 March 2014 Time: 21:24

Rajesh Kumar Singh DM Hapurहापुड़-11 मार्च जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने नौ मार्च को संपन्न हुए बूथ दिवस की समीक्षा की,जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया,चुनाव आयोग के निर्देशों को गंभीरता लें। उन्होंने तहसीलदार धौलाना को हिदायत देते हुए कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों की अनदेखी नहीं करें। प्राप्त होने वाले प्रपत्र 6,7,8 को समयबद्घता से निस्तारित करें

श्री सिंह ने कहा कि शुद्घ मतदाता सूची ही शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव का आधार हैं। इसलिए सजग होकर प्राप्त होने वाले फार्म छह,सात और आठ को समक्ष से प्रतिदिन निस्तारित करते रहे। उपजिलाधिकारी सक्रिय होकर मतदाता सूची सम्बंधी प्रक्रिया पर सतर्कता से नजर बनायें रखे।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया राष्टï्रीय कार्यक्रम हैं,इसे आपसी समन्वय एवं दायित्व पूर्ण ढंग से आसानी से संपन्न कराया जा सकता हंै। सरकारी मशीनरी अपनी जिम्मेदारी समझकर निष्ठा से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने का संकल्प लेकर लग जायें।

श्री सिंह ने बाहर से आने वाले फोर्स की व्यवस्थाओं को भी आंकलन किया,और बताया कि फोर्स के रहने आदि की समुचित व्यवस्था पहले से कर लें। जिससे फोर्स आने पर किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस अवसर पर एडीएम सत्य प्रकाश पटेल,सीडीओ चन्द्र भूषण सिंह,तीनों तहसीलों के एसडीएम के अलावा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

अपराधियों पर गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के तहत करें कार्रवाई:एसपी

MP Singh SP Hapurहापुड़-11 मार्च  पुलिस अधीक्षक एम.पी सिंह ने कहा कि त्यौहार व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सख्ती बरते,लेकिन अपना व्यवहार विनम्र रखे। अपराधियों पर गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने के साथ साथ संदिग्ध अपराधियों पर भी पुलिसकर्मी कड़ी नजर रखे। असलाह धारकों से असलाह जमा करायें।

     श्री सिंह आज पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सरकारी मशीनरी लोकसभा चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराने के लिए कटिबंध हैं। चुनाव के जिन पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों की डयूटी लगी हैं,या लगेगी वह अपने कत्र्तव्य पूर्ण निष्ठा से निभाये। सरकारी तंत्र को दुरुपयोग भी रोका जायेगा।

उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगने के उपरांत सभी शस्त्र धारकों को अपने अपने क्षेत्र के थाने में अपना असलाह जमा कराना अनिवार्य हैं। जो लोग अपना असलाह शस्त्र की दुकानों पर जमा कराना चाहते हैं,तो वोह जमा करा सकते हैं। उन्हें असलाह जमा कराने की रसीद प्रस्तुत करनी होगी।

श्री सिंह ने कहा कि बिना पूर्व अनुमति के किसी भी वाहन पर लाउडस्पीकर लगा मिला तो कार्रवाई की जायेगी। रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर का वर्जित रहेगा।

उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर मतदेय स्थल और मतदान केन्द्र के भीतर सैल्यूलर फोन,वायरलैस सैट आदि किसी भी दशा में नहीं ले जाने दिया जायेगा। मतदान स्थल की 100 मीटर की परिधि के भीतर इनका प्रयोग नहीं करने दिया जायेगा।

चोरी के बाद दुकान में लगा दी आग

हापुड़-11 मार्च जनपद में चोर आये दिन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगने लगा हैं,कि चोरों के आगे पुलिस बेबस हो गयी हैं। बीती रात्रि भी चोरों ने बंद दुकान व मकान से हजारों की नगदी व लाखों के आभूषण चोरी कर ले गये। चोर जाते हुए घर में आग लगा गये। जिससे मकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीडि़त लोगों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ सम्बंधित थाने में तहरीर दी हैं। पुलिस मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी हैं।

    जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग निवासी व्यापारी नेता मनीष मक्खन की थाना देहात क्षेत्र में मीनाक्षी रोड पर मीना बेसन प्लोर मिल्स स्थित हैं। बीती देर शाम वह मिल का ताला तोडक़र घर आ गये थे। रात्रि में चोरों ताला तोडक़र मिल के अंदर प्रवेश किया। और आफिस में रखा लैपटॉप व बीस हजार की नगदी चोरी कर ले गये। चोरी की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई,जब व्यापारी नेता मिल पर पहुंचे।

    दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी निवासी सुनील कुमार अपने परिवार के साथ रहता हैं। गत आठ मार्च को वह परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर मथुरा गया था। रात्रि में चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोडक़र अंदर प्रवेश किया। और सेफ का ताला तोडक़र उसमें रखी 45 हजार की नगदी व लाखों के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गये। जाते समय चोर मकान में आग लगा गये। जिससे मकान में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। चोरी व आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने फोन पर सुनील कुमार को दी। उन्होंने मंगलवार की सुबह आकर देखा कि घर में रखा सामान जलकर राख हो गया हैं। पीडि़त ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी हैं।

   

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET