U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  HC: Register FIR against MLA, DGP to supervise cases
Tags: Allahabad High Court Lucknow Bench, Kanpur Docter-police clase
  हाई कोर्ट- एमएलए पर एफआइआर दर्ज हो, डीजीपी स्वयं पर्यवेक्षण करें
Publised on : 06 March 2014 Time: 19:10

Nutan Thakur Lucknow RTI ActivistLucknow. लखनऊ, 06 मार्च। In the PIL filed by social activist Dr Nutan Thakur regarding doctor’s strike in Uttar Pradesh, the Allahabad High Court, Lucknow Bench showed deep displeasure over the police action and said that the judicial commission formed in this regards shall specially look at this aspect.

The Bench headed by Chief Justice Dr Dhananjay Yashwant showed deep concern about the way the police has used force in this case. On the basis of the two You-tube video links presented by Dr Thakur, the Court  said that prima-facie it seems that the police has used unwarranted force. The Court showed concern particularly as regards the way a Professor and two medical students were mercilessly beaten by police.  The Court said that departmental enquiry shall be initiated against all police officers found guilty in the enquiry and they shall be made to compensate the victims of police atrocity through their salary.In the morning hearing, the Court directed the Principal Secretary Home Anil Kumar Gupta and Principal Secretary Medical Education B S Bhullar to be present in Court at 2 PM to apprise about the situation.

These officers told the Court that the doctor’s strike is over. After hearing them, the Court said that any FIR given by a medical student against the MLA or policemen shall be immediately registered.  It said that all these cases shall be personally supervised by the DGP.The Court said that it is the common people who are real suffer of these incidents and the government shall be very sensitive about these matters. The next date of hearing is on 10 March.

हाई कोर्ट- एमएलए पर एफआइआर दर्ज हो, डीजीपी स्वयं पर्यवेक्षण करें

उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल के बारे में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर द्वारा दायर पीआईएल में आज इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही पर गहरी नाराजगी जताते हुए हड़ताल के सम्बन्ध में गठित न्यायिक समिति से पुलिस की भूमिका की विशेष रूप से जांच किये जाने के आदेश निर्गत किये.

मुख्य न्यायाधीश डॉ धनञ्जय यशवंत चंद्रचूड की अध्यक्षता वाली बेंच ने पुलिस द्वारा इस मामले में अकारण बल प्रयोग को गंभीर बताते हुए उस पर गहरी आपत्ति प्रकट की. उन्होंने डॉ ठाकुर द्वारा प्रस्तुत दो यूट्यूब विडियो लिंक के आधार पर कहा कि इसे देख कर प्रथमद्रष्टया ऐसा लगता है कि पुलिस ने बिना वजह बल प्रयोग किया. कोर्ट ने ख़ास कर एक प्रोफ़ेसर और कुछ छात्रों को पुलिस द्वारा चारों तरफ से घेर कर मारने की घटना पर कड़ा ऐतराज़ दर्शाया.कोर्ट ने कहा कि जांच में जो भी पुलिस अधिकारी दोषी पाया जाया है, उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाए. साथ ही पुलिस कार्यवाही में घायल हुए लोगों को अतिशय बल प्रयोग के लिए दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के वेतन से मुआवजा प्रदान किया जाये.

कोर्ट ने सुबह सुनवाई के समय यह आदेश दिए कि दो बजे प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्ता और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा बी एस भुल्लर कोर्ट के सामने उपस्थित हो कर पूरी स्थिति से अवगत कराएं.कोर्ट में इन अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टरों की हड़ताल ख़त्म हो गयी है. उनकी बात सुनने के बाद आदेशित किया कि यदि कोई भी मेडिकल का छात्र सपा विधायक अथवा पुलिसवालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराना चाहता है, उनकी एफआइआर तत्काल दर्ज की जाए. साथ ही यह भी आदेश दिए कि इस सभी मुकदमों का पर्यवेक्षण डीजीपी स्वयं करेंगे.  कोर्ट ने यह कहा कि इस प्रकार कि घटनाओं का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है और सरकार को ऐसे सभी मामलों में बहुत चौंकन्ना रहना चाहिए. अगली सुनवाई 10 मार्च को नियत की गयी है.


डॉ नूतन ठाकुर 
# 094155-34525

   

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET