U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

पत्रकार को जान से मारने की धमकी, दी तहरीर
Tags:  Sitapur News
Publised on : 09 April 2016,  Last updated Time 18:17

सीतापुर (उ.प्र.समाचार सेवा)। अवैध कटान की खबर छापने को लेकर हुई कार्यवाही से भड़के एक लकडकट्टे ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दे डाली है। पत्रकार ने अटरिया थाने में लिखित तहरीर देकर सुरक्षा व कार्यवाही की मांग की है। अटरिया निवासी आदित्य मिश्र पुत्र श्याम विहारी मिश्र ने बताया की वह एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता है। उन्होंने लकड़ी के अवैध कटान को लेकर एक खबर छापी थी और उस पर लकड़कटटो पर मुकदमा भी दर्ज हो गया था जिससे भड़के एक लकडकट्टे अवधेश सिंह पुत्र अज्ञात निवासी दरियापुर ने उनके मोबाईल पर फोन कर उन्हें जान से मारने व फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी है। पीडि़त श्री मिश्र ने बताया की उक्त व्यक्ति काफी दबंग है और वह उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। थाना इंचार्ज चंद्रभाल यादव ने तुरन्त कार्यवाही एवं सुरक्षा का आश्वासन उक्त पीडि़त पत्रकार को दिया है।

मार्ग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन घायल, भर्ती
सीतापुर(यूपीएसएस)। नेशनल हाईवे पर दो अलग अलग सडक दुर्घटनाओ मे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी सिधौली मे भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को नेशनल हाईवे पर गोधना के निकट लखनऊ से सीतापुर की तरफ जा रही दो बसो में आगे पीछे की जोरदार भिडंत हो गयी। जिसमे रूक्मणी पत्नी रामकिशोर निवासी बेती सहदेव थाना ईसानगर लखीमपुर, श्यामकली पत्नी बाबूराम ग्राम बिरसिंह थाना ईसानगर लखीमपुर, लक्ष्मी पत्नी अक्षय निवासी कैमाखादर थाना फरधान लखीमपुर, बब्लू पुत्र गुलाम रसूल निवासी खीरीपुर जिला सीतापुर घायल हो गए। घायल श्यामकली को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वही अटरिया थाना के सामने कामता पुत्र रामऔतार, प्रेमलता पत्नी रामऔतार निवासी ग्राम राही थाना हरगांव को डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो लोग घायल हो गए, सभी घायलो को इलाज के लिए सीएचसी सिधौली मे भर्ती किया गया।

तहसील दिवस में अनुपस्थित अधिकारियो का डीएम ने रोका वेतन
सीतापुर(यूपीएसएस)। बिसवां तहसील दिवस मे डीएम ने अनुपस्थित रहने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित कई अधिकारियो के वेतन रोकने के निर्देश दिये। साथ ही सरकारी योजनाओ मे गड़बड़ी करने वालो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का फरमान जारी किया। डीएम अमृत त्रिपाठी का जनता को न्याय दिलाने का नजरिया आज तहसील दिवस में साफ दिखा।
उन्होंने तहसील दिवस पर अनुपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित कई अधिकारियो का वेतन रोकने के निर्देश दिये साथ ही सरकारी योजनाओ मे गड़बड़ी करने वाले ग्राम बिसेण्डी के प्रधान सकरन की आंगनबाड़ी तथा कई अन्य लोगो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिये। उन्होंने वकीलो की मांग पर चकबंदी विभाग के सीओ व एसीईओ को तहसील पर बैठने के निर्देश दिये। डीएम ने बीआरसी मे नियम विरुद्ध अध्यापको के अटैचमेंट को समाप्त करने के साथ ही नियमित रूप से विद्यालय न जाने वाले अध्यापको के विरुद्ध करवाही करने का फरमान सुनाया। डीएम ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियो को आड़े हाथो लेते हुऐ फर्जी राशन कार्डो की जांच करवाये जाने के निर्देश दिये। इस मौके पर जिलास्तरीय व तहसील के अधिकारी मौजूद रहे। तहसील दिवस में आज कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुयीं। जिसमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिसमें राजस्व की 37, पुलिस की 03, विद्युत की 08, आपूर्ति की 04 शिकायतें प्राप्त हुयी।

दुकान से चार लाख की नकदी चोरी
सीतापुर(यूपीएसएस)। शहर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बीती रात चोरों ने एक दुकान को निशान बनाते हुए करीब चार लाख रूपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी दुकानदार द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीनपुर रामलीला मेला मैदान के सामने स्वास्तिक डिस्टीब्यूटर नाम से दुकान संचालित हो रही है। दुकान मालिक सोनम सिंह बाहर गये हुए थे दुकान का कार्य श्यामनाथ मोहल्ला निवासी उनका मुनीम धर्मेन्द्र कुमार देख रहा था। रात करीब बारह बजे मुनीम तीन लाख 95 हजार रूपये की नकदी दुकान में छोड़कर दुकान बन्द करके चला गया। सुबह जब सोनम सिंह की पत्नी जगी और सीसीटीवी का फुटेज देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

आग से जलकर बीस बीघा गेहूं की फसल राख
सीतापुर(यूपीएसएस)। जनपद के सिधौली तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से बीस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। जिससे करीब एक लाख रूपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिधौली तहसील क्षेत्र के ग्राम सीरगंज में अज्ञात कारणों के चलते गेहूं के खेत में आग लग गयी। जिससे बाबूराम पुत्र सीताराम की नौ बीघा, सुनील पुत्र राजेन्द्र की चार बीघा, श्यामा देवी पत्नी राजेन्द्र की तीन बीघा, खुशीराम पुत्र भगौती की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। खेत में आग लगने की सूचना पाकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने से करीब एक लाख रूपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक तहसील प्रशासन का कोई भी अधिकारी कर्मचारी पीडि़तों का हाल जानने नहीं पहुंचा था।

झंडी दिखाकर रवाना की गयी रैली
सीतापुर(यूपीएसएस)। हरगांव चीनी मिल द्वारा गन्ना पेडीं प्रबंधन अभियान के तहत निकाली गई रैली। जिसका शुभारम्भ जिला गन्ना अधिकारी डा0 दुष्यन्त कुमार, चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष डीके शर्मा, गन्ना चेयरमैन हरीश मिश्रा, गिरीश मिश्रा आदि ने फीता काटकर व हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर चीनी मिल के उपाध्यक्ष सूरवीर सिंह एएससीडी आई मनोज पाण्डे, सचिव संजय राव, गन्ना प्रबन्धक विजय वीर राणा, पंकज गोइंका, अरविन्द मिश्रा, राजेश सिंह सहित सैकडो लोग उपस्थिति थे। यह रैली आठ सौ बाइस ग्रामो का दौरा कर पेडी गन्ना के बारे मे किसानो को जागरुक करेगी।

जातिवादी व दलित विरोधी रहा भाजपा नेताओं का चरित्र: विनीत
सीतापुर(यूपीएसएस)। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग द्वारा दलितो के खिलाफ बयान देने पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मधु मिश्रा द्वारा कहे गये अशब्दो के विरूद्ध में कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा जुलूस निकाल कर लालबाग चौराहे पर पुतला फूंका। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत दीक्षित ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि केन्द्र सरकार व भाजपा के नेताओं का चरित्र व चेहरा हमेशा से जाति वादी व दलित विरोधी रहा है। श्री दीक्षित ने कहा कि केन्द्र सरकार के मंत्री वीके सिंह ने दलितो की तुलना जानवरों से करके न केवल मंत्री पद की गरिमा को गिराया बल्कि की संविधान की शपथ भी तोड़ी हैं। उनके खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नही करके भाजपा व केन्द्र सरकार ने जाति वादी मानसिकता का ही उदाहरण पेश किया है। अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष संतोष भार्गव व बनवारी लाल कनौजिया ने कहा कि देश मे हो रहे दलितो पर हो रहे अत्याचार की दोषी केन्द्र सरकार है। जो दलित छात्रों व मजदूरी करने वाले दलित परिवारों को विरूद्ध जब से भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही दलितो का अपमान करने के साथ उन्हे आरक्षण की संवैधानिक हक से वंचित करने का काम हो रहा है जिसकी दलित समाज घोर निंदा करता है। आज भाजपा की महिला नेता ने दलितो पर जो टिप्पणी की है ये ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर सिंह चौधरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथलेश वैश्य, सेवादल अध्यक्ष संजय कुमार, एनएसयूआई अध्यक्ष पंकज शुक्ला, फरहद बेग सनी ने केन्द्र सरकार को दलित विरोधी करार दिया। आशा कनौजिया, राजीव शर्मा, सलाम अंसारी, ओम प्रकाश मिश्रा, अमन विक्रम सिंह, रंजना सिंह, अभव्या चौहान, प्रभाकर सिंह चौहान, अखिलेश बाजपेयी, हसीना खातून, सूरज भार्गव, कपिल जयसवाल, चन्द्रभाल भार्गव, शिवनाथ चौधरी, राजेन्द्र निगम, धीरेश कश्यप वीरेन्द्र गौतम, अनूप कुमार, देवांश भदौरिया, शिवा सिंह, प्रवीण सिंह, राहुल सिंह, संतोष कुमार शर्मा, आलिया बानो, निखिल प्रकाश अवस्थी, फरीद मोहसिन, राजेश कनौजिया, सुदामा, सचिन श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, लोकेश तिवारी प्रदर्शन मे आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शोकसभा कर दी गयी श्रद्धाजंलि
सीतापुर(यूपीएसएस)। कलेक्ट्रेट कैम्पस के चैम्बर सोलह में बार एसोसिएशन सीतापुर के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील सिंह गौर एडवोकेट द्वारा एक शोकसभा आयोजित की गयी। पूर्व उपाध्यक्ष ने बैठक में बताया कि दीवानी न्यायालय में विधि व्यवसायरत विनीत शुक्ल एडवोकेट की माता जी राजेश्वरी शुक्ल उम्र 72 वर्ष का निधन पांच अप्रैल को हो गया था। वह काफी समय से बीमार चल रही थी।
शोकसभा में वरिष्ठ अधिवक्ता बृजराज सिंह तोमर, पूर्व अध्यक्ष आशीष मिश्रा, पूर्व सचिव शैलेन्द्र यादव, पूर्व उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ल राना, श्रीकान्त बाजपेयी, सत्य प्रकाश मिश्रा, नीरज मिश्रा, अजय पाल सिंह, आरके सिंह, पंकज अग्निहोत्री, अरुण पाण्डेय, सुधीर शर्मा, अनूप बाजपेयी, प्रतीक त्रिवेदी, प्रमोद यादव, महेन्द्र सिंह, नरेन्द्र त्रिपाठी, सरदार अली, पूर्व सचिव इशरत अली खान, आशीष सिंह गौर, कुंवर वरुण तोमर, राजकुमार श्रीवास्तव, विनोद त्रिपाठी, इन्द्रजीत वर्मा, प्रमोद कुमार बाजपेयी, अजय सिंह तोमर, अगनूराम चौधरी, राकेश कुमार, राजेश खन्ना आदि अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

नव सम्बत्सर पर संघ ने निकाला रूट मार्च  
वंदेमातरम् पर विवाद पीड़ा देता हैः राम नाईक Orai: सूने घर में किशोरी के साथ दुष्कर्म
प्रतापगढ में दबंगों ने दलित छात्रा से किया गैंगरेप भारतीय नववर्षः 7 अप्रैल से नव सम्वतसर 2073 एवं युगाव्द 5118 आरम्भ
जनरल वीके सिंह के खिलाफ कार्रवाई करे भाजपाः सुश्री मायावती मैनपुरी में कैनरा बैंक से दिन दहाड़े 20 लाख की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET