U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Orai: सूने घर में किशोरी के साथ दुष्कर्म
Tags: Rape, Orai, PS Kuthoth
Publised on : 07 April 2016,  Last updated Time 23:12

उरई। मां खेतों पर कटाई करने गई थी। जिससे घर में अकेली 14 वर्षीय किशोरी को देख पहले से घात लगाये दो शोहदे घुस आये। एक ने बाहर की कुंडी बंद कर दी और दूसरे ने किशोरी के साथ धमका कर दुष्कर्म कर डाला।
कुठौंद थाने के मसगांव में घर में अकेली किशोरी को देख गांव का ही दिनेश पुत्र उमाशंकर घुस आया और उसने किशोरी के साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म कर डाला। इस दौरान उसका दूसरा साथी अश्वनी कुमार पुत्र मनोज कुंडी लगाकर बाहर पहरेदारी करता रहा। घटना के दौरान ही किशोरी की मां मौके पर आ गई जिसे देखते ही अश्वनी तो भाग निकला लेकिन कमरे में से दिनेश यह धमकी देते हुए निकला कि अगर पुलिस को खबर की तो मां-बेटी दोनों को मार देंगे। इसके बावजूद मां अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने 376, 452 और 506 आईपीसी और पास्को एक्ट के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा दी गई दबिश में दिनेश पकड़ लिया गया है लेकिन अश्वनी फरार है।लखनऊ। बच्चों ने

नुक्कड़ नाटकों के जरिए शराब के खिलाफ झकझोरा
उरई। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रामश्री पब्लिक स्कूल ने बच्चों के चैराहे-चैराहे पर शराब के खिलाफ जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित कर अनूठी पहल की।
बच्चों के माध्यम से की जाने वाली निष्कपट अपील ज्यादा कारगर होती है। इसे ध्यान में रखते हुए रामश्री पब्लिक स्कूल ने इस बार अपने विद्यार्थियों के माध्यम् से लोगों को शराब की बुराई से विरत करने के लिए अलग तरह का आयोजन किया। इस क्रम में संवेदनशील कथानक पर आधारित पटकथा तैयार कर अभिनय कुशल बच्चों का कई दिन तक रिहर्सल कराया गया। नतीजा था कि आज जब वे शहर के विभिन्न चैराहों और स्थानों पर अपनी प्रस्तुतियां दे रहे थे तो उनके मंझे हुए कलाकारों से ज्यादा सधे अभिनय को लोगों ने दांतों तले उंगली दबाकर देखा। बच्चे बोले जब हम लाखों की मोटर गाड़ी में पेट्रोल की जगह मिटटी का तेल डालने की हिम्मत इसलिए नही करते क्योंकि हमें मालूम है कि इससे इंजन खराब हो जायेगा तो फिर शरीर तो अमूल्य है। यह जानते हुए भी कि शराब शरीर के इंजन को खराब करती है हम इसे भीतर क्यों उड़ेलते हैं। कार्यक्रम के संयोजन में अतुल दुबे, शिवाजी, भुवनेश द्विवेदी, गजेंद्र प्रताप सिंह, विवेक, अंबिका आदि शिक्षकों का मुख्य रूप से योगदान रहा।

ट्रक के टक्कर मारने से दो बच्चे घायल
उरई। कालपी में उरई बस स्टैण्ड के पास बेकाबू ट्रक ने दो बच्चों को बुरी तरह कुचल दिया। इनमें से एक बच्चे को हालत गंभीर होने की वजह से उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया है।
गुरुवार को दोपहर में सड़क पार कर रहे अनमोल (12वर्ष) पुत्र प्रदीप कुमार और पीयूष (9वर्ष) पुत्र अजय कुमार को सामने से रफ्तार में आ रहा ट्रक टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इसी बीच भीड़ ट्रक के पीछे दौड़ी जिससे ट्रक मौके पर ही छोड़कर चालक भाग निकला। बाद में पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायल बच्चों में अनमोल को हालत गंभीर होने की वजह से उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया है। उधर कालपी के लोगों ने बताया है कि उक्त प्वाइंट पर आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है इसके बावजूद प्रशासन द्वारा लोगों के कई बार मांग करने के बाद भी कोई कारगर इंतजाम नही कर रहा। यहां एक सिपाही और होमगार्ड की ड्यूटी लगी रहती है लेकिन वे लोग वाहनों की निगरानी करने की बजाय कुर्सी पर बैठै-बैठै साहबी करते रहते हैं।

सांस्कृतिक संध्या से हुआ नव वर्ष का स्वागत वंदेमातरम् पर विवाद पीड़ा देता हैः राम नाईक
प्रतापगढ में दबंगों ने दलित छात्रा से किया गैंगरेप भारतीय नववर्षः 7 अप्रैल से नव सम्वतसर 2073 एवं युगाव्द 5118 आरम्भ

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET