U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  Lucknow: दरोगा के परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट
Tags: Crime in Uttar Pradesh Capital
Publised on : 04 April 2014  Time 21:00
 

लखनऊ,04 अप्रैल।राजधानी के बंथरा इलाके में रहने वाले एक दरोगा के घर असलहों से लैस बदमाशों ने गुरूवार देर रात धावा बोल दिया। बदमाशों ने दारोगा के पूरे परिवार को बंधक बना लिया और नकदी, जेवरात व बक्सा लूट ले गये। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार को मारापीटा और हवाई-फायरिंग भी की। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हसनगंज कोतवाली में तैनात दारोगा हरिबाबू गिरी अपने परिवार के साथ बंथरा के दरोगाखेड़ा के पास स्थित आजाद विहार कालोनी में रहते हैं। रात को वह निरालानगर में अपने किराये के कमरे में रूक गये थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात को उनके परिवार के लोग खाने के बाद सो गए। रात करीब दो बजे के आसपास असलहों से लैस बदमाश सीढ़ी लगाकर दारोगा के घर में घुस गये। घर में खटपट की आवाज सुनकर जैसे ही परिवार के लोग उठे बदमाशों ने सभी को असलहे के बल पर बंधक बना लिया। दारोगा की पत्नी जनक दुलारी, बेटे मनीष, उत्कर्ष और बेटी वंदना ने बदमाशों का विरोध करना चाहा तो बदमाशों ने उनको लोहोकी राड से बुरी तरह पीटा। इसके बाद बदमाशों ने दारोगा के घर में रखे 40 हजार रुपये, सोने की चेन, कान की झूमकी, चांदी की पायल और एक बक्सा लूटा। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए दारोगा के घर से भाग खड़े हुए। बदमाशों के भागते ही परिवार के लोगों ने सूचना दारोगा को दी। घर में लूटपाट की सूचना पाकर मौके पर दारोगा हरिबाबू गिरी और बंथरा पुलिस भी पहुंच गयी। दारोगा ने मारपीट में घायल पत्नी, बेटे मनीष, उत्कर्ष और बेटी वंदना को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गयी। इस मामले में पुलिस ने दारोगा हरिबाबू गिरी की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

     
रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में मचती भगदड़
कोबरा पोस्ट से देश में माहौल खऱाब होगाः भाजपा पंद्रह प्रतिशत मुस्लिम वोटों पर घमासान
VHP: कोबरा पोस्ट स्टिंग दुर्भावनाग्रस्तः चम्पतराय घोर सम्प्रदायवाद पर उतरी कांग्रेसः Narendra Modi

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET