U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

कुशीनगर हादसे में चार अधिकारी निलंबित, स्कूल के खिलाफ एफआईआर
उत्तर प्रदेश समाचार सेवा
Tag:  KUSHINAGAR, SCHOOL VAN-TRAIN ACCIDENT, U.P.SAMACHAR SEWA
Publised on : Last Updated on: 26 April  2018, Time12:28

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कुशीनगर में आज सुबह हुई रेल-स्कूल बस दुर्घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने शिथिल पर्यवेक्षण के लिए जनपद कुशीनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी  हेमन्त राव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस दुर्घटना के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी दुदही के खण्ड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर को भी निलम्बित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने प्रवर्तन कार्य में शिथिलता बरतने वाले कुशीनगर के ए0आर0टी0ओ0 इन्फोर्समेण्ट राजकिशोर त्रिवेदी को भी निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी रणवीर सिंह चैहान को दुर्घटना के उत्तरदायी पाए जाने पर निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने बिना अनुमति/पंजीकरण के विद्यालय का संचालन करने के लिए डिवाइन मिशन स्कूल के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य  करीम जहान खान के विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुए विधिक धाराओं में कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने सेठ बंशीधर विद्यालय की जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं, जहां से डिवाइन मिशन स्कूल के विद्यार्थियों के लिए टी0सी0 की व्यवस्था की जाती थी।

कांग्रेस के गढ़ से भाजपा का मिशन 19  का शंखनाद पचास साल तक जीत की सौचें-अमित शाह
भगवा पर टिप्पणी के लिए राहुल माफी मांगेः अमित शाह कैराना में हो रहा था रबर के अंगूठे से आधार सत्यापन
मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लायी कांग्रेस कर्नाटक चुनावः कांग्रेस के सामने गढ़ बचाने की चुनौती
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET