U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

पचास साल तक जीत की सोचें-अमित शाह
उत्तर प्रदेश समाचार सेवा
Tag:  Amit Shah, BJP Mahila Morcha, U.P.SAMACHAR SEWA
Publised on : Last Updated on: 22 April  2018, Time 20:24

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि हमें पंचायत से संसद तक अगले 50 साल तक जीत जारी रखने के बारे में सोच विकसित करनी होगी। इसके लिए 11 करोड़ कार्यकर्ताओं को निजी काम छोड़कर देश के लिए कार्य करना होगा। शाह रविवार को यहां महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी तक कार्यकर्ताओं ने समर्पण से कार्य किया है इसी लिए 22 राज्यों में भगवा लहरा रहा है।

शाह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि चार साल में सरकार ने 112 जनहित योजनाएं शुरु की हैं। इन्हें निचले स्तर पर उतार कर आम जनता को लाभ पहुंचाया है। हर व्यक्ति को बैंक खाता, उज्ज्वला योजना, 18 हजार गांवों में बिजली कनेक्शन, महिलाओं के लिए शौचालय बनाकर सम्मान प्रदान किया है।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश में एक सर्वस्पर्शी एवं सर्व-समावेशक विकास के मॉडल की स्थापना की है और सरकार की 112 से अधिक लोक-कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रबंध किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूछते हैं कि मोदी सरकार ने चार सालों में देश के लिए क्या किया लेकिन पहले वे तो बताएं कि चार पीढ़ी तक कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि देश में 50 साल से अधिक समय तक कांग्रेस पार्टी का शासन रहा लेकिन देश की आधी आबादी के पास अपना बैंक अकाउंट तक नहीं था, माताएं लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाने के लिए विवश थी, घरों में शौचालय तक की व्यवस्था नहीं थी और आजादी के 70 साल बाद भी देश के 18 हजार गाँव अंधेरे में जीने को मजबूर थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 30 करोड़ से अधिक लोगों को ‘जन-धन' योजना के माध्यम से अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा से जोड़ा है, लगभग चार करोड़ महिलाओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया है, साढ़े सात करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कर महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है और बिजली से वंचित गाँवों को रोशन करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एलपीजी पंचायत आयोजित करके मोदी सरकार ने एक ही दिन में 11 लाख गैस सिलिंडर वितरित किये जो अपने-आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है देश के सोचने के स्केल को ऊपर उठाना। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले जहां सरकारें कुछ गाँवों में बिजली उपलब्ध कराने की योजनायें बनाती थी, वहीं आज सरकार की सोच है कि देश का कोई भी ऐसा गाँव न बचे जहां बिजली न हो। उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप, स्टैंड-अप, स्किल डेवलपमेंट और मुद्रा योजना के माध्यम से देश के लगभग 10 करोड़ लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गए हैं। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के तहत लगभग 73% ऋण महिलाओं को उपलब्ध कराये गए हैं जो उनकी आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता श्रम करके पसीना बहाकर काम करने वाले गरीबों का मजाक उड़ाते हैं, भिखारियों से उनकी तुलना करते हैं, इसके खिलाफ महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाएँ और विपक्ष के दुष्प्रचार के खिलाफ अलख जगाएं।    

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार ने कई कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि अभी कल ही मोदी सरकार ने पॉस्को एक्ट में बदलाव कर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार पर कड़ा रुख इख्तियार करते हुए एक गंभीर कदम उठाया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण, बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ, मुद्रा बैंक योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, स्टैंड-अप योजना, स्टार्ट-अप योजना, मातृत्व अवकाश, बच्चों का टीकाकरण अभियान, कौशल विकास, नई रोशनी, उड़ान जैसी कई योजनायें महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार द्वारा उठाये गए कुछ महत्वपूर्ण कदम हैं जो महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं एवं उनके जीवन-स्तर को ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे इन सभी योजनाओं को लेकर गाँव-गाँव, घर-घर जाएँ और मोदी सरकार की योजनाओं को उनके सामने रखें। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य काम है पार्टी की विचारधारा का विस्तार, सरकार की विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाना और लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना। उन्होंने कहा कि हमें इसी के अनुरूप लक्ष्य की प्राप्ति के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की ताकत और बूथ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर ही लगातार आगे बढ़ रही है, हम अपने कार्यकर्ताओं के परिश्रम और बलिदानों के कारण ही त्रिपुरा और मणिपुर जैसे राज्य में बहुमत के साथ सत्ता में आये।

कांग्रेस के गढ़ से भाजपा का मिशन 19  का शंखनाद  
भगवा पर टिप्पणी के लिए राहुल माफी मांगेः अमित शाह कैराना में हो रहा था रबर के अंगूठे से आधार सत्यापन
मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लायी कांग्रेस कर्नाटक चुनावः कांग्रेस के सामने गढ़ बचाने की चुनौती
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET