U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मोदी व हेमा मालिनी के खिलाफ यूपी में मुकदमा
Tags:  Uttar Pradesh, BJP candidate Hemamalini from Mathura,         Publised on : 26 March 2014 Time: 22:22

Hemamalini-bjp-candidate in Mathuraलखनऊ, 26 मार्च। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी और अभिनेत्री हेमामालिनी के खिलाफ उत्तर प्रदेष में मुकदमा दर्ज किया गया है। हर-हर मोदी, घर-घर मोदी नामक नारे पर भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी, अमितषाह और मेयर राम गोपाल मोहाले के खिलाफ वाराणसी में और सिने स्टार प्रचारक हेमामालिनी पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मथुरा में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि अपने काफिले में अधिक गाड़ियां लेकर चल रहे थे। नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार प्रजापति के मुताबिक बीजेपी नेता को मंगलवार को 10 चार पहिया वाहनों में रोड शो करने की अनुमति दी गई थी लेकिन जब उन्होंने मथुरा में प्रवेश किया तो उनके साथ करीब 30 गाड़ियां चल रही थीं।

विदित हो कि भाजपा प्रत्याषी घोषित होने के बाद पहली बार मथुरा पहुंचीं हेमा मालिनी को देखने के लिए काफिले में उनके प्रशंसकों और समर्थकों की इतनी भीड़ पहुंची कि पुलिस के लिए व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती उत्पन्न हो गई। रोड शो में कार से तकरीबन 80 किलोमीटर का फासला तय करने में बीजेपी नेत्री को लगभग नौ घंटे लग गए।

वहीं हर-हर मोदी, घर-घर मोदी नारे वाराणसी की अदालत में भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी व पार्टी के महासचिव अमित शाह और शहर के मेयर राम गोपाल मोहाले के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। वादी मनोज दुबे ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीजेएम, की अदालत में दाखिल अपनी अर्जी में कहा है कि यह नारा मोदी को भगवान शिव बताने जैसा है, जिससे उनकी धार्मिक भावना आहत हुई है।

उन्होंने कहा कि यह नारा चुनाव फायदे के लिए गढ़ा गया है, जिसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की गई, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए उन्होंने इस मामले को कोर्ट में लाने का फैसला किया। कोर्ट ने पूरे मामले में पुलिस से विस्तृत जानकारी मांगी है। मामले की अगली सुनवाई तीन अप्रैल तय की गई है।

   

News source: Agency

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET