U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  दो दरोगा समेत छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज
Tags:  UP News , FIR against six Police persons in Sultanpur
Publised on : 25 April 2014  Time 17:00
 

Sultanpur/सुलतानपुर। अधिवक्ता की पिटाई के मामले में दो दरोगा समेत छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ बलवा व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट के मामले में अभियुक्त बनाये गये दरोगा ने भी अधिवक्ता समेत दो लोगों के खिलाफ हमला करने व धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
लम्भुआ थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी अधिवक्ता हरिकेश यादव और सालिकराम बीते 19 अप्रैल की शाम को शहर से बाइक द्वारा अपने घर जा रहे थे। रास्ते में कातवाली देहात थाना क्षेत्र के दोमुहां चैराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अधिवक्ता की पिटाई कर दी थी। इस मामले को लेकर जिले के अधिवक्ता पिछले चार दिनों से कार्य बहिष्कार कर रहे थे। वकीलों के दबाव में आई पुलिस ने अधिवक्ता हरिकेश यादव की तहरीर पर दरोगा एसपी सिंह, दरोगा संदीप राय, सिपाही नागेन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, विजय सरोज व राकेश गौतम के खिलाफ बलवा, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
अधिवक्ता की पिटाई के मामले में आरोपी बनाये गये दरोगा एसपी सिंह ने भी अधिवक्ता हरिकेश यादव व सालिकराम के खिलाफ हमले का केस दर्ज कराया है।

इन्कम टैक्स अफसर के भाई, भाभी और मां की हत्या मुरादाबाद में लखनऊ मेल समेत चार ट्रेनों में लूट
देश में चल रही महापरिर्वतन की लहरः राजनाथ सिंह सात हजार किसानों ने गुजरात में की खुदकुशीःमुलायम
डिम्पल ने कन्नौज में किया रोड शो, भव्य स्वागत सपाइयों का स्टेटिक टीम पर हमला, दो सिपाही घायल
लर्निंग डिस्एबिलिटी का उपचार है होम्योपैथी में- डा. वर्मा देश युग परिवर्तन की ओर बढ़ रहा हैः ड़ा. कृष्ण गोपाल

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET