S.P. WORKERS ATTACK ON STATICE TEAM IN AGRA<:title>
 
U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  सपाइयों का स्टेटिक टीम पर हमला, दो सिपाही घायल
Tags:  UP News ,  live news UP, Samajvadi Party workers beat police in Agra
Publised on : 20 April 2014  Time 18:17
 

Agra / आगरा। जिले के बाह क्षेत्र में सपाइयों ने स्टेटिक टीम के सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जबकि दरोगा और मजिस्ट्रेट ने भाग कर जान बचा ली। सपाइयों ने टीम के सिपाहियों से राइफल छीनने की भी कोशिश की। ये लोग टीम का कैमरा छीन कर ले गए। स्टेटिक टीम पर हमला इस लिए हुआ था कि उसने शनिवार की शाम समाजवादी पार्टी का झण्डा लगी एक गाड़ी को रोक लिया था और उनसे पूछताछ करने की कोशिश की। हमले के सम्बन्ध में रविवार को पुलिस ने मैनपुरी के चार सपा समर्थकों को गिरफ्तार किया है।

घटना जिले के बाह क्षेत्र की है। बीती शाम शिकोहाबाद बार्डर के खाद तिराहे पर स्टेटिक टीम के मजिस्ट्रेट पंकज यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बटेश्वर की ओर से सपा का झण्डा लगी दो गाडियां आईं। इन्हें जांच के लिए रोका गया। गाडियों के चालकों से अनुमति पत्र मांगे गए। इससे सपाई नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। सिपाहियों की गाडी सवार लोगों ने जमकर पिटाई की। उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। सिपाहियों की राइफलें छीनने की भी कोशिश हुई। इसके साथ ही टीम में मौजूद फोटोग्राफर को पकड़कर पीटा गया। उसका वीडियो कैमरा छीन लिया गया। सपाइयों के हौसले इतने बुलन्द थे कि उन्होंने मजिस्ट्रेट और दरोगा किशन सिंह पर भी हमले की कोशिश की। लेकिन दोनों ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचा ली। जानकारी के अनुसार इस हमेल में सिपाही राजेन्द्र और धारा सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चारों सपा समर्थक बताये जाते हैं।

आंवला में वोट न डालने से क्षुब्ध युवक ने आत्मदाह किया संवाद के अभाव में होते हैं हिन्दू मुस्लिम के बीच दंगे
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, Kalve Javvad की गिरफ्तारी पर कानपुर के मौलाना नाराज
भाजपा को झटका, अशोक प्रधान सपा में शामिल रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET