U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मोदी बनारस और राजनाथ लखनऊ से लड़ेंगे
Tags: Varanasi Narendra Modi , Lucknow Rajnath Singh
Publised on : 15 March 2014 Time: 23:45

Narendra ModiRajnath Singhलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी को वाराणसी और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को लखनऊ संसदीय सीट से चुनाव लड़ेगे। मुरली मनोहर जोशी को कानपुर और कलराज मिश्र को देवरिया से टिकट दिया गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने शनिवार को देर रात लम्बी बैठक के बाद उत्तर प्रदेश की 55 सीटों पर प्ररत्याशी तय कर दिये। इनकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनन्त कुमार ने की।

अन्य सीटों पर मेरठ से राजेन्द्र अग्रवाल (सांसद), सहारनपुर से राघव लखनपाल (विधायक), कैराना से हुकुम सिंह (सांसद), मुजफ्फरनगर से डा. संजीव बालियान, बागपत से आईपीएस सत्यपाल सिंह (पूर्व पुलिस कमिश्नर मुम्बई), गौतमबुद्धगनर से डा. महेश शर्मा (विधायक), एटा से पूर्व विधायक और कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह, झांसी से मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और चरखारी से विधायक साध्वी उमा भारती, बरेली से पूर्व सांसद संतोष गंगवार, आंवला से धर्मेन्द्र कश्यप पालीभीत से सांसद मेनका गांधी और सुल्तानपुर से वरुण गांधी को उम्मीदवार बनाया गया है। मुरादाबाद से कुंवर सर्वेश कुमार सिंह (विधायक), बिजनौर से राजेन्द्र सिंह को उम्मीदवार बनाय गाया है। इलाहाबाद से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी, मोहनलालगंज (सु) से कौशल किशोर, उन्नाव से साक्षी हरि महाराज, बस्ती से हरीश द्विवेदी, भदोही से वीरेन्द्र सिंह मस्त, फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत, गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ,  आगरा से रामशंकर कठेरिया, अलीगढ़ से सतीश गौतम, बलिया से भरत सिंह, बांसगांव से कमलेश पासवान,  बुलन्दशहरसे डा भोला सिंह,  चन्दौली से महेन्द्र नाथ पाण्डे,  इटावा से अशोक दोहरे, फिरोजाबाद से एसपी बघेल,  घोसी से हरिनारायण राजभर, हरदोई से अंशुल वर्मा, जौनपुर से केपी सिंह, कन्नौज, सुब्रत पाठक, कौशाम्बी से विनोद सोनकर, मैनपुरी से बीएस चौहान, मिश्रिख से अंजूबाला,  रामपुर से डा नैपाल सिंह, राबर्ट्गंज से छोटेलाल, श्रावस्ती दद्दन मिश्रा, फतेहपुर से साध्वी निजंजन ज्योति (विधायक), बाराबंकी प्रियंका रावत, बहराइच से सावित्री बाई फुले, महाराजगंज पंकज चौधरी, आजमगढ़ से रमाकांत यादव,  मछली शहर से रामचत्रित निषाद, लालगंज से लीलम सोनकर, सलेमपुर से रवीन्द्र कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने आज 98 प्रत्याशियों की घोषणा की है। इनमें 55 उत्तर प्रदेश के हैं। पार्टी ने दिल्ली में चांदनी चौक से डा. हर्षवर्धन, पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी, अमृतसर से अरुण जेटली, उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज, पटना साहिब से शत्रुघ्न सिंहा, चण्डीगढ़ से किरण खेर, गुड़गांव से राव इन्द्रजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

   

News source: Agency

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET