U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मोदी बनारस और राजनाथ लखनऊ से उम्मीदवार
Tags: Varanasi Narendra Modi , Lucknow Rajnath Singh
Publised on : 14 March 2014 Time: 20:29

Narendra ModiRajnath Singhलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी को वाराणसी और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को लखनऊ संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारेगी। दोनों सीटों पर ये नाम लगभग तय हो गए हैं। इन नामों की शनिवार को घोषणा होनी बाकी है। वाराणसी के सांसद और वरिष्ठ नेता डा. मुरली मनोहर जोशी को कानपुर से लड़ाने के लिये तैयार कर लिया गया है। जबकि लखनऊ मे लालजी टण्डन को मना लिया गया है। उन्हें संघ नेताओं ने समझा लिया है।

इसके अलावा पार्टी के अन्य उम्मीदवारों में  कल्याण सिंह को एटा से चुनाव लडाया जाना लगभग तय हो गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश की सीटों में उदित राज को नगीना से प्रत्याशी बनाया जा रहा है। जबकि संतोष गंगवार बरेली से प्रत्याशी होंगे। मेनका गांधी को पीलीभीत से उनके पुत्र वरुण गांधी को सुल्तानपुर से चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है।

   

News source: Agency

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET