U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  रीता जोशी यूपी की राजधानी से कांग्रेस प्रत्याशी
Tags: Congress Candidate List declared, Rita Joshi Congress candidate in UP capital, Nagma Meerut
Publised on : 13 March 2014 Time: 20:25

लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 13 और सीटों के लिए गुरुवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इनमें लखनऊ से ड़ा रीता बहुगुणा जोशी, गाजियाबाद से प्रवक्ता राज बब्बर, मेरठ से अभिनेत्री नगमा और मुरादाबाद से पूर्व सांसद बेगम नूर बानों के नाम शामिल हैं। कांग्रेर ने आज कुल 71 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की।

Lucknow: Dr Rita Bahuguna Joshi लखनऊ की प्रतिष्ठापूर्ण सीट पर कांग्रेस ने एक बार फिर रीता जोशी पर दांव लगाया है। वह पहले भी इस सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं और दूसरे नम्बर पर रही थीं। इस समय जोशी कैण्ट विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं।वर्ष 2009 के चुनाव में अन्तिम समय पर रीता जोशी को कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया था। उस समय वह प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। हालांकि वह तब भाजपा के लाल जी टण्डन से चुनाव हार गई थीं।

Ghaziabad: Raj Babbar कांग्रेस ने गाजियाबाद संसदीय सीट पर अभिनेता से नेता बने राज बब्बर को उम्मीदवार बनाया है। वह अभी तक फिरोजाबाद सीट से सांसद हैं। उन्होंने फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव को चुनाव हराया था। इसके पहले राज बब्बर सपा के टिकट पर आगरा से लोकसभाचुनाव जीत चुके हैं। अब उन्होंने उस सीट से टिकट लिया है जहां अभी तक भाजपा के राष्ट्रीय राजनाथ सिंह सासद हैं। हालांकि संभावना व्यक्त की जा रही है कि राजनाथ सिंह गाजियाबाद सीट छोड़ रहे हैं और वह लखनऊ से लड़ेगें।

Nagma Congress candidate in MeerutMeerut: Nagma कांग्रेस ने मेरठ संसदीय सीट पर अभिनेत्री नगमा को उम्मीदवार बना दिया है। नगमा को कांग्रेस ने अपने पूर्व घोषित प्रत्याशी दयानन्द गुप्ता का टिकट काट कर प्रत्याशी बनाया है। नगमा के पहले यूपी के अन्य शहरों से भी चुनाव लड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। अब उन्हें उस सीट से प्रत्याशी बनाया गया है जहां कभी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई प्रतिनिधित्व करती थीं। इस समय मेरठ सीट भाजपा के पास है। इस पर भाजपा के राजेन्द्र अग्रावल सांसद हैं।

Moradabad: Begum Noor Bano कांग्रेस ने अपने सिटिंग सांसद किक्रेटर अजहरउद्दीन की टिकट काट कर बेगम नूर बानों को मुरादाबाद से प्रत्याशी बनाया है। अजहर 2009 में मुरादाबाद से भाजपा के सर्वेश कुमार सिंह को पराजित करके जीते थे। बेगम नूर बानों इसके पहले रामपुर से कांग्रेस सासंद रह चकी हैं। किन्तु इस बार रामपुर में कांग्रेस ने उनके पुत्र और विधायक नवेद मिया को प्रत्याशी बना दिया है। बेगम के पति मिक्की मियां भी रामपुर से कांग्रेस सांसद रह चुके हैं।

Gautambudha Nagar: Ramesh Chandra Tomer गौतमबुद्ध नगर सीट से कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रत्याशी रमेश चन्द्र तोमर को ही प्रत्याशी बनाया है। तोमर 2009 का चुनाव भी कांग्रेस के टिकट पर इसी सीट से लड़ चुके हैं। तोमर इसके पहले गाजियाबाद सीट से भाजपा के सांसद रहे हैं। किन्तु गाजियाबाद से राजनाथ सिंह के लड़ने के कारण उनका टिकट पार्टी ने काट दिया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। वह कांग्रेस में चले गए थे। किन्तु पिछले चुनाव में वह दूसरे नम्बर पर रहे। कांग्रेस ने एक बार फिर उनपर दावं लगाया है।

Domeriaganj: Tarun Patel डुमरियागंज से इस समय जगम्बिका पाल सांसद थे। गत दिनों उन्होंने कांग्रेस और संसद की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप भी लगाये। इसी कारण वहां से कांग्रेस ने तरुण पटेल को प्रत्याशी बना दिया है। हालांकि इसी सीट जगम्बिका पाल के चुनाव लडने की संभावना है। वह भाजपा में जगह तलाश रहे हैं।

Meerjapur: Lalitesh Pati Tripathi ललितेश पति त्रिपाठी को कांग्रेस ने मिर्जापुर से प्रत्याशी बनाया है। ललितेश का सम्बन्ध कमलापति त्रिपाठी के परिवार से है। इस कारण उन्हें प्रत्याशी बनाकर पूर्वान्चल के ब्राह्मणों का समर्थन हासिल करना चाहती है। इसका असर वाराणसी तक हो सकता है जहां से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के चुनाव लड़ने की संभावना है।  

Etawah (SC): Smt Hansmukhi Sankhwar, Kaushambi (Sc) Mahendra Gautam, Ambedkar Nagar: Ashok Singh, Kaisheganj: Mukesh Srivastav, Sant Kabir Nagar: Rohit Pandey, Machlishahar (Sc) : Tufani Nishad

 

   

News source: Agency

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET