U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  आचार संहिता लागू, नामाकंन 15 से
Tags: General Election date declair, Umesh Sinha
Publised on : 05 March 2014 Time: 19:42

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा

लखनऊ। केन्द्रीय निर्वाचन आयोग के बाद प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता जारी करते हुए छः चरणों में चुनाव कराये जाने की घोषणा की। मतदान के तीसरे चरण में 30 अप्रैल को लखनऊ से लेकर झांसी लोकसभा तक की सीट के लिए वोट पड़ेंगे जबकि मतगणना 16 मई को होगी।
विस की चार सीटों पर होंगे उपचुनाव
इसके साथ ही आयोग ने चार विधान सभा क्षेत्रों में की भी अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें उन्नाव, फतेहपुर में 30 अप्रैल को और रामपुर खास व विश्वनाथगंज में 7 मई को मतदान होगा। श्री सिन्हा के अनुसार लोकसभा की 80 सीटों में 63 सामान्य है और 17 सीटें आरक्षित हैं। लोकसभा सीट उन्नाव, फतेहपुर और शाहजहांपुर में छःविधान सभा क्षेत्र हैं जबकि शेष में पांच-पांच विधान सभा क्षेत्र ही हैं। प्रदेश में कुल 1लाख 40 हजार 259 पोलिंग सेन्टर हैं और 89377 पोलिंग लोकशन्स हैं। वर्ष 2009 में पोलिंग सेन्टर की संख्या 1.29 लाख थी। इस बार चुनाव में 13 करोड़ 43 लाख से ज्याद मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2009 में मतदाताओं की संख्या 11.59 करोड़ थी। इस प्रकार यूपी में 1.8 करोड़ मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है।

गाजियाबाद सबसे बड़ी सीट
उन्होंने कहा कि लोकसभा सीट गाजियाबाद में सबसे अधिक 22 लाख 16 हजार और सबसे कम बागपत में 14 लाख 63 हजार मतदाता हैं। इसी प्रकार शाहजहांपुर में सबसे अधिक 2233 और बागपत में सबसे कम 1462 मतदान केन्द्र हैं। 31 जनवरी 2014 तक मतदाता पुनरीक्षा अभियान में 82.05 लाख नये मतदाता शामिल हुए हैं, इसमें पुरूष और महिला मतदाताओं की संख्या समान है। इसके साथ मतदाताओं को एक और अवसर देते हुए आयोग ने सभी मतदान केन्द्रों मतदाता चैपाल लगाने का निर्देश दिया है।


Download Election Shedule

फिर भाजपा में आ रहा है छह दिसम्बर का हीरो क्या कहा प्रवीण तोगड़िया ने मुसलमानों से माफी पर

Rampur: भाजपा बाबरी मस्जिद बनाने का वादा करेः आजम

UP Police: एएल बनर्जी नये पुलिस महानिदेशक बने
UP:सुब्रत राय गिरफ्तार, चार मार्च तक पुलिस custudy में UP: Rahul ने किया Road show
अखिलेश ने की एनडीए के काम की तारीफ डीएम से प्रधान तक डाटा जुटा रही है सीबीआई

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET